..................... Bollywood Live Updates 30 June Adipurush collection down after satyaprem ki katha release - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: अक्षय की 'हाउसफुल 5' का हुआ ऐलान, रिलीज होते ही HD में लीक हुई 'लस्ट स्टोरीज 2'

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 30 June: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय बनी रहती है और ऐसी ही खबरों से रूबरू करवाने के लिए हम लाए हैं एक खास तरह का लाइव जिसमें आपको मिलेगी मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

'सत्यप्रेम की कथा' के आते ही 'आदिपुरुष' का बुरा हाल

कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर लोगों के कई रिएक्शन सामने आ रहे हैं और हर कोई फिल्म की तारीफ करता नजर आ रहा है। लेकिन इस फिल्म के आने से मेगा बजट में बनी 'आदिपुरुष' को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 'सत्यप्रेम की कथा' ने पहले ही दिन 9 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, वहीं ईद के मौके पर भी 'आदिपुरुष' की नैया पार नहीं हो पाई और इस फिल्म ने मात्र 90 लाख का बिजनेस किया। इस तरह ये फिल्म अब तक सिर्फ 281.98 करोड़ ही कमा पाई है और यूं ही चलता रहा तो बॉक्स ऑफिस पर इसका 300 करोड़ कमाना भी मुश्किल पड़ जाएगा।

'लस्ट स्टोरीज 2' रिलीज होते ही हुई लीक

नई स्टारकास्ट के साथ 29 जून को स्ट्रीम हुई 'लस्ट स्टोरीज 2' तुरंत लीक हो गई। इस वेब सीरीज में चार अलग-अलग कहानियां हैं, जिन्हें चार अलग-अलग निर्देशकों ने डायरेक्ट किया है। इस वेब सीरीज को लोगों के की तरफ से मिक्स रिव्यूज मिल रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच इसके लीक होने की भी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लस्ट स्टोरीज का HD वर्जन पाइरेटेड साइट्स पर लीक हो गया है।

LIVE Feed
  • Jun 30, 2023 6:58 PM

    Ajay Devgn के साथ डेब्यू कर रही हैं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी

    एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। राशा की पहली फिल्म अजय देवगन और उनके भतीजे अमन देवगन की साथ होगी, जिसका ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं। एक्शन-एडवेंचर कही जाने वाली यह फिल्म 9 फरवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है।

    Ajay Devgn के साथ डेब्यू कर रही हैं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी
  • Jun 30, 2023 6:26 PM

    करीना कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे हुए 23 साल, शेयर किया खास पोस्ट

    30 जून 2000 को रिलीज हुई फिल्म रिफ्यूजी के साथ करीना कपूर और अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म की रिलीज को 23 साल पूरे हो चुके हैं.. और आज के दिन को करीना ने याद करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक खास तस्वीर पोस्ट की है।

  • Jun 30, 2023 5:46 PM

    जवान के म्यूजिक राइट्स ने 36 करोड़ की भारी डील के साथ तोड़े सारे रिकॉर्ड

    एटली कुमार द्वारा निर्देशित, नयनतारा और विजय सेतुपति अभिनीत शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' के म्यूजिक राइट्स को म्यूजिक लेबल टी-सीरीज़ ने ₹36 करोड़ के भारी डील के साथ खरीदा है। जवान ने इस जबरदस्त डील के साथ इंडस्ट्री में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

  • Jun 30, 2023 4:59 PM

    हनीमून पर पति के साथ बाथटब में ऐसी हरकत कर रही थी हसीना

    शादी के बाद से दलजीत कौर अपने पति के साथ लगातार बोल्ड हो रही हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आकर छा जाती हैँ। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो नई दुल्हन के बाद वाला लुक लिए हुए नजर आ रही हैं और पति के साथ बाथटब में मस्ती कर रही हैं।

    हनीमून पर पति के साथ बाथटब में ऐसी हरकत कर रही थी हसीना
  • Jun 30, 2023 4:37 PM

    Diwali 2024 में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार क्लैश, अक्षय कुमार vs कार्तिक आर्यन

    हाउसफुल 5 अगले साल यानि की 2024 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में फिलहाल अक्षय कुमार और रितेश देशमुख फाइनल हैं.. जबकि कई स्टार कलाकार और भी शामिल होंगे। फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं साजिद नाडियाडवाला।

  • Jun 30, 2023 3:38 PM

    रामचरण की नवजात बेटी को अंबानी परिवार ने दिया सोने का पालना?

    कहा जा रहा है कि अंबानी परिवार ने रामचरण की नवजात बच्ची को 1 करोड़ रुपए का पालना गिफ्ट किया है। 11 दिन पहले रामचरण की पत्नी उपासना ने एक बेटी को जन्म दिया था और इसको लेकर काफी चर्चा हुई थी। कइयों का मानना है कि 1 करोड़ का भला पालना कैसे हो सकता है? तो बता दें कि ये लोहे, लकड़ी या चांदी का नहीं है बल्कि कथित तौर पर सोने का बना हुआ है।

  • Jun 30, 2023 3:19 PM

    सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई के हाथ लगा है कुछ नया?

