Bollywood Live Updates: ट्रोल होने पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, तीसरे दिन टाइगर 3 की कमाई पर पड़ा असर

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 15 Nov: मनोरंजन जगत की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ होता ही रहता है और इसी जगत की अहम खबरों से रूबरू करवाएगा हमारा ये खास लाइव। जिसमें हम आपको हर वो जानकारी देंगे, जिससे आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा।

कॉफी विद करण में इस बार रणवीर और दीपिका साथ में पहुंचे थे। शो में दीपिका ने कुछ ऐसे खुलासे किए थे, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया था और दीपिका पादुकोण को ट्रोल करने लगा था। अब इस मामले में खुद दीपिका ने रिएक्ट किया है। दीपिका पादुकोण ने वैरायटी संग बात करते हुए कहा कि अगर वो किसी चीज के बारे में मजबूती और पूरे जुनून के साथ महसूस करती हैं तो उसके बारे में बात करने में और उसे जाहिर करने में वो दो बार नहीं सोचतीं। एक्ट्रेस ने कहा कि अब वो जिंदगी के ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं, जहां उन्हें अपनी बात कहने में और अपनी गलतियां मानने से डर नहीं लगता है।

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म टाइगर बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म 12 नवंबर को रिलीज हुई थी और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सलमान-कैटरीना का एक्शन और इमरान हाशमी का रोल फैंस को जच रहा है।

'टाइगर 3' ने पहले दिन 44.5 करोड़ रुपए के साथ ओपेनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 55.77 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'टाइगर 3' ने तीसरे दिन 40.05 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसी के साथ अब फिल्म के तीन दिनों का कुल कलेक्शन 140 करोड़ के पार चला गया है। लेकिन तीसरे दिन में टाइगर 3 जवान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई क्योंकि शाहरुख की इस फिल्म ने तीसरे दिन 77.83 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की थी।

LIVE Feed
  • Nov 15, 2023 5:52 PM

    विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड तो जोर से उछली प्रेंग्नेट अनुष्का

    India Vs New Zealand Semi Final: दिवाली के बाद हर किसी को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल इंडिया वर्सेज न्यू जीलेंड के मैच का काफी बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में तमाम क्रिकेट फैंस के साथ साथ वानखेड़े स्टेडियम तमाम बॉलीवुड सेलेब्स से खचाखच भरा दिखाई दे रहा है। मैच की सबसे खास बात रही कि विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। विराट कोहली ने इस मौच में अपना 50वां शतक ठोक कर हर किसी को सेलिब्रेशन का मौका दिया है। इस दौरान अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद रही है और वो जोर से चीयर करती और बेहद खुश अंदाज में दिखाई दीं। इस दौरान अनुष्का शर्मा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं।

  • Nov 15, 2023 4:45 PM

    फुटबॉल दिग्गज डेविड बेकहम की भारत में मेजबानी करेंगे सोनम कपूर और आनंद आहूजा

    स्टार जोड़ी सोनम कपूर और आनंद आहूजा मुंबई में अपने घर पर फुटबॉल के दिग्गज डेविड बेकहम की मेजबानी कर रहे हैं। एक सूत्र ने कहा, ''डेविड बेकहम वैश्विक राजदूत के रूप में अपनी यूनिसेफ प्रतिबद्धता के लिए भारत में हैं और अपनी मुंबई यात्रा के दौरान वह सोनम और आनंद से मिलेंगे।

  • Nov 15, 2023 3:59 PM

    अमिताभ बच्चन की फिल्म से जुड़े 5 हजार के सवाल पर कंटेस्टेंट ने ली लाइफलाइन

    बता दें कि भुकन ने गेम की शुरुआती पड़ाव में ही लाइफलाइन इस्तेमाल कर ली थी। पहले उन्होंने 3 हजार के सवाल पर पहली लाइफलाइन ऑडियंस पोल ली। इसके बाद 5 हजार के सवाल पर भी उन्होंने लाइफलाइन ली। ये सवाल अमिताभ की ही फिल्म से जुड़ा था। सवाल था-यू आर माय सोनिया, से शावा शावा और सूरज हुआ मद्धम ये किस फिल्म के गाने हैं। ऑप्शन है- A- रईस, B- कोयला, C-माय नेम इज खान, D- कभी खुशी कभी गम।

  • Nov 15, 2023 3:04 PM

    अरबपति बैंकर उदय कोटक के बेटे के रिसेप्शन में बनी ठनी भारी लहंगा पहने पहुंची दीपिका

    न्यूली वेड जोड़े के साथ दीपिका और रणवीर की एक तस्वीर अब वायरल हो गई है। तस्वीर में पीकू एक्ट्रेस को सुनहरे रंग का खूबसूरत लहंगा-चोली पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक को हैवी नेकपीस और मैचिंग ईयररिंग्स से पूरा किया। स्मोकी आईज मेकअप, न्यूड लिप्स और अपने सिग्नेचर बन में बंधे बालों के साथ, एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा किया। जहां तक 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक्टर की बात है, तो वह ब्लैक आउटफिट में शानदार लग रहे थे।

  • Nov 15, 2023 2:28 PM

    सेल्फी लेने आए फैन को नाना पाटेकर ने जोर से जड़ दिया तमाचा

    इस वीडियो में नाना पाटेकर शूटिंग के लिए तैयार दिख रहे हैं, जब एक फैन अचानक आकर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगता है और नाना गुस्से में चिढ़कर उसके सिर पर जोर से मारते हुए दिखते हैं। तभी वहां खड़े क्रू के लोग और सुरक्षाकर्मी दौड़कर जाते हैं और उस लड़के को वहां से दूर करते हैं।

