Manali Floods: भयंकर सैलाब के बीच मनाली में फंसा ये एक्टर? वीडियो वायरल होते ही कांप गए फैंस के दिल!

Ruslaan Mumtaz Manali Video: कुछ दिनों से लगातार हिमाचल प्रदेश की सरकार के द्वारा रेड एलर्ट जारी किया जा रहा है क्योंकि वहां के हालात सही नहीं हैं। पिछले 50 सालों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है और इसलिए ताबाही का मंजर हर तरफ है और पर्यटकों को आने के लिए मना किया जा रहा है।
ऐसे में एक अभिनेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि खतरनाक बाढ़ के बीच फंसा हुआ है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता रुसलान मुमताज की जो कि इस वक्त मनाली में हैं। रुसलान ने एक वीडियो साझा किया है और बताया है कि वो उन्होने कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसे फंस जाएंगे।
रुसलान के पीछे वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदी अब सड़क में इस तरह से बह रही है कि किसी का भी कलेजा कांप जाएगा। उन्होने वीडियो के साथ लिखा, ''अब सड़क भी नहीं बची है।''
क्या बोले रुसलान?
इस वीडियो में वो कह रहे हैं, "कभी नहीं सोचा था कि मैं में मनाली में फंस जाऊंगा, जहां कोई नेटवर्क नहीं है, घर वापस जाने का कोई रास्ता नहीं है क्योंकि सड़कें बंद हैं और मैं शूटिंग भी करने में असमर्थ हूं। एक बहुत ही सुंदर जगह में कठिन समय मैं यह भी नहीं जानता कि मुझे खुश होना चाहिए, दुखी होना चाहिए, आभारी होना चाहिए, कृतज्ञ होना चाहिए या बस अपने सेब का आनंद लेना चाहिए।"
इसके बाद उनका वीडियो सामने आया और आग की तरह वायरल हो गया। रुसलान के फैंस काफी दहशत में हैं और अपने पसंदीदा सितारे की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
हाल ही में कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए हिमाचल प्रदेश में सफर करने के लिए लोगों को मना किया था। उनका कहना था कि ये घूमने का नहीं बल्कि घर में बैठने का समय है। फिलहाल आप देखिए रुसलान का ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