    कहा जा रहा है कि सीबीआई ने गूगल और फेसबुक से संपर्क किया है और कुछ डाटा मांगा है। हालांकि इसपर गूगल और फेसबुक का रिसपॉन्स कब आता है ये तो देखने वाली बात होगी लेकिन इतना तय है कि सीबीआई के हाथ कुछ खास लग चुका है।

  • Jun 30, 2023 1:55 PM

    ऋचा चड्ढा को देखते ही फैंस हुए दीवाने, एक्ट्रेस को खींच-खींचकर खिंचवाई फोटोज

    ऋचा चड्ढा और अली फजल हाल ही में एक साथ नजर आए। इस वीडियो में दिख रहा है कि अली ऋचा को एयरपोर्ट छोड़ने के लिए आए हैं और उन्हें साथ में देखकर कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को घेर लिया और तस्वीरें खिंचवाने लगे।

  • Jun 30, 2023 12:39 PM

    Housefull 5: अक्षय कुमार ने किया ब्लॉकबस्टर अनाउंसमेंट, पोस्टर के साथ बताई रिलीज डेट

    अक्षय कुमार ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' की घोषणा कर दी है। बता दें, हाउसफुल 5 के साथ ये कॉमेडी फ्रैंचाइजी भारतीय सिनेमा में 5 किस्तों वाली पहली फ्रेंचाइजी फिल्म बन जाएगी। फैंस का उत्साह बढ़ाते हुए अक्षय कुमार ने फिल्म की रिलीज की तारीख भी शेयर की है और साथ ही एक पोस्टर भी रिलीज किया है। बता दें, हाउसफुल 5 अगले साल यानि की 2024 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है।

  • Jun 30, 2023 12:13 PM

    एयरपोर्ट पर चेहरा छुपाती नजर आईं अनन्या पांडे

    अनन्या पांडे का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कभी अपने हाथ तो कभी मोबाइल से अपने चेहरे को छिपाए रखा और जाकर तुरंत अपनी गाड़ी में बैठ गईं

  • Jun 30, 2023 11:42 AM

    Tiger Shroff ने शो ऑफ की अपनी बॉडी, एक्सरसाइज करते हुए वीडियो किया शेयर

    बॉलीवुड के सबसे फिट और हैंडसम एक्टर में से एक माने जाते हैं टाइगर श्रॉफ। एक्टर ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी शानदार बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं और एक बार फिर से उन्होंने अपनी बॉडी का शो ऑफ किया है।

  • Jun 30, 2023 10:05 AM

    30 सैकेंड तक खुलेआम लिप लॉक करने के बाद, जैद ने अकांक्षा को कह दिया 'खराब किसर'

    अविनाश सचदेव ने आकांक्षा और जैद को लगभग 30 सेकंड तक एक-दूसरे को चूमने की चुनौती दी। सभी को आश्चर्यचकित करते हुए, दोनों ने चुनौती स्वीकार कर ली और चुनौती को पूरा करने के लिए एक-दूसरे को चूमते नजर आए। जैद को अविनाश के साथ घटना पर चर्चा करते देखा गया और उन्होंने आकांक्षा के बारे में एक चौंकाने वाला बयान दिया। बातचीत के दौरान जैड ने कथित तौर पर आकांक्षा को 'खराब किसर' कहा और दोनों को इस पर हंसते हुए देखा गया।

    30 सैकेंड तक खुलेआम लिप लॉक करने के बाद, जैद ने अकांक्षा को कह दिया 'खराब किसर'
  • Jun 30, 2023 9:42 AM

    आदित्य रॉय कपूर के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच अनन्या पांडे ने अपनी शादी की योजना का खुलासा किया

    बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे की आदित्य रॉय कपूर के साथ डेटिंग की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। इस बीच, अनन्या ने इंडिया टुडे के साथ अपनी शादी की योजना के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने पब्लिकेशन को बताया कि वह अभी बहुत छोटी हैं और अभी उनकी शादी की कोई योजना नहीं है।

  • Jun 30, 2023 8:52 AM

    OTT पर रिलीज होगी जान्हवी और वरुण की 'बवाल'

    वरुण धवन और जान्हवी कपूर के फैंस उस समय परेशान हो गए जब खबर आई कि 'बवाल' सीधे ओटीटी पर आ रही है। वरुण धवन की आखिरी फिल्म 'भेड़िया' को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और यहां तक कि 'जुग जुग जीयो' ने भी अच्छा बिजनेस किया था। जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट डाला था जिससे फैंस को लगा कि क्या वह गुप्त रूप से यह बताने की कोशिश कर रही हैं कि वह इस फैसले से नाखुश हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X