  • Nov 15, 2023 2:05 PM

    विधायक जी बेटियों ने बढ़ा दिया पारा

    नेहा शर्मा और आएशा शर्मा का लुक काफी चर्चा में रहता है और अक्सर दोनों का जिम लुक वायरल होता रहता है। इस वक्त दोनों बहनें फिर से चर्चा में हैं क्योंकि इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें सामने आकर छा गई है।

    विधायक जी बेटियों ने बढ़ा दिया पारा
  • Nov 15, 2023 1:31 PM

    टाइप 1 ब्लड शुगर से जूझ रहे हैं निक जोनस

    निक ने बताया कि पत्नी-अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को इस बीमारी में अगर आपात स्थिति आती है तो क्या करना है? इस बारे में वो पूरी तरह से जानकार हैं। aol.com के साथ एक साक्षात्कार में, उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास को भी बीमारी के बारे में जानकारी देने के लिए प्लान कर रहे हैं।

  • Nov 15, 2023 12:54 PM

    नहीं रहे 'सहारा' ग्रुप के संस्थापक सुब्रत राय

    आज की सुबह सहारा ग्रुप के लिए एक बेहद बुरी खबर लेकर आई है। सहारा के संस्थापक सुब्रत रॉय सहारा अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद मुंबई में उनका निधन हो गया। सुब्रत राय की उम्र 75 साल थी।

  • Nov 15, 2023 11:45 AM

    तमन्ना और विजय की होगी जल्द शादी

    तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की डेटिंग की एक बाद खबरें सामने आती रहती हैं। इसी बीच तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। Telugu One news के अनुसार तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा शादी को लेकर काफी सीरियस है। अब वो अपने रिश्ते को नया मोड़ देने के बारे में सोच रहे हैं।

  • Nov 15, 2023 9:59 AM

    Bigg Boss 17: पांचवे हफ्ते में नॉमिनेट हुए ये पांच खिलाड़ी, मुनव्वर ने अंकिता के संग निकाली दुश्मनी!

    Bigg Boss 17 Update: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस का सत्रहवां सीजन इस समय अपने पांचवें हफ्ते में है। जबकि पिछले हफ्ते नौ प्रतियोगियों को एलिमिनेशन के लिए नामांकित किया गया था, बिग बॉस 17 के निर्माताओं ने दिवाली के कारण नो इविक्शन ट्विस्ट पेश किया और सभी बच गए।

    Bigg Boss 17: पांचवे हफ्ते में नॉमिनेट हुए ये पांच खिलाड़ी, मुनव्वर ने अंकिता के संग निकाली दुश्मनी!
  • Nov 15, 2023 9:44 AM

    सलमान ने बच्चों के साथ मनाया चिल्ड्रन डे

    सलमान खान कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ अपनी हालिया रिलीज टाइगर 3 की सफलता का आनंद ले रहे सलमान खान को शहर के एक थिएटर में बच्चों के साथ बाल दिवस मनाते देखा गया।

  • Nov 15, 2023 9:09 AM

    बिग बॉस में आकर अंकिता लोखंडे हुई प्रेग्नेंट? जिग्ना से कहा- 'आजकल मुझे खट्टा खाने का मन करता है'

    Bigg Boss 17 Update: हाल ही में कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 में एक ऐसी घटना घटी जिससे रिंकू धवन और जिग्ना वोरा को लगा कि अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने घटना के बाद सीधे उनसे सवाल पूछा। अंकिता फिलहाल अपने पति विक्की जैन के साथ सलमान खान के शो में हैं।

    बिग बॉस में आकर अंकिता लोखंडे हुई प्रेग्नेंट? जिग्ना से कहा- 'आजकल मुझे खट्टा खाने का मन करता है'
  • Nov 15, 2023 9:08 AM

    पहले ऐश्वर्या राय पर किया भद्दा कमेंट, सब जगह हुई थू-थू तो अक्ल आई ठिकाने; तब जाकर मांगी माफी

    Abdul Razzaq Apology: कभी अपने टैलेंट से दुनिया भर में मशहूर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने हाल ही में ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद उन्हें वीडियो जारी करके माफी मांगनी पड़ी। जी हां, अब्दुल रज्जाक एक जाने-माने खिलाड़ी रह चुके हैं लेकिन उनके हालिया कमेंट ने उन्हें ट्रोलर्स के निशाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।

    पहले ऐश्वर्या राय पर किया भद्दा कमेंट, सब जगह हुई थू-थू तो अक्ल आई ठिकाने; तब जाकर मांगी माफी
  • Nov 15, 2023 9:07 AM

    Bigg Boss 17: अंकिता को बार-बार लड़ते, शिकायत करते देख विक्की हुए परेशान, कहा- '4 करोड़ देता हूं और...'

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 अंकिता लोखंडे के लिए काफी परेशान कर देने वाला साबित हो रहा है। हाल ही में, विक्की जैन को दिमाग वाले मकान में ट्रांसफर कर दिया गया, जबकि अंकिता दिल वाले मकान में अपनी जर्नी जारी रखेंगी और इस अलगाव को अंकिता बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं।

    Bigg Boss 17: अंकिता को बार-बार लड़ते, शिकायत करते देख विक्की हुए परेशान, कहा- '4 करोड़ देता हूं और...'

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X