पाकिस्तानी महिला ने भारत की हार के लिए मांगी थी दुआ, न्यूजीलैंड की जीत के लिए की थी प्रार्थना लेकिन...

Hareem Shah On India: कल भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। सेमीफाइनल में अपोनेंट टीम को 70 रनों से हराकर भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में कई शानदार चीजें हुईं। कोहली ने सचिन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया और शमी ने शानदार सात विकेट लिए लेकिन इस बीच एक पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार का एक ट्वीट वायरल हो रहा है।
पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार हरीम शाह ने कल एक ट्वीट किया था, जिसके बाद वो चर्चा का विषय बन गईं। उन्होंने दुआ करते हुए एक फोटो शेयर किया था और उसका एक अजीबोगरीब कैप्शन भी दिया और इसी कैप्शन पर वो ट्रोल हो रही हैं। जी हां, हरीम शाह ने लिखा था कि उन्होंने भारत के खिलाफ खेल रहे न्यूजीलैंड की जीत की दुआ मांगी है। उन्होंने आगे लिखा, अल्लाह मेरी दुआ जरूर सुनेंगे और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल का मैच जीत जाएगी।
हालांकि, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी कौशल से उन्हें जवाब दिया है। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शानदार शतकों और मोहम्मद शमी की गेंदों के बाद भारत को फाइनल में पहुंचाने के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने हरीम शाह को अपनी जगह दिखाने की कोशिश की।
बता दें कि पाकिस्तान की हरीम शाह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। इससे पहले, उन्होंने सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस से निमंत्रण मिलने का दावा करके सुर्खियां बटोरने की कोशिश की थी। वह अपने विवादास्पद कारनामों का पर्याय बन गई हैं, खासकर पाकिस्तानी सांसदों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों से जुड़े वीडियो जारी करने के लिए।


Click it and Unblock the Notifications