..................... Abdul Razzaq Apology Video for commenting on aishwarya rai and connect her with PCB - Hindi Filmibeat

पहले ऐश्वर्या राय पर किया भद्दा कमेंट, सब जगह हुई थू-थू तो अक्ल आई ठिकाने; तब जाकर मांगी माफी

Abdul Razzaq

Abdul Razzaq Apology: कभी अपने टैलेंट से दुनिया भर में मशहूर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने हाल ही में ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद उन्हें वीडियो जारी करके माफी मांगनी पड़ी। जी हां, अब्दुल रज्जाक एक जाने-माने खिलाड़ी रह चुके हैं लेकिन उनके हालिया कमेंट ने उन्हें ट्रोलर्स के निशाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।

अब्दुल रज्जाक ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से करते हुए ऐसा शर्मनाक बयान दिया है। अब्दुल की इस हरकत के बाद ऐश्वर्या के फैंस ने उन्हें आड़े हाथों लिया है और बहुत ज्यादा ट्रोल भी किया है, इसके बाद उन्होंने एक वीडियो द्वारा अपना माफीनामा सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अब्दुल रज्जाक का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रिकेट की बात हो रही थी... कोचिंग की बात हो रही थी और इंटेशन की बात हो रही थी। इस दौरान मेरी जुबान फिसल गई मुझे रेफरेंस कुछ और ही देना था लेकिन मेरे मुंह से ऐश्वर्या जी का नाम निकल गया। मैं माफी मांगता हूं और उन्हें सॉरी बोलता हूं। मेरी किसी को भी दुख पहुंचाने की कोई भी मंशा नहीं थी।

आपको बता दें, पाकिस्तान की मीडिया आईसीसी विश्व कप 2023 में टीम के हालिया प्रदर्शन पर सवाल उठा रही थी, जब रज्जाक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर निशाना साधने के लिए एक चौंकाने वाला उदाहरण दिया। इस मौके पर शाहिद अफरीदी और उमर गुल भी मौजूद थे और वे रज्जाक को रोकने या निंदा करने के बजाय हंसते और तालियां बजाते नजर आए।

अब्दुल रज्जाक ने कहा था, "मैं यहां पीसीबी (PCB) के इरादे के बारे में बात कर रहा हूं। जब मैं खेल रहा था तो मुझे पता था कि मेरे कप्तान यूनिस खान हैं, जिनके इरादे काफी अच्छे हैं। मैंने उनसे आत्मविश्वास और साहस सीखा। ऊपर वाले की मेहरबानी है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सका। लेकिन इस बार यहां हर कोई पाकिस्तान की मंशा और टीम के बारे में सवाल कर रहा है। अगर आप सोचेंगे कि ऐश्वर्या राय से शादी करने से एक आदर्श और नेक बच्चा पैदा हो जाएगा तो ऐसा कभी नहीं होगा।"

Read more about: abdul razzaq
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X