..................... Bollywood Live Updates 11 july Bollywood Live Updates Filmibeat hindi manoj tiwari blamed ravi kishan - Hindi Filmibeat

Bollywood highlights: मनोज तिवारी ने लगाए रवि किशन पर इल्जाम, पत्नी संग फोटो शेयर फंसे आशीष विद्यार्थी

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 11 July: मनोरंजन जगत में आए दिन कोई ना कोई खबर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक बार फिर से हम हाजिर हैं बॉलीवुड की हर छोटी-मोटी खबर के साथ। अगर आप भी अपने आपको इस दुनिया का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो जुड़े रहिए हमारे इस खास लाइव के साथ।

मनोज तिवारी से जब फिल्म के अश्लील नाम रखने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इसका जवाब रवि किशन जी से मांगना। मैं कुछ बोलूंगा तो बवाल हो जाएगा।

आशीष विद्यार्थी ने शेयर की फोटो
अशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी रुपाली बरुआ ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सेम फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आशीष विद्यार्थी अपनी पत्नी रुपाली बरुआ के साथ सेल्फी ले रहे हैं और दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस कपल ने अपनी तस्वीर के साथ लोकेशन इंडोनेशिया के बाली की दी है। आशीष विद्यार्थी और रुपाली बरुआ ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, 'एक-दूसरे के साथ जगमगाते हुए।'

LIVE Feed
  • Jul 11, 2023 8:18 PM

    राम चरण की सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' का जल्द आएगा सीक्वल, परंतु राजामौली नहीं होगे डायरेक्टर!

    Rajamouli film RRR Sequel: राम चरण और जूनियर एनटीआर की सुपरहिट फिल्म आरआरआर के डायरेक्टर राजामौली के पिता वी. विजयेंद्र प्रसाद ने अपनी हालिया इंटरव्यू में फिल्म आरआरआर के सीक्वल को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है, जिसको लेकर फैंस थोड़े सदमें में चले गए हैं। उन्होंने बताया कि आरआरआर का सीक्वल हॉलीवुड प्रोजेक्ट के रूप में आ सकता है और इसीलिए निर्देशन राजामौली नहीं करेंगे।

    राम चरण की सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' का जल्द आएगा सीक्वल, परंतु राजामौली नहीं होगे डायरेक्टर!
  • Jul 11, 2023 7:29 PM

    इतने लड़ाई-झगड़ो के बीच कृष्णा अभिषेक को फिर आई मामा गोविंदा की याद, शेयर किया इमोशनल वीडियो

    Krishna Abhishek Video: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करके फैंस से जुड़े रहते हैं। इसके साथ ही कृष्णा अभिषेक अक्सर अपने मामा गोविंदा को लेकर बातें करते रहते हैं।

  • Jul 11, 2023 6:55 PM

    संजीदा शेख संग डेटिंग की खबरों को लेकर एक्टर हर्षवर्धन राणे ने तोड़ी चुप्पी, रिश्ते का सच रखा सामने

    Harshvardhan Rane date Sanjeeda Sheikh: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे इस दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लवलाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। सूत्रों की मानें तो हर्षवर्धन राणे इन दिनों टीवी एक्टर सजीदा शेख को डेट कर रहे हैं। परंतु इस अफेयर की खबरों के बीच में एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी राय रखी है।

    संजीदा शेख संग डेटिंग की खबरों को लेकर एक्टर हर्षवर्धन राणे ने तोड़ी चुप्पी, रिश्ते का सच रखा सामने
  • Jul 11, 2023 6:04 PM

    बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने इंटीमेट सीन को लेकर किया सनसनी खुलासा

    Nargis Fakhri: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के साथ काम चुकी अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने अभी हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में इंटीमेट सीन्स को लेकर सनसनी खुलासा किया है। नरगिस फाखरी ने स्क्रीन पर n*dity को लेकर अपनी राय सामने रखी है।

    बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने इंटीमेट सीन को लेकर किया सनसनी खुलासा
  • Jul 11, 2023 5:15 PM

    पति धर्मेंद्र से अलग रहने पर बोली हेमा,- हम एक घर में नहीं रहते हैं लेकिन...

