Bigg Boss के 'वीकेंड का वार' में खूब भड़के सलमान खान, गुस्से मैं जैड और बेबिका को किया खूब जलील

Bigg Boss OTT

Bigg Boss OTT Update: देश का कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो एक बार फिर से कॉन्ट्रोवर्सी में आ रहा है। शो को दो ही हफ्ते हुए हैं और इन दो हफ्तों में ही बिग बॉस में एक से बढ़कर एक कॉन्ट्रोवर्सीज हो चुकी हैं। इन्हीं को लेकर वीकेंड का वार में सलमान खान आए और उन्होंने सबकी क्लास लगा दी।

जैड और अकांक्षा के किस पर लगाई डांट

दूसरे वीकेंड का वार में सलमान खान ने अविनाश से पूछा कि उन्होंने जैड और आकांक्षा को किस करने की हिम्मत क्यों दी। उन्होंने 'किस' डेयर को लेकर कंटेस्टेंट्स को डांट लगाई और कहा कि ये गलत है। सलमान खान ने फलक को कहा कि वो इसे रोक सकती थीं, क्योंक वो घर की संचालक थीं। यही नहीं, सलमान ने अविनाश से पूछा कि उन्होंने जो डेयर दिया क्या वो अपनी सभ्यता को लेकर था? तो अविनाश कहते हैं नहीं और यहीं पर सलमान उन्हें रोक देते हैं।

बेबिका को भी लताड़ा

उसके बाद, उन्होंने किचन ड्रामा विषय उठाया और कहा, "बम की बात कर लेते हैं।" उन्होंने जैड को बेबिका के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए समझाया और अन्य कंटेस्टेंट के प्रति असभ्य और जोर से बोलने के लिए उन्हें डांटा भी। उन्होंने बेबिका से पूछा कि जैसा वो बर्ताव घर के अंदर करती हैं क्या वैसा ही बर्ताव वो अपने घर में भी करती हैं तो इस पर बेबिका नहीं कर देती है।

जैड को सुनाई खरी-खोटी

सलमान ने कहा कि जैड ने जो भी किया वह उन्हें सामान्य लग सकता है लेकिन भारत जैसे देश के लिए यह सामान्य नहीं है। सुपरस्टार ने यह भी कहा कि यह बिल्कुल चौंकाने वाला था और उस घटना के बाद भी जैड को माफ कर दिया गया था क्योंकि इस देश में लोग माफ कर रहे हैं। आखिर में जैड हदीद ने सभी से माफी मांगी और माफी मांगते हुए उन्होंने अपनी बेटी की कसम खाई। सलमान खान यह जानकर हैरान रह गए कि जैड की एक बेटी है। एपिसोड का अंत जैड के सोफे पर रोने के साथ हुआ जबकि कुछ कंटेस्टेंट उसे सांत्वना देते हुए नजर आ रहे थे।

शो के बारे में

सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रीमियर 17 जून को हुआ और इसे जियो सिनेमा पर कभी भी मुफ्त में देखा जा सकता है। शो के नए एपिसोड हर दिन रात 9 बजे जियो सिनेमा ऐप पर आते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X