Twinkle Khanna ने सेम सेक्स मैरिज पर ये क्या कह डाला, 'इस देश में कुत्ते या पेड़ से शादी कर लो लेकिन...'

Twinkle Khanna On Same Sex Marriage: कभी बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली ट्विंकल खन्ना इन दिनों किताबों की दुनिया में मशगूल हैं। ट्विंकल को किताबें लिखना और पढ़ना दोनों काफी पसंद हैं। हाल ही में ट्विंकल ने एक कॉलम लिखा था, जिसके बाद वो चर्चा में आ गई हैं।
अभिनेत्री ने कहा कि भारतीयों को रीति-रिवाजों और परंपराओं के नाम पर कुत्तों, पेड़ों और कई अन्य जीवित प्राणियों से शादी करने की अनुमति है, लेकिन उन्हें सेम सेक्स के व्यक्ति से शादी करने का अधिकार नहीं दिया जाता है। समलैंगिकों को अपने जैसे लोगों से शादी करने पर विचार करने के अधिकार से भी वंचित कर दिया गया है।
ट्विंकल खन्ना ने अपने आर्टिकल में लिखा था- 'हम ऐसे देश में रहते हैं जहां पेड़ या कुत्ते से शादी करना स्वीकार्य लगता है, लेकिन सेम सेक्स के व्यक्ति से नहीं। मुझे आज भी वह समय याद है जब पड़ोस की एक आंटी ने मुझे बताया कि हमारी बिल्डिंग में एक लड़की मांग़लिक है और उसके पिता उसकी शादी एक पोमेरेनियन (कुत्ते की एक प्रजाति) से करा रहे हैं।
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- 'जब मैंने उस पर विश्वास करने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने कहा, 'अच्छा, अपना आईपैड लाओ।' फिर उन्होंने मुझे एक न्यूज दिखाई, जिसमें लिखा था कि झारखंड में एक युवा लड़की ने शेरू नामक एक आवारा कुत्ते से शादी की थी। स्वीटी आंटी ने मुझे बताया, 'ताकि उसकी कुंडली का दुर्भाग्य कुत्ते के पास चला जाए और उसके बाद वो एक आदमी से शादी करेगी, तो उसके पति की उम्र लंबी उम्र होगी।'
ट्विंकल आगे लिखती हैं कि 'अगर आप एक सोफा खरीदने निकले हैं, तो क्या आप दुकान पर जाकर यह पता नहीं लगाएंगे कि कौन सा सोफा आरामदायक और अच्छा है? लेकिन जब बात उस व्यक्ति की आती है, तो आपसे विकल्पों को देखे बिना सिर्फ एक को चुनने की उम्मीद की जाती है। मुझे लगता है कि दीपिका का फैसला बहुत सही है. ऐसा करन से बहुत सारी महिलाएं कुत्ते और मेंढकों से शादी करने से बचा सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications