Bigg Boss OTT: मनीषा रानी या आशिका भाटिया, सलमान खान ने इस हसीना को किया घर से बेघर

Bigg Boss OTT 2 Update: मशहूर रिएलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' इन दिनों लोगों को खूब भा रहा है, इस शो के ट्विस्ट और टर्न लोगों को हैरान और परेशान कर रहे हैं। इस बीच 'बिग बॉस' में इस हफ्ते एलिमिनेशन होना है और इस एलिमिनेशन की घोषणा आज यानी रविवार की शाम सलमान खान करने वाले हैं।
बीती रात वीकेंड का वार में सलमान खान ने बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाई और अब आज इस शो से एक कंटेस्टेंट की रवानगी हो जाएगी। इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे, उनमें- मनीषा रानी और आशिका भाटिया का नाम शामिल था। लोग बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे थे कि इस बार कौन इविक्ट होगा।
हाल ही में खबर सामने आई है कि आशिका भाटिया शो से आउट हो चुकी हैं। आपको बता दें, पिछले काफी दिनों से आशिका खबरों में है अपने बर्ताव की वजह से। उन्होंने पिछले दिनों जिया शंकर के साथ लड़ाई की, जो चर्चा का विषय बन गई और फिर उन्होंने पूजा भट्ट के साथ भी बहस की जब वो उन्हें सफाई से काम करने की सलाह देती नजर आ रही थीं।
आपको बता दें, आशिका भाटिया एक सोशल मीडिया स्टार हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 6 मिलिनय फॉलोवर्स हैं। एक्ट्रेस को कभी उनके बढ़े वजन की वजह से काफी ट्रोल किया जाता था। लेकिन समय के साथ आशिका ने अपने वजन को कंट्रोल किया और अपने परफेक्ट फिगर से लोगों को हैरान कर दिया था।
आशिका भाटिया शोबिज जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं जो कई शो और फिल्मों का हिस्सा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 9 साल की उम्र में की थी और उन्हें पौराणिक शो मीरा में अभिनय के लिए पहचान मिली। उनके खाते में कई हिट टीवी शो हैं जिनमें 'परवरिश- कुछ खट्टी कुछ मीठी', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'एक श्रृंगार - स्वाभिमान' और अन्य शामिल हैं। अभिनेत्री सलमान खान की लोकप्रिय फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का भी हिस्सा थीं, इस फिल्म में वो सलमान खान की छोटी बहन के रोल में नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications