..................... Bollywood Live Updates 2 July Satyaprem Ki Katha release date animal release date postponed - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: 'सत्यप्रेम की कथा' का चला जादू, सनी की 'गदर' से डरे रणबीर कपूर ने किया ये काम

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 2 July: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ा तो होता ही रहता है। इन्हीं बवाल और इन्हीं कॉन्ट्रोवर्सीज से आपको रूबरू करवाने के लिए हम लाए हैं एक खास लाइव, जिसमें मिलेगी आपको हर तरह की जानकारी।

कार्तिक कियारा की 'सत्यप्रेम की कथा' का चला जादू

'भूल भुलैया 2' के बाद एक बार फिर से पर्दे पर अपना जादू बिखेरने आए हैं कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अपनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के साथ। इस फिल्म को फैंस से अच्छा रिएक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ा का बिजनेस किया। शुक्रवार को इसने 7 करोड़ का बिजनेस किया वहीं शनिवार की कमाई को लेकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि फिल्म ने लगभग 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानी फिल्म की कुल कमाई अब तक 26 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है।

सनी देओल की 'गदर' से डरे रणबीर कपूर?

इस साल 11 अगस्त को 3 बड़ी फिल्में टकराने वाली थीं- गदर 2, ओ माई गॉड 2 और एनिमल। लेकिन जिस तरह से फैंस 'गदर 2' को रिस्पॉन्स दे रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है 'एनिमल' के मेकर्स घबरा गए हैं। खबर आ रही है कि रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' अगस्त में रिलीज नहीं होगी और हो सकता है कि इस फिल्म की रिलीज डेट को दिसंबर तक पोस्टपोन कर दिया जाए।

LIVE Feed
  • Jul 2, 2023 6:53 PM

    श्रीजिता डे ने ब्वॉयफ्रेंड से की शादी! चर्च में लिपलॉक कर जताया प्यार

    टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने ब्वॉयफ्रेंड माइकल से चर्च में शादी की। ‘बिग बॉस 15’ फेम एक्ट्रेस फोटो में सफेद रंग का खूबसूरत गाउन पहने दिखीं, वहीं उनके पति माइकल ब्लैक ड्रेस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। एक्ट्रेस ने व्हाइट वेडिंग की पहली तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आज हमने हाथों में हाथ डाले अपनी अनंत यात्रा की शुरुआत कर दी।’

  • Jul 2, 2023 6:18 PM

    खुशी कपूर के लेटेस्ट बोल्ड ने काटा बवाल

    Khushi Kapoor Bold Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही बोल्डनेस के तीर चला चुकी हैं। इस हसीना की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। खुशी कपूर के बोल्ड लुक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहते हैं। अब एक बार फिर से खुशी कपूर के लेटेस्ट लुक ने बवाल काट दिया है। दरअसल, खुशी कपूर की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं दो कि आग की तरह वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में खुशी कपूर का अब तक का सबसे बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा वायरल हो रही इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि खुशी नीले रंग की ब्रा और पिंक पैंटी में बेहद बेबाक अंदाज में दिखाई दे रही है।

  • Jul 2, 2023 5:36 PM

    सलमान खान ने ऑन कैमरा मांगी माफी

    बिग बॉस ओटीटी के घर में इस हफ्ते सिर्फ और सिर्फ कॉन्ट्रोवर्सी हुई। इसमें आकांक्षा पुरी और जद हदीद का किस सबसे ज्यादा हाइलाइट में था। जद और आकांक्षा ने टास्क के दौरान मिले डेयर को स्वीकार किया और एक-दूसरे को लिप पर किस किया। इसके अलावा लड़ाई के दौरान जद ने बेबीका को काफी कुछ कहा और अपने Buts भी दिखाए। जद की इस हरकत से सलमान बहुत नाराज थे। उन्होंने इस हरकत की आलोचना करते हुए कहा कि पहले कभी उनके शो में इस तरह की कोई सीमा पार नहीं की गई थी।

  • Jul 2, 2023 4:37 PM

    कार्तिक-कियारा की सत्यप्रेम की कथा ऑनलाइन लीक

    कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 'भूल-भुलैया 2' के बाद 'सत्यप्रेम की कथा' के साथ ये जोड़ी एक बार फिर से स्क्रीन पर लौटी है। अच्छे रिव्यू और रेटिंग के बाद भी अब इस फिल्म को भारी नुकसान हो सकता है। थिएटर में इस रोमांटिक फिल्म को देखकर आई ऑडियंस कार्तिक-कियारा की जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रही है। हालांकि, अब पठान और आदिपुरुष की तरह कार्तिक-कियारा की 'सत्यप्रेम की कथा' भी ऑनलाइन लीक हो चुकी है। कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म की कहानी भी सामने आ चुकी है।

  • Jul 2, 2023 4:12 PM

    अवनीत कौर ने बोल्ड ड्रेस से फिर ढाया कहर

    अपनी लीड डेब्यू फिल्म के अलावा भी अभिनेत्री अवनीत कौर लगातार बोल्डनेस को लेकर छाई रहती हैं और इस वक्त भी कुछ बड़ा धमाका हुआ है। 21 साल अवनीत कौर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ किसिंग सीन करके पहले ही बवाल कर दिया है और अब लगातार बोल्ड होकर वो फैंस की नींदे उड़ा रहीं हैं।

    अवनीत कौर ने बोल्ड ड्रेस से फिर ढाया कहर
  • Jul 2, 2023 3:16 PM

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने गुरुद्वारे में धोए बर्तन

    राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा इस वक्त काफी चर्चा में हैं और दोनों की तस्वीरें सीधे गुरुद्वारे से सामने आ रही हैँ। अक्सर साथ में ये दोनों स्पॉट किए जाते हैं और जहां भी जाते हैं तो लोग उनको काफी प्यार देते हैँ। इस वक्त स्वर्ण मंदिर से जो परिणीति और राघव का वीडियो सामने आया है वो काफी अच्छा है क्योंकि दोनों सेवा करते हुए नजर आ रहे हैं। इ

  • Jul 2, 2023 2:10 PM

    'ब्रेकअप' के बाद पहली बार साथ नजर आए टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी

    ब्रेकअप की अफवाहों के बीच, अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी ने एक साथ सार्वजनिक रूप से एक-साथ उपस्थित होकर फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया। कथित ब्रेकअप के बाद यह उनकी पहली एक साथ की झलक थी। अटकलों को और बढ़ाते हुए, दोनों को मुंबई से दिल्ली की एक ही फ्लाइट में देखा गया। वे शनिवार को राजधानी शहर में एक कार्यक्रम में एक साथ पहुंचे, जहां उन्हें एक-दूसरे के बगल में बैठे और बातचीत में व्यस्त देखा गया, जैसा कि विभिन्न ऑनलाइन वीडियो में कैद किया गया था।

  • Jul 2, 2023 1:38 PM

    रेड हॉट ड्रेस में विला खरीदने पहुंच गईं मलाइका अरोड़ा

    मलाइका इस दौरान एक विला खरीदने के लिए पहुंची थीं और डीलर से बात कर रहीं थीँ। हालांकि उन्होन जिस तरह का लुक लिया हुआ था वो काफी कमाल का था और लोगों को पसंद आ रहा है। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने रेड हॉट ड्रेस पहनी थी और ब्रालेस लुक में वो कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं। फैंस उनको देखकर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और पसंद कर रहे हैं।

    रेड हॉट ड्रेस में विला खरीदने पहुंच गईं मलाइका अरोड़ा
  • Jul 2, 2023 12:38 PM

    'गुम है किसी के प्यार में' के बाद अब इस शो में आएगा लीप, एक ही रात में हुई सभी लीड स्टार की छुट्टी

    नील भट्ट और आयशा सिंह का लोकप्रिय शो 'गुम है किसी के प्यार में' के जेनरेशन लीप को लेकर काफी चर्चा हुई है और इस लीप ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है। हालांकि, अब पंड्या स्टोर के निर्माता, जिसमें शाइनी दोशी और किंशुक महाजन शामिल हैं, भी हिट स्टार प्लस शो में 15 साल के लीप के लिए तैयारी कर रहे हैं।

    'गुम है किसी के प्यार में' के बाद अब इस शो में आएगा लीप, एक ही रात में हुई सभी लीड स्टार की छुट्टी
  • Jul 2, 2023 12:19 PM

    धर्मेंद्र ने रॉकी और रानी सेट से बीटीएस तस्वीर साझा की

    अनुभवी बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। आज सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र ने सेट से एक बीटीएस तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन दिया, "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी। दोस्तों, कैमरे के लिए मेरा प्यार।"

