..................... Bollywood Live Updates 30 July Rocky aur Rani ki Prem Kahani second day collection - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: दूसरे दिन बढ़ी 'रॉकी और रानी...' की कमाई, 'कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टड' की रिलीज डेट

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 30 July: मनोरंजन जगत में आए दिन कुछ ना कुछ घटता ही रहता है। कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय बन ही जाती है। अगर आप भी अपने आपको मनोरंजन की इस दुनिया से रूबरू रखना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं, एक खास तरह का लाइव, जिसमें आपको मनोरंजन की दुनिया की हर खबर मिलती रहेगी।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का कलेक्शन बढ़ा
28 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने पहले दिन मात्र 11 करोड़ का ही कलेक्शन किया। इस फिल्म से करण जौहर को काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये फिल्म उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, जितना कि आशा थी। हालांकि, इस फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन यानी शनिवार को थोड़ा बहुत उछाल जरूर देखने को मिला। इस फिल्म ने 30 जुलाई को 15 करोड़ का कलेक्शन किया है और अब दो दिनों का मिलाकर इस फिल्म ने कुल 26 करोड़ की कमाई कर ली है।

'कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टड' की रिलीज डेट
'द कश्मीर फाइल्स' से धमाल मचाने के बाद विवेक अग्निहोत्री लेकर आ रहे हैं अपनी अगली फिल्म 'कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टड'। इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 11 अगस्त को Zee5 पर प्रीमियर होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें इसी तारीख को अक्षय कुमार की 'OMG 2' और सनी देओल की 'गदर 2' भी रिलीज होने वाली है।

LIVE Feed
  • Jul 30, 2023 8:24 PM

    करण बोले- ऐसे हिट हो जाती हैं फिल्में! वीडियो शेयर कर भड़की कंगना- जनाब कोई ऐसी बुरी आदत है जो आप मे नही है

    Kangana Ranaut Slams Karan Johar: अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए एक्ट्रेस फैंस को अपनी फिल्मों की जानकारी देने के अलावा तमाम अन्य मसलों पर भी चर्चा करती दिखती हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड के चर्चित सितारों की पोल भी खोलने में माहिर हैं। हाल ही में, कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें करण जौहर बॉक्स ऑफिस के फैसले में हेरफेर के बारे में बात कर रहे हैं। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करने के साथ ही निर्देशक पर तंज भी कसा है।

  • Jul 30, 2023 7:37 PM

    'मेड इन हेवन' सीजन 2 में मृणाल ठाकुर, राधिका आप्टे, शिबानी दुल्हन के रूप में नजर आएंगी

    प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है कि 'मेड इन हेवन' का सीजन 2 खूबसूरत दुल्हनों के साथ लौट रहा है, जिसमें मृणाल ठाकुर, राधिका आप्टे और शिबानी दांडेकर शामिल हैं, जो दुल्हन की चमकदार पोशाक में नजर आएंगी। यह शो भारतीय शादियों की पृष्ठभूमि और ये शादियां अपने साथ आने वाली कठिनाइयों और जीत पर आधारित है। प्राइम वीडियो ने दुल्हनों की विशेष तस्वीरें जारी कीं, जिनमें शो की ग्लैमरस दुल्हन पोशाक में सारा जेन-डायस, नैना सरीन, एल्नाज़ नोरौज़ी, कल्लिरोई तज़ियाफ़ेटा, ज़ैन मैरी खान और शीना खालिद भी शामिल हैं। प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर कहा, ''हम दुल्हनों का स्वागत करने और मेड इन हेवन शादियों में फिर से शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। #MadeInHeavenOnPrime S2, 10 अगस्त!”

  • Jul 30, 2023 6:51 PM

    'बिग बॉस ओटीटी 2': आशिका भाटिया हुईं शो से बाहर!

    कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में वाइल्डकार्ड के रूप में एंट्री पाने वाली आशिका भाटिया को लेटेस्ट 'वीकेंड का वार' एपिसोड में बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। आशिका ने दो हफ्ते पहले एल्विश यादव के साथ शो में वाइल्डकार्ड के तौर पर एंट्री की थी। उन्हें घर से बेघर होने के लिए मनीषा रानी के साथ नोमेनेट किया गया था। बिगबॉस तक ने ट्वीट किया, "ब्रेकिंग! आशिका भाटिया को बिग बॉस ओटीटी हाउस से बाहर कर दिया गया है।"

  • Jul 30, 2023 6:27 PM

    सोनू निगम ने जानी दुश्मन भूषण कुमार के साथ मनाया 50वां बर्थडे, खत्म की तीन साल पुरानी दुश्मनी

    ऐसा लगता है कि सोनू निगम ने लगभग तीन साल बाद टी-सीरीज़ के प्रमुख भूषण कुमार के साथ अपने सभी विवादों को खत्म कर दिया है। दरअसल, दोनों को सिंगर के 50वें बर्थडे सेलिब्रेशन में गले मिलते देखा गया। पार्टी में भूषण कुमार के साथ मीका सिंह, जैकी श्रॉफ, सुदेश भोसले और राहुल वैद्य जैसे जाने-माने लोग नजर आए। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में सोनू और भूषण कुमार एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों को हल्की-फुल्की बातचीत करते हुए भी दिखाया गया है।

  • Jul 30, 2023 5:54 PM

    सड़कों पर नंगे पैर बिकनी में स्केटिंग करने निकली 56 साल की मशहूर हीरोइन

    ऑस्कर विनिंग-एक्ट्रेल हाले बेरी ने अपने फैंस के लिए हॉट फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर फोटो शेयर की। फोटो में हाले बेरी वाइट टी-शर्ट और ट्रॉपिकल-पैटर्न वाली बिकनी में नजर आ रही है। वह नंगे पैर सड़क पर स्केटबोर्डिंग करती हुए दिख रही है। उन्होंने अपने नो-मेकअप लुक के साथ बालों को खुला छोड़ा हुआ है और कैमरे की तरफ स्माइल कर रही है।

  • Jul 30, 2023 5:16 PM

    अनन्या पांडे ने रैंप पर उतरकर दिया जोर का झटका, अदित्या रॉय कपूर संग वेकेशन के बाद हो गई हैं और भी बोल्ड

    अनन्या पांडे हाल ही में फैशन शो में अपने हुस्न के जलवे बिखेरती हुई रैंप पर उतरीं चो हर किसी की नजरें उनके टोन्ड बदन पर जा थमी। इस दौरान अनन्या पांडे गोल्डन लुक में बला से खूबसूरत अंदाज में दिखाई दीं। इसके साथ ही अनन्या पांडे का कॉन्फिडेंस भी अलग ही लेवल पर दिखाई दे रहा था। हसीना के लुक की बात करें तो अनन्या पांडे गोल्डन ब्रालैट और हाई थाई स्लिट स्कर्ट में हाई हील्स पहने नजर आई। इसके साथ ही अनन्या ने गोल्डन मेकअप किया हुआ था। एसेसीरीज के नाम पर अनन्या ने सिर्फ और सिर्फ ईयरपीस कैरी किए थे। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बालों को वेवी करके खुला छोड़ा हुआ था।

  • Jul 30, 2023 4:31 PM

    डिलिवरी के बाद जुड़वा बच्चों के लकर बाहर आई मशहूर एक्ट्रेस, लाख छुपाने के बाद भी दिख गया एक का चेहरा

    टीवी का मोस्ट फेवरेट कपल गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी। वहीं अब ये कपल अपने बच्चों को लेकर अस्पताल से लेकर घर पहुंचा है। दरअसल, पंखुड़ी अवस्थी अपने दोनों जुड़वा बच्चों के साथ आज यानी रविवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गईं। गौतम और पंखुड़ी अपने बच्चों के साथ हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान दोनों ने अपने न्यू बॉर्न बेबीज को अपनी गोद में ले रखा था। शादी के पांच साल बाद गौतम-पंखुड़ी के घर किलकारी गूंजी है।

  • Jul 30, 2023 3:36 PM

    स्टारडम पर ये क्या बोल गए विक्की कौशल?

    विक्की ने कहा, “आज का ये हाल है कि कि कोई तभी तक स्टार है जब तक वह खबरों में है या सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। एक असली स्टार को शाहरुख खान, सलमान खान और ऋतिक की तरह बड़ी उम्र वाला होना चाहिए। पहले बॉलीवुड में दशकों की मेहनत के बाद स्टारडम मिलता था और वो शोहरत जिंदगी भर के लिए होती थी। आज, स्टारडम इंस्टेंट कॉफी की तरह आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। आप फ़ॉलोअर्स, फैंस, टिक और सत्यापन भी खरीद सकते हैं। आज का स्टारडम फास्ट फूड की तरह है। मैं अपने दर्शकों से मिले प्यार के लिए आभारी हूं, लेकिन मैं एक स्टार की तरह महसूस नहीं करता हूं।''

  • Jul 30, 2023 3:04 PM

    हमेशा साड़ी-सूट में नजर आने वाली 'गुम है..' की ये हसीना है बेहद बोल्ड

    हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं वो हैं- अंकिता खरे, जो वर्तमान में स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' में 'हरिणी' का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। स्क्रीन पर अंकिता सूट और साड़ी पहनकर 'आदर्श बेटी' की छवि बनाए हुए नजर आ रही हैं। रील लाइफ में तो आप उनका लुक देख चुके हैं, अब रियल लाइफ में उन्हें अंकिता के रूप में देखने के लिए तैयार हो जाइए।

    हमेशा साड़ी-सूट में नजर आने वाली 'गुम है..' की ये हसीना है बेहद बोल्ड
  • Jul 30, 2023 2:32 PM

    श्रीजीता ने अपने विदेशी पति को एक के बाद लगातार किस किया

    इस दौरान अपने विदेशी पति के साथ उन्होने ऑटो में ही गंदी हरकतें करना शुरु कर दिया। मीडिया के कैमरों के सामने श्रीजीता ने अपने विदेशी पति को एक के बाद लगातार किस किया और वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस दौरान दोनों ऑटो में बैठे थे और मीडिया उनके सामने आ जाती है।

  • Jul 30, 2023 2:05 PM

    रैंप पर इस हसीना ने ईशान खट्टर को किया इग्नोर?

    शोभिता धूलिपाला और ईशान खट्टर हाल ही में एक रैंप पर नजर आए थे और इस दौरान जो कुछ भी हुआ उसका वीडियो वायरल हो रहा है। ये मौका इंडिया कॉउचर वीक 2023 में फैशन डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना के लिए शोस्टॉपर बनने का था और इस मौके पर दोनों सितारों ने शिरकत की थी। एक लम्हे के लिए ऐसा लगा था कि ईशान खट्टर ने उनको इग्नोर किया था।

    रैंप पर इस हसीना ने ईशान खट्टर को किया इग्नोर?
  • Jul 30, 2023 1:22 PM

    18 साल बाद पत्नी को तलाक देंगे फरदीन खान?

    बॉलीवुड से सितारों की तलाक की खबरें आना आम बात हो चली है और इस लिस्ट में अब अभिनेता फरदीन खान का नाम भी जुड़ गया है। जी हां, खबरें आ रही हैं कि फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा माधवानी एक दूसरे से तलाक लेने वाले हैं और कथित तौर पर दोनों ने अच्छी तरह से अलग होने का फैसला किया है।

  • Jul 30, 2023 1:12 PM

    बर्थडे पर अपने फैंस से मिले संजय दत्त

    संजय दत्त ने शनिवार को अपना 64वां जन्मदिन मनाया। इस मौके को यादगार बनाने के लिए उनके फैंस केक, गिफ्ट्स और फूल लेकर उनके घर के बाहर इकट्ठा हुए। दत्त ने अपने फैंस से मुलाकात की और उन्हें धन्यवाद दिया। एक्टर का एक वीडियो एक पैपराज़ी द्वारा शेयर किया गया, जिसमें दत्त को माथे पर तिलक लगाए हुए एक सफ़ेद पठानी सूट में दिखाया गया है।

