Bollywood Highlights: मंदा हुआ 'टाइगर 3' का धंधा, फैन को थप्पड़ मारने के बाद अब नाना पाटेकर ने मांगी माफी

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 16 November: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ घटित होता ही रहता है। लोगों को भी इस इंडस्ट्री के बारे में जानने को लेकर काफी उत्सुकता भी रहती है और अगर आप भी मनोरंजन की इस दुनिया के बार में जानकारी रखना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं एक तरह का खास लाइव जहां मिलेगी आपको एंटरटेनमेंट से भरी खबरें।

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' ने कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। पहले दिन ही इस फिल्म ने गदर 2 और पठान को पटकनी दे दी थी लेकिन चौथे दिन तो फिल्म की नैया डामाडोल ही रही और इसके पीछे का एक बड़ा कारण था भारत न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मैच। बीते दिन भारत बनाम न्यूजीलैंड का हुआ मैच लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना रहा। भारत ने न्यूजीलैंड पर शानदार जीत दर्ज की और फिनाले का रास्ता बना लिया लेकिन इन सबकी वजह से 'टाइगर 3' का धंधा मंदा हो गया।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 44.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, दूसरे दिन 59 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ था, तीसरे दिन 44 करोड़ रुपये और चौथे दिन 22 करोड़ रुपये (एर्ली एस्टीमेट) का कलेक्शन किया। सलमान खान की इस फिल्म ने चार दिनों में करीब 169.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

वाराणसी में कई दिनों से हिंदी फिल्म 'जर्नी' की शूटिंग चल रही है। बुधवार को दशाश्वमेध घाट के पास मार्केट में शूटिंग हो रही थी। इसी दौरान एक किशोर नाना पाटेकर के करीब पहुंचकर सेल्फी लेने की कोशिश करता है। नाना उसे पीछे से जोर से थप्पड़ मारते हैं। पास खड़ा एक आदमी उस किशोर की गर्दन पकड़ कर उसे दूर ले जाता है। इसका वीडियो वायरल होते ही नाना के खिलाफ तरह तरह के कमेंट आने लगे। अब इस मामले को लेकर नाना ने खुद बयान जारी करके सफाई दी है।

नाना ने कहा कि जो वीडियो वायरल हो रहा है उस तरह का सिक्वेंस हमारी फिल्म का हिस्सा है। फिल्म में मैंने एक हैट पहनी है और एक बंदा पीछे से कहता है कि ए बुढ़उ टोपी बेचनी है क्या, तो मैं उसे पकड़ता हूं मारता हूं और कहता हूं कि तमीज से पेश आओ। वह भाग जाता है। एक रिहर्सल हम कर चुके थे। निर्देशक अगली रिहर्सल के लिए कहते हैं। इसी बीच वीडियो में दिख रहा बच्चा आ जाता है। हमें तो पता ही नहीं चलता कि कौन है। मैंने सीन के हिसाब से उसे एक थप्पड़ मार दिया और कहा कि बदतमीजी मत करो और यहां से निकलो। नाना ने आगे कहा कि हमें बाद में पता चला कि वो हमारा बंदा नहीं है। यह गलती से हो गया, हमने अपना बंदा समझकर ऐसा कर दिया। हम ऐसे किसी को भी नहीं मारते हैं, गलतफहमी हो गई हमें माफ कर दीजिए।

LIVE Feed
  • Nov 16, 2023 8:03 PM

    MMS लीक के बाद पाकिस्तानी अलीजा सहर का निकाह

    पिछले दिनों अलीजा के एमएमएस लीक होने के बाद काफी विवाद हो गया था। हाल ही में, अलीज़ा की शादी की अटकलें सोशल मीडिया पर चल रही थीं और अब आखिरकार उनके निकाह की फोटोज सामने आई हैं। उन्होंने दिल मुहम्मद से शादी की है, जो मूल रूप से पाकिस्तान से हैं, लेकिन अपने काम के चलचे वह विदेश में बस गए हैं। अलीज़ा ने हाल ही में दिल मुहम्मद से शादी की है और तब से उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है। यहां तक कि उन्होंने अपने निकाह की तस्वीरें भी ऑनलाइन अपलोड नहीं की हैं। हालांकि, हम उनके डी-डे की कुछ तस्वीरें हासिल करने में सफल रहे, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अलीज़ा ने अपने बड़े दिन के लिए लाल चुन्नी के साथ लाइम ग्रीन कलर का शरारा सेट पहना था।

  • Nov 16, 2023 7:26 PM

    पाकिस्तानी क्रिकेटर ने ऐश्वर्या राय पर किया भद्दा कमेंट, बहू के सपोर्ट में आए अमिताभ बच्चन ने कही ये बात!