    धर्मेंद्र ने रॉकी और रानी सेट से बीटीएस तस्वीर साझा की
  • Jul 2, 2023 11:07 AM

    फैशन पर बोलीं कंगना रनौत

    कंगना ने लिखा, "मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे फैशन से नफरत है डार्लिंग...। मैं बिस्तर पर जाते समय भी फैशनेबल रहती हूं, मैं बस इतना चाहती हूं कि हम मेड इन इंडिया उत्पादों को प्रोत्साहित करें... हमें वहीं खर्च करना चाहिए जहां से हमारी कमाई होती है... यह गर्व से भारत में बनी पोशाक है और इस तथ्य की गवाही देती है कि हम उतने ही अच्छे हैं जितने अच्छे हैं इस दुनिया में।"

  • Jul 2, 2023 10:15 AM

    किसको डेट कर रहीं हैं अनन्या पांडे?

    अनन्या पांडे ने कहा कि, 'उत्सुक होना अच्छी बात है, लोगों को अंदाजा लगाते रहना चाहिए कि मैं किसे डेट कर रही हूं।' इस तरह से वो आगे बढ़ गईं। बता दें कि लंबे समय से अनन्या पांडे के नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ रहा है और कई बार दोनों साथ में स्पॉट भी किए जा चुके हैं।

  • Jul 2, 2023 10:13 AM

    इलियाना ने शेयर की अपने होने वाले बच्चे के पिता की फोटो

    अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज, जो इस समय गर्भवती हैं, उन्होंने अपने रहस्यमय साथी की एक और झलक साझा करके अपने फैंस को खुश कर दिया। शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने प्यार और उनके प्यारे कुत्ते के साथ एक आरामदायक इनडोर रात का आनंद ले रही थीं। इलियाना ने अपने साथी की पहचान गुप्त रखते हुए उनकी एक तस्वीर पोस्ट की। हालांकि उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। फोटो के साथ इलियाना ने इसे कैप्शन दिया, "पपी लव।"

    इलियाना ने शेयर की अपने होने वाले बच्चे के पिता की फोटो
  • Jul 2, 2023 10:06 AM

    एकता कपूर की फिल्म 'द क्रू' की रिलीज डेट आई सामने

    करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म 'द क्रू' पर अपडेट शेयर करके अपने फैंस के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है। रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा निर्मित, बहुप्रतीक्षित फिल्म को आखिरकार रिलीज की तारीख मिल गई है। The Crew 22 मार्च 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

  • Jul 2, 2023 9:10 AM

    रणवीर सिंह ने ले ही ली शाहरुख खान की जगह

    'डॉन' फिल्म फ्रेंचाइजी को मनोरंजन इंडस्ट्री में सबसे बहुप्रतीक्षित में से एक माना जाता है। अब तक इस सीरीज में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। हालांकि, हालिया रिपोर्टों से पता चला है कि शाहरुख डॉन सीरीज की अगली किस्त में अपनी भूमिका दोबारा नहीं निभाएंगे। इसके बजाय, यह अफवाह थी कि रणवीर सिंह 'डॉन 3' की कमान संभालेंगे। इस खबर की पुष्टि हो गई है, जिससे पता चलता है कि रणवीर को प्रतिष्ठित भूमिका के लिए चुना गया है।

    रणवीर सिंह ने ले ही ली शाहरुख खान की जगह
  • Jul 2, 2023 9:01 AM

    Bigg Boss के 'वीकेंड का वार' में खूब भड़के सलमान खान, गुस्से मैं जैड और बेबिका को किया खूब जलील

    Bigg Boss OTT Update: देश का कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो एक बार फिर से कॉन्ट्रोवर्सी में आ रहा है। शो को दो ही हफ्ते हुए हैं और इन दो हफ्तों में ही बिग बॉस में एक से बढ़कर एक कॉन्ट्रोवर्सीज हो चुकी हैं। इन्हीं को लेकर वीकेंड का वार में सलमान खान आए और उन्होंने सबकी क्लास लगा दी।

    Bigg Boss के 'वीकेंड का वार' में खूब भड़के सलमान खान, गुस्से मैं जैड और बेबिका को किया खूब जलील

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X