..................... Bollywood Live Updates 21 November kartik aaryan angry on sara why ankita missed sushant funeral - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: सारा से खफा हुए कार्तिक आर्यन, सुशांत के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं गईं अंकिता?

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 21 November: मनोरंजन की दुनिया अचरज से भरी है। यहां हर रोज कुछ ना कुछ घटित होता ही रहता है। बड़े-बड़े सितारों की दुनिया से रूबरू होना भला कौन नहीं चाहता है और अगर आप भी एंटरटेनमेंट जगत से खुद को वाकिफ रखना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं एक खास तरह का लाइव, जहां आपको मिलेगी मनोरंजन की दुनिया की हर जानकारी।

बिग बॉस 17 में आए दिन कुछ ना कुछ होता ही रहता है। शो को शुरू हुए अभी एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और हर दिन शो में कॉम्पटीशन बढ़ता ही जा रहा। शो के टॉप कंटेस्टेंट्स की बात करें तो मुनव्वर और अंकिता के बीच तगड़ा कॉम्पटीशन है और इस बीच अंकिता ने ऐसा खुलासा कर दिया है कि हर कोई अंकिता के बारे में जानने को लेकर उत्सुक हो गया है।

अंकिता ने हाल ही में मुनव्वर को बताया कि वो सुशांत के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं गईं। एक्ट्रेस ने मुनव्वर से कहा- 'मैं तो उसके अंतिम संस्कार पर भी नहीं गई थी। मैं जा ही नहीं पाई। मुझे लगा मैं नहीं देख सकती ये। विक्की ने बोला कि तू जाकर आ। मैंने कहा नहीं। कैसे देख सकती हूं। मैंने वो अनुभव ही नहीं किया था कभी लाइफ में। मैंने पहली बार मेरे पापा को देखा मुन्ना ऐसे। मुझे पता चला कि किसका जाना क्या होता है। मेरे पापा बहुत... मिस यू डैडी।'

सारा अली खान दिल खोलकर अपनी बातें रखती हैं। हाल ही में कॉफी विद करण में उन्होंने कार्तिक आर्यन संग अपने रिश्ते को लेकर बात कही। उन्होंने कहा था कि ब्रेकअप करने के बाद दोस्ती रखना आसान काम नहीं होता। अब इस पर खुद कार्तिक आर्यन का रिएक्शन आया है और उन्होंने कहा है कि हम सबको रिश्तों का सम्मान करना चाहिए। रिश्ता अगर दो लोगों का है तो दूसरे इंसान को भी वो बातें नहीं करनी चाहिए। मैंने कभी रिलेशनशिप पर बात नहीं की और मैं अपने साथी से भी यही उम्मीद करता हूं।

LIVE Feed
  • Nov 21, 2023 7:32 PM

    Dunki Drop 2: फैंस का इंतजार खत्म! किसके प्यार में लुट पुट गए शाहरुख खान? अब होगा खुलासा

    बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म डंकी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह है। ऐसे में शाहरुख सोशल मीडिया पर नए नए अपडेट फिल्म को लेकर साझा कर रहे हैं। अब किंग खान ने बहुचर्चित फिल्म डंकी का नया पोस्टर तापसी पन्नू के साथ शेयर करके इसके नए गाने को लेकर जानकारी दी है।

  • Nov 21, 2023 7:16 PM

    शराब छोड़ना मेरे जीवन का सबसे कठिन और महत्वपूर्ण निर्णय : अभिषेक कपूर

    फिल्म निर्माता अभिषेक कपूर को शराब छाेेड़े हुए लगभग चार साल हो गए हैं। अभिषेक ने इसे अपने जीवन का सबसे कठिन और महत्वपूर्ण निर्णय बताया। "रॉक ऑन," "काई पो चे," "केदारनाथ" और "चंडीगढ़ करे आशिकी" जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक ने इस परिवर्तनकारी यात्रा पर अपने विचार साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

  • Nov 21, 2023 5:53 PM

    'साथ निभाना साथिया' के अहम पर टूटा दुखों का पहाड़, मोहम्मद नाजिम के पिता का हुआ निधन

    टीवी सीरियल 'साथ निभाया साथिया' के एक्टर मोहम्मद नजीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, एक्टर के पिता का निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी है। आपको बता दें, नाजिम के पिता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

  • Nov 21, 2023 5:48 PM

    बिकिनी राउंड में 'बुर्किनी' पहनने वाली एरिका रॉबिन आखिर हैं कौन?? जानिए पाकिस्तानी मॉडल का पूरा सच