    पिछले दिनों से पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक का पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर किया कमेंट काफी विवादों में आ गया था। बढ़ता विवाद देख अब्दुल रज्जाक ने माफी भी मांगी। वहीं अब अन सबके बाद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया है जिसे फैंस इस मामले पर उनके रिएक्शन से जोड़ कर देख रहे हैं और बहू ऐश्वर्या का सपोर्ट बता रहे हैं।

  • Nov 16, 2023 7:05 PM

    अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के रिश्ते पर Devoleena Bhattacharjee ने उठाया सवाल, बोलीं- 'पर्सनल लाइफ की बैंड बजा रहे हो'अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के रिश्ते पर Devoleena Bhattacharjee ने उठाया सवाल, बोलीं- 'पर्सनल लाइफ की बैंड बजा रहे हो'

    अंकिता लोखंडे और विक्की के बीच गेम को लेकर भी काफी लड़ाईयां हो रही हैं। अब हाल ही में इन दोनों के रिश्ते पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी सवाल उठा दिए हैं। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'विक्की भैया के अंदर का अहंकार कहीं उनके पतन की वजह न बन जाए। हालांकि बिग बॉस ने इतना सिर चढ़ाया है तो तान के तो चलेंगे ही। लेकिन जिस तरह से वो अंकिता लोखंडे के साथ बर्ताव कर रहे हैं।'

  • Nov 16, 2023 6:20 PM

    काजोल पर फटा डीपफेक बॉम्ब, कपड़े बदलते हुए हद से ज्यादा भद्दा-अश्लील वीडियो वायरल

    अब काजोल का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो कि इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर काजोल का चेहरा दिखाया गया है और उसे अश्लील तरीके से पेश किया गया है। डीपफेक से एडिट किए गए वीडियो में काजोल जैसे दिखने वाले चेहरे को कैमरे के सामने कपड़े बदलते हुए देखा जा सकता है। काजोल का ये फेक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद से काजोल के फैंस इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

  • Nov 16, 2023 5:05 PM

    थिएटर्स से सामने आ रहे फैंस के वीडियोज पर आया कैटरीना कैफ का रिएक्शन

    कैटरीना कहती हैं, "इस दिवाली देशभर के लोगों के लिए टाइगर 3 जो व्यापक मनोरंजन लेकर आया है, उसे देखना वाकई आनंददायक है। देश के सभी कोनों से दर्शकों को सिनेमाघरों में खुशी से नाचते हुए देखना अद्भुत है! उत्साह, उत्साह और सीटियां बज रही हैं।"

  • Nov 16, 2023 4:45 PM

    टेलीविजन जगत की इस मशहूर एक्ट्रस को हुआ कैंसर

    मनोरंजन जगत से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही हैं। टेलीविजन एक्ट्रेस मेरी आशिकी तुम से ही कुम कुम भाग्य और खूब लड़ी मर्दानी झाँसी की रानी जैसे टॉप शोज का हिस्स रह चुकी एक्ट्रेस डॉली सोही कैंसर की चपेट में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने कैंसर की दुखद खबर को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस खबर के सामने आते ही उके फैंस टूट गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

  • Nov 16, 2023 3:53 PM

    शमी की धर्राटेदार परफॉर्मेंस के बाद पिघला हसीन जहां का दिल

    मोहम्मद शमी के प्लेयर ऑफ द मैच के ऐलान के अब हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर अपना ये वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में हसीन जहां रील बनाती दिखाई दे रही है और रील बनाने के लिए हसीन ने जिस गाने को चुनाव किया है उसे फैंस शमी के लिए उनकी फीलिंगस का इजहार मान रहे हैं। तेरे नाम ही मुझको दुनिया वाले जानेंगे गाने पर रील बनाती दिखाई दे रही हैं।

  • Nov 16, 2023 2:39 PM

    टेलीविजन जगत की इस मशहूर एक्ट्रस को हुआ कैंसर

    मनोरंजन जगत से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही हैं। टेलीविजन एक्ट्रेस मेरी आशिकी तुम से ही कुम कुम भाग्य और खूब लड़ी मर्दानी झाँसी की रानी जैसे टॉप शोज का हिस्स रह चुकी एक्ट्रेस डॉली सोही कैंसर की चपेट में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने कैंसर की दुखद खबर को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस खबर के सामने आते ही उके फैंस टूट गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

  • Nov 16, 2023 2:17 PM

    'बिग बॉस 17': अंकिता लोखंडे ने शो में किया प्रेग्नेंसी टेस्ट

    बिग बॉस 17' में विक्की जैन के साथ अपने विवाहित जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना कर रही अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने साझा किया कि उनके पीरियड्स मिस हो गए, उन्होंने घर के अंदर गर्भावस्था परीक्षण किया और अब परिणाम का इंतजार कर रही हैं। यह घर बदलने के ठीक बाद हुआ, जहां अंकिता "दिल" घर में रह गई और विक्की को "दिमाग" में स्थानांतरित कर दिया गया। इससे उनके रिश्ते में उथल-पुथल मच गई। हालांकि, शो के लेटेस्ट एपिसोड में ये कपल गार्डन एरिया में बैठकर बातचीत करते नजर आया, इसके बाद एक बार फिर से झगड़ा शुरू हो गया।

  • Nov 16, 2023 1:40 PM

    नाना पाटेकर ने फैन को थप्पड़ मारने के बाद जारी किया वीडियो

    नाना ने वीडियो में कहा, "एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां मैंने एक लड़के को मारा है। हालांकि यह सीक्वेंस हमारी फिल्म का हिस्सा है, हमने एक रिहर्सल की थी। हम दूसरी रिहर्सल करने वाले थे। निर्देशक ने मुझे शुरू करने के लिए कहा था। हम शुरू करने ही वाले थे कि तभी वीडियो में दिख रहा लड़का अंदर आया। मुझे नहीं पता था कि वह कौन था। मुझे लगा कि वह हमारी टीम में से एक है इसलिए मैंने सीन के अनुसार उसे थप्पड़ मारा और उसे जाने के लिए कहा। बाद में, मुझे पता चला कि वह क्रू का हिस्सा नहीं था।

  • Nov 16, 2023 1:07 PM

    पति Ranbir Kapoor को टॉक्सिक बुलाने वालों की Alia Bhatt ने ली क्लास, कहा- 'देश में और भी मुद्दे हैं लेकिन...'

    Alia Bhatt On Ranbir Kapoor: करण जौहर एक बार फिर से हाजिर हैं अपने कॉफी विद करण के नए सीजन के साथ। इस सीजन के पहले ही दो धमाकेदार एपिसोड आ चुके हैं और अब तीसरा एपिसोड भी रिलीज हो चुका है, जिसमें करीना और आलिया ने कई तरह के खुलासे किए हैं।

    पति Ranbir Kapoor को टॉक्सिक बुलाने वालों की Alia Bhatt ने ली क्लास, कहा- 'देश में और भी मुद्दे हैं लेकिन...'
  • Nov 16, 2023 12:23 PM

    अनुष्का शर्मा ने पति विराट पर लुटाया प्यार

    विराट कोहली ने हाल ही में भारत बनाम न्यूजीलैंड के दौरान अपना 50वां वनडे शतक लगाकर इतिहास रच दिया। देश उनके लिए जयकार कर रहा है, अनुष्का शर्मा ने उनके लिए एक विशेष नोट लिखा और लिखा, "भगवान सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक हैं। मुझे अपने प्यार का आशीर्वाद देने के लिए और आपको ताकत से ताकत की ओर बढ़ते हुए और सब कुछ हासिल करते हुए देखने के लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूं। आप अपने प्रति और खेल के प्रति हमेशा ईमानदार रहेंगे। आप वास्तव में भगवान की संतान हैं।"

    अनुष्का शर्मा ने पति विराट पर लुटाया प्यार
  • Nov 16, 2023 10:49 AM

    Bigg Boss 17: अंकिता ने बिग बॉस के घर में करवाया अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट, एक्ट्रेस ने कहा- 'खट्टा खाने का मन...'

    Bigg Boss 17 Update: क्या अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं? जब से निर्माताओं ने एक नया प्रोमो जारी किया है, तब से हर किसी के मन में यही सवाल है, जहां एक्ट्रेस को यह कहते हुए देखा गया कि वह खट्टा खाना चाहती हैं। रिंकू धवन, जिग्ना वोरा ने मराठी मुलगी को चिढ़ाते हुए कहा कि वह अपने पति विक्की जैन के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर सकती हैं।

    Bigg Boss 17: अंकिता ने बिग बॉस के घर में करवाया अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट, एक्ट्रेस ने कहा- 'खट्टा खाने का मन...'
    https://hindi.filmibeat.com/television/bigg-boss-17-update-ankita-lokhande-hint-toward-her-pregnancy-as-she-took-test-and-discussed-with-vi-126095.html
  • Nov 16, 2023 10:27 AM

    पाकिस्तानी महिला ने भारत की हार के लिए मांगी थी दुआ, न्यूजीलैंड की जीत के लिए की थी प्रार्थना लेकिन...

    Hareem Shah On India: कल भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। सेमीफाइनल में अपोनेंट टीम को 70 रनों से हराकर भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में कई शानदार चीजें हुईं। कोहली ने सचिन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया और शमी ने शानदार सात विकेट लिए लेकिन इस बीच एक पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार का एक ट्वीट वायरल हो रहा है।

    पाकिस्तानी महिला ने भारत की हार के लिए मांगी थी दुआ, न्यूजीलैंड की जीत के लिए की थी प्रार्थना लेकिन...
  • Nov 16, 2023 9:38 AM

    रणवीर दीपिका की रोमांटिक फोटो

    रणवीर सिंहऔर दीपिका पादुकोण ने बीते 14 नवंबर को अपनी शादी की पांचवी सालगिरह मनाई है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए विदेश गए हैं और एंजॉय कर रहे हैं। इसका नजारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिल रहा है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X