  • Jul 30, 2023 1:09 PM

    अनुराग कश्यप ने दिया करण जौहर की फिल्म का रिव्यू

    करण जौहर की हालिया फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सभी ने सराहना की है। निर्देशक अनुराग कश्यप नवीनतम सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने फिल्म की सराहना की है। फिल्म की समीक्षा करते हुए, अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “अब तक की सर्वश्रेष्ठ @karanjohar फिल्म। वह कभी भी अपनी दुनिया नहीं छोड़ता लेकिन वह मुक्का मारने से भी पीछे नहीं हटता। साथ ही यह करण जोहर की दूसरी फिल्म है जिसके लिए मैंने टिकट खरीदे, वह भी दो बार और उन सभी को देखने के लिए भेज रहा हूं जो मुझ पर भरोसा करते हैं।''

  • Jul 30, 2023 11:44 AM

    मनीषा रानी या आशिका भाटिया, सलमान खान ने इस हसीना को किया घर से बेघर

    बीती रात वीकेंड का वार में सलमान खान ने बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाई और अब आज इस शो से एक कंटेस्टेंट की रवानगी हो जाएगी। इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे, उनमें- मनीषा रानी और आशिका भाटिया का नाम शामिल था। लोग बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे थे कि इस बार कौन इविक्ट होगा।

    मनीषा रानी या आशिका भाटिया, सलमान खान ने इस हसीना को किया घर से बेघर
  • Jul 30, 2023 10:19 AM

    सारा अली खान ने रणवीर सिंह के साथ शेयर की फोटो

    सारा अली खान जिन्होंने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक कैमियो भूमिका निभाई। एक्ट्रेस फिल्म में अपने सिम्बा को-एक्टर रणवीर सिंह के साथ एक डांस नंबर में दिखाई दीं। उन्होंने बीटीएस तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा सिम्बा, सबका रॉकी... दहाड़ते रहो..'

  • Jul 30, 2023 9:58 AM

    तमन्ना भाटिया की 2 करोड़ की अंगूठी देखकर विजय वर्मा ने किया ये सवाल

    विजय वर्मा, जो को-एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं, उन्होंने हाल ही में उन अफवाहों पर खुलासा किया कि उनके पास 2 करोड़ की एक बड़ी हीरे की अंगूठी है। सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान विजय ने बताया, "मैंने उसे मैसेज किया के ये सब क्या फेक न्यूज आ रही है, और मेरा नाम क्यों नहीं लिखा।"

  • Jul 30, 2023 9:21 AM

    सोनाली बेंद्रे, करिश्मा कपूर 'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' के सेट पर फिर साथ आईं

    बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर, जिन्होंने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में स्क्रीन शेयर की थी, हाल ही में इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 के सेट पर फिर से मिले। जहां सोनाली शो में जज हैं, वहीं करिश्मा डांस रियलिटी शो में गेस्ट के रूप में शामिल हुईं। सोनाली ने अपने आईजी हैंडल पर 'म्हारे हिवड़े में नाचे मोर' पर डांस करते हुए एक वीडियो साझा किया। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, "पुराने समय की याद दिलाते हुए इसका रीमेक बनाना पड़ा!"

  • Jul 30, 2023 8:44 AM

    फिर साथ में दिखे डेजी शाह और शिव ठाकरे

    खतरों के खिलाड़ी में साथ काम कर चुके डेजी शाह और शिव ठाकरे को लेकर पिछले काफी दिनों से खबरें उड़ रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है और अब माना जा रहा है कि इनके बीच में कनेक्शन धीरे-धीरे और भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता जा रहा है। बीती रात भी दोनों को साथ में फिल्म देखते हुए स्पॉट किया गया था।

  • Jul 30, 2023 8:39 AM

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' देखने पहुंचे रणवीर दीपिका

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शनिवार रात 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' देखने के लिए बाहर निकले। यह पावर कपल हाथों में हाथ डाले चलते हुए मुंबई के एक लोकप्रिय मूवी थिएटर में दाखिल हुआ। हालांकि, जिस चीज़ ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह DeePee की कस्टमाइज्ड डेनिम जैकेट थी, जिस पर रणवीर सिंह का चेहरा और शुरुआती अक्षर अंकित थे।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X