    स्विमसूट राउंड में बुर्किनी पहनकर सबका दिल जीत लिया है। इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बनने वाले पाकिस्तानी मॉडल एरिका रॉबिन का जन्म पाकिस्तान के कराची में एक ईसाई परिवार में हुआ। एरिका पाकिस्तान की मात्र 1 प्रतिशत क्रिश्चियन कम्यूनिटी का हिस्सा है। एरिका ने साल 2020 से मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट पैट्रिक गर्ल्स हाई स्कूल से पूरी की थी और अब मॉडलिंग में अपना करियर बना रही हैं।

    बिकिनी राउंड में 'बुर्किनी' पहनने वाली एरिका रॉबिन आखिर हैं कौन?? जानिए पाकिस्तानी मॉडल का पूरा सच
  • Nov 21, 2023 4:55 PM

    54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया की शुरुआत ऐ वतन मेरे वतन' के कर्टन रेजर के साथ हुई

    प्राइम वीडियो ने 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के दौरान अपनी बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल फिल्म ऐ वतन मेरे वतन का एक्सक्लूसिव शोकेस किया, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक थ्रिलर ड्रामा है। बता दें ये एशिया के सबसे पुराने और भारत का सबसे आइकोनिक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल है।

    54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया की शुरुआत ऐ वतन मेरे वतन' के कर्टन रेजर के साथ हुई
  • Nov 21, 2023 4:30 PM

    Bigg Boss 17: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर बिग बॉस के घर में आएंगी राखी सावंत? घर वाले होंगे परेशान!

    Bigg Boss 17: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो इस वक्त अपने दिलचस्प मोड़ पर हैं और ऐसे में दर्शकों का जमकर मनोरंजन हो रहा है। अब खबर है कि सलमान खान के इस रियलिटी शो में ड्रामा क्वीन राखी सावंत वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ले सकती हैं।

    Bigg Boss 17: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर बिग बॉस के घर में आएंगी राखी सावंत? घर वाले होंगे परेशान!
  • Nov 21, 2023 4:07 PM

    Emmy Awards 2023 सम्मान पाने वाली पहली इंडियन हैं एकता कपूर

    न्यूयॉर्क में इस साल का इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड शो आयोजित किया गया जहां आर्ट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दुनियाभर के सितारों को उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मशहूर प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर एकता कपूर को भी यहां सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वालीं एकता कपूर पहली इंडियन हैं। एमी अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने इमोशनल स्पीच दी।

  • Nov 21, 2023 3:58 PM

    Miss Universe 2023 में हिस्सा लेकर इस हसीना ने रचा इतिहास

    इस वर्ष जहां इस ब्यूटी पेजेंट में ट्रांसजेंडर प्रतियोगी ने हिस्सा लिया वहीं एक प्लस साइज मॉडल ने भी रैंप पर आत्मविश्वास के साथ वॉक किया। इसी के साथ इस प्लस साइज मॉडल ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। बता दें कि ये मॉडल नेपाल की है, जिसका नाम जेन दीपिका गैरेट है, जो मिस नेपाल है। इस वर्ष मिस नेपाल जेन दीपिका ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में जाकर काफी अधिक सुर्खियां बटोरी है।

  • Nov 21, 2023 3:30 PM

    शाहरुख खान और सुहाना खान की फिल्म के टाइटल का ऐलान?

    जी हां, हिमेश की मानें को शाहरुख खान और सुहाना खान की इस फिल्म का नाम किंग होने वाला है। अगर ऐसा होता है तो ये धमाका काफी तगड़ा होगा। शाहरुख खान ने पठान और जवान के बाद जिस तरह का धमाका किया है वो आगे बढ़ाते हुए वो एक और सुपरहिट लोड कर रहे हैं।

  • Nov 21, 2023 2:38 PM

    कंधे से खिसकती ड्रेस में तमन्ना भाटिया ने करवाया ऐसा फोटोशूट

    तमन्ना भाटिया ने जिस तरह की ड्रेस पहनी थी वो काफी अजीब थी। ऑफ शोल्डर ड्रेस में वो कातिलाना लग रहीं थीं और वो इस दौरान ब्रालेस अंदाज में दिखीँ। जैसे ही उनका ये वीडियो सामने आया लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

  • Nov 21, 2023 2:13 PM

    विराट- रोहित का हाथ थामकर साहस देते नजर आए पीएम मोदी

    पीएम मोदी को इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम की ड्रेसिंग रूम में देखा गया। इस वक्त एक तस्वीर उनकी सामने आ रही है जिसमें वो रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ खड़े हैं। खबर है कि पीएम मोदी ने उन्हें सलाह दी कि टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए नतीजे से निराश न हों।

  • Nov 21, 2023 1:43 PM

    गोविंदा और डेविड धवन की दुश्मनी खत्म

    गोविंदा और डेविड धवन की एक नई तस्वीर सामने आई है और कहा जा रहा है कि दोनों के बीच अब पैचअप हो चुका है। ये जादू रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में हुआ जहां पर फिल्म निर्माता डेविड धवन से गोविंदा को बात करते हुए देखा गया था।

  • Nov 21, 2023 1:02 PM

    सिंघम अगेन से अजय देवगन की पहली झलक आई सामने

    अजय देवगन इस वक्त अपनी फिल्म सिँघम अगेन को लेकर चर्चा में है। इस वक्त उनका जो लुक सामने आया है वो काफी कमाल है। अजय देवगन इस दौरान शेर के साथ नजर आ रहे हैं। फिलहाल आपको कैसा लगा ये लुक..

  • Nov 21, 2023 12:20 PM

    जिम सरभ को भी नहीं मिल पाया अवॉर्ड

    2023 इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार द रिस्पॉन्डर में उनके प्रदर्शन के लिए मार्टिन फ्रीमैन को दिया गया और इसके साथ उन्होंने जिम सर्भ को हराया जिन्हें रॉकेट बॉयज़ में उनकी भूमिका के लिए नामांकित किया गया था।

  • Nov 21, 2023 12:19 PM

    बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से चूकीं शेफाली शाह

    क्रिटिक्स द्वारा प्रशंसित नेटफ्लिक्स श्रृंखला, दिल्ली क्राइम के दूसरे सीज़न में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बावजूद, अभिनेत्री शेफाली शाह अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स 2023 में जीत दर्ज नहीं कर सकीं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मैक्सिकन एक्ट्रेस कार्ला सूजा ने जीता। ला कैडा नाम की वेब सीरीज में उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें ये अवॉर्ड मिला।

  • Nov 21, 2023 11:31 AM

    सिंघम अगेन से अजय देवगन का खतरनाक लुक आया सामने

    आगामी एक्शन थ्रिलर, 'सिंघम अगेन' के निर्माताओं ने आज मंगलवार को फिल्म से अजय देवगन का पहला लुक जारी किया। इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, “शेर आतंक मचाता है, और जख्मी शेर तबाही! सबका पसंदीदा पुलिसकर्मी, बाजीराव सिंघम वापस आ गया है!...सिंघम फिर से...''

  • Nov 21, 2023 9:30 AM

    वीर दास को भी मिला एमी अवॉर्ड

    भारत की झोली में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए, वीर दास ने इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023 में सर्वश्रेष्ठ अनूठी कॉमेडी का पुरस्कार जीतकर एक ऐतिहासिक जीत हासिल की। उनके नेटफ्लिक्स विशेष, वीर दास: लैंडिंग ने इतिहास रच दिया।

  • Nov 21, 2023 9:28 AM

    एकता कपूर को मिला एमी अवॉर्ड

    भारतीय टेलीविजन के लिए एक ऐतिहासिक क्षण में, एकता कपूर को 20 नवंबर (भारत में 21 नवंबर) को न्यूयॉर्क में 51वें अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स के विश्व टेलीविजन महोत्सव 2023 में प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय एमी निदेशालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें वैश्विक क्षेत्र के एक प्रमुख व्यक्ति दीपक चोपड़ा द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • Nov 21, 2023 9:26 AM

    Twinkle Khanna ने सेम सेक्स मैरिज पर ये क्या कह डाला, 'इस देश में कुत्ते या पेड़ से शादी कर लो लेकिन...'

    Twinkle Khanna On Same Sex Marriage: कभी बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली ट्विंकल खन्ना इन दिनों किताबों की दुनिया में मशगूल हैं। ट्विंकल को किताबें लिखना और पढ़ना दोनों काफी पसंद हैं। हाल ही में ट्विंकल ने एक कॉलम लिखा था, जिसके बाद वो चर्चा में आ गई हैं।

    Twinkle Khanna ने सेम सेक्स मैरिज पर ये क्या कह डाला, 'इस देश में कुत्ते या पेड़ से शादी कर लो लेकिन...'

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X