Ajay Devgn के साथ डेब्यू कर रही हैं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, अजय के भांजे भी होंगे हीरो, जानें रिलीज डेट

raveena-tandon-daughter-rasha-thadani-debut-film-with-ajay-devgn-and-his-nephew-aaman-announced

Rasha Thadani debut film with Ajay Devgn: एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। राशा की पहली फिल्म अजय देवगन और उनके भतीजे अमन देवगन की साथ होगी, जिसका ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं।

एक्शन-एडवेंचर कही जाने वाली यह फिल्म 9 फरवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म का टाइटल नहीं रखा गया है, लेकिन बता दें कि ये जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। इस फिल्म को रॉनी स्कूवाला और प्रज्ञा कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

एक साथ दो नए चेहरे होंगे लॉन्च

फिलहाल फिल्म की कहानी को ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है, लेकिन हमने सुना है कि अजय देवगन काफी शानदार किरदार निभाने वाले हैं। अमन देवगन और राशा की इस नई जोड़ी को साल की सबसे बड़ी लॉन्चिंग के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर अभिषेक कपूर द्वारा 'केदारनाथ' के साथ सारा अली खान को दिए गए लॉन्चपैड के बाद।

इंडस्ट्री के एक अंदरूनी सूत्र का कहना है, "पिछले 15 वर्षों में, गट्टू (अभिषेक कपूर) का भारतीय सिनेमा में योगदान सराहनीय है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, सारा अली खान और कई अन्य लोगों को सबसे शानदार तरीके से पहचाना और लॉन्च किया है। उन सभी फिल्मों में उनके किरदारों का काम हमेशा हमारे साथ रहेगा। उन भूमिकाओं ने इन अभिनेताओं के लिए मैजिक किया है। यह भारतीय सिनेमा के लिए रोमांचक खबर है। हम राशा और अमन के आगे बढ़ने के बारे में सुनने के लिए उत्साहित हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X