    Hema Malini: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने पहले से शादीशुदा धर्मेंद्र को अपना जीवनसाथी चुना। दोनों की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए हेमा और धर्मेंद्र ने धर्म परिवर्तन तक का रास्ता अपना लिया था। हालांकि, अब हेमा मालिनी, धर्मेंद्र से अलग घर में रहती हैं। इसको लेकर खुद अभिनेत्री ने खुलासा किया है।

    पति धर्मेंद्र से अलग रहने पर बोली हेमा,- हम एक घर में नहीं रहते हैं लेकिन...
  • Jul 11, 2023 4:18 PM

    बदन पर सितारे लपेट कर घूमने निकली उर्फी जावेद, तो लोगों ने कपड़े पहनने की दे डाली सलाह

    Urfi Javed New Look: अपने नए नए स्टाइलिश अवतार से हमेशा ही खबरों में रहने वाली उर्फी जावेद कोई भी ऐसा दिन नहीं छोड़ती जब वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय ना बने। एक बार फिर उर्फी जावेद अपने नए लुक के लिए लाइमलाइट में आ गई है, इस बार उर्फी मुंबई में बदन पर सितारे लपेट कर घूमने निकली। उर्फी का ये नया लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Jul 11, 2023 3:49 PM

    OMG 2 Teaser Twitter Reaction: अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर हुआ तांडव

    OMG 2 Teaser Twitter Reaction: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ओह माय गॉय 2 के लिए लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। इसको लेकर फैंस सोशल मीडिया पर जमकर अपना रियक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर फैंस अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं, बल्कि उन्हें फैंस सुझाव दे रहे हैं कि वह इस तरह के रोल ही किया करें। अक्षय कुमार का ओह माय गॉड 2 का टीजर लोगों को खूब भा रहा है।

  • Jul 11, 2023 3:46 PM

    एयरपोर्ट पर नाचने लगीं तमन्ना भाटिया, वीडियो वायरल

    तमन्ना भाटिया का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वो अपने फैंन के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। दरअसल अभिनेत्री एयरपोर्ट पर थीं और इस दौरान उन्होने एक फैन के साथ डांस किया और उसको हग भी किया।

  • Jul 11, 2023 2:41 PM

    कश्मीरी पंडित होके.. श्रावण में अंडे पकाने पर बुरी तरह ट्रोल हुए अनुपम खेर

    अनुपम खेर जो खुद को कश्मीरी पंडित होने पर गर्व महसूस करते हैं। उनका हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा किया है कि लोग हैरान रह गए। अनुपम खेर ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपनी रसोई में अंडे पकाते हुए देखे जा सकते हैं। उन्होंने वीडियो में यह भी बताया कि यह पहली बार था जब उन्होंने रसोई में हाथ आजमाया। सावन के मौके पर एक्टर अंडा पकाते देख लोग उन्हें ट्रोल करने लगे कि वो इस पावन महीने में क्यों अंडा बना रहे हैं।

  • Jul 11, 2023 2:25 PM

    टमाटर खरीदना राखी सावंत के बजट से हुआ बाहर, तो फिर ड्रामा क्वीन ने किया कुछ ऐसा कि हर तरफ हुए टमाटर ही टमाटर

    Rakhi Sawant: टेलीविजन की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा ही अपने अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं, एक्ट्रेस पब्लिकली कुछ भी करने से पहले ज्यादा सोचती नहीं हैं। वह बेझिझक और बिंदास होकर मीडिया में कुछ भी कह देती हैं। हाल ही में जब टमाटर मंहगे होने से कई लोगों को दिक्कत होने लगी तो ऐसे में राखी ने खुद के टमाटर उगाने की सोच ली है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

  • Jul 11, 2023 1:17 PM

    'स्त्री 2' का टीजर आया सामने, सरकटे से बचाने के लिए अब फिर आएगी स्त्री

    राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' ने कई रिकॉर्ड बनाए थे और अब एक बार फिर से ये जोड़ी आ गई है 'स्त्री 2' में। पिछली फिल्म में लोग स्त्री से डरे थे लेकिन इस बार स्त्री ही इन्हें बचाने आएगी वो भी सरकटे भूत से।

  • Jul 11, 2023 12:24 PM

    कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ने बना लिया रिकॉर्ड

    कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को रिलीज हुए काफी समय हो गया है। इस फिल्म की शुरआत ठीक-ठाक थी लेकिन जैसे- जैसे समय बीतता गया, फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी कम नहीं हुई। यही वजह है कि फिल्म ने अब 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

  • Jul 11, 2023 12:10 PM

    भयंकर सैलाब के बीच मनाली में फंसा ये एक्टर? वीडियो वायरल होते ही कांप गए फैंस के दिल!

    कुछ दिनों से लगातार हिमाचल प्रदेश की सरकार के द्वारा रेड एलर्ट जारी किया जा रहा है क्योंकि वहां के हालात सही नहीं हैं। पिछले 50 सालों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है और इसलिए ताबाही का मंजर हर तरफ है और पर्यटकों को आने के लिए मना किया जा रहा है। ऐसे में एक अभिनेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि खतरनाक बाढ़ के बीच फंसा हुआ है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता रुसलान मुमताज की जो कि इस वक्त मनाली में हैं। रुसलान ने एक वीडियो साझा किया है और बताया है कि वो उन्होने कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसे फंस जाएंगे।

    भयंकर सैलाब के बीच मनाली में फंसा ये एक्टर? वीडियो वायरल होते ही कांप गए फैंस के दिल!
  • Jul 11, 2023 11:07 AM

    OMG 2 का टीजर आया सामने, भोलेनाथ करेंगे इस बार अपने भक्त की नैया पार

    अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म OMG 2 का टीजर रिलीज हो चुका है और अक्षय कुमार इस बार भोलेनाथ का रूप लेते नजर आ रहे हैं। इस टीजर में पंकज त्रिपाठी नजर आ रहे हैं, जिनकी रक्षा के लिए ही अक्षय कुमार आए हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने को तैयार है।

  • Jul 11, 2023 10:54 AM

    आलिया भट्ट ने शेयर किया प्रेग्नेंसी के बाद वाले शूट का वीडियो

    आलिया भट्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का गाना 'तुम जो मिले' की शूटिंग करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि आलिया पतली सी साड़ी में बर्फ पर शूटिंग कर रही हैं।

  • Jul 11, 2023 10:35 AM

    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की फोटो

    प्रियंका चोपड़ा ने वीकेंड के दौरान फैमिली हॉलीडे से बेटी मालती मैरी की एक प्यारी तस्वीर साझा की। फोटो में मालती स्ट्रॉबेरी प्रिंट मोनोकिनी और मैचिंग हैट पहने नजर आ रही हैं। वह समुद्र की ओर देखती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन दिया: "एंजेल," एक दिल वाले इमोटिकॉन के साथ।

    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की फोटो
  • Jul 11, 2023 9:26 AM

    एक बार फिर साथ आएंगे करण जौहर और शाहरुख खान, साथ में होंगे आर्यन

    शाहरुख खान और करण जौहर जल्द ही साथ काम करने वाले हैं, लेकिन यह किसी फिल्म के लिए नहीं होगा। दोनों करण जौहर के शो कॉफी विद करण के अगले सीजन में साथ आएंगे। ज़ूम के अनुसार, आर्यन खान के अपने पिता के साथ जुड़ने की संभावना है। करीबी सूत्र के हवाले से कहा, "आर्यन अपनी पहली वेब सीरीज का निर्देशन कर रहे हैं। शाहरुख अपने प्रचार से डरने वाले बेटे के साथ करण के शो में आएंगे। आर्यन यह शो सिर्फ इसलिए करेंगे क्योंकि वह करण के बहुत करीब हैं।" जहां तक शाहरुख के साथ फिल्म की बात है तो सूत्र ने बताया कि ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं है जिसमें करण और शाहरुख एक साथ हों।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X