..................... Bollywood Live- बड़ी मुसीबत में फंस सकती हैं पूनम पांडे, कबीर सिंह में इसलिए नहीं थे रणबीर कपूर Bollywood Live- Poonam Pandey is in big trouble, this is why Ranbir Kapoor was not in Kabir Singh - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- बड़ी मुसीबत में फंस सकती हैं पूनम पांडे, कबीर सिंह में इसलिए नहीं थे रणबीर कपूर

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 5 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री पूनम पांडे के बारे में जो कि इस वक्त एक बड़ी मुसीबत में हैं। जी हां, पूनम पांडे ने हाल ही में अवेयरनेस के नाम पर जो कुछ किया है उससे लोग भड़के हुए हैं। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने अभिनेत्री-मॉडल के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए कहा है कि उनकी हरकतें "बेहद गलत" और "अस्वीकार्य" थीं। अब देखना ये है कि एसोसिएशन की तरफ से उनके खिलाफ क्या एक्शन लिया जाता है।

इसके अलावा कबीर में सिंह में रणबीर कपूर के ना होने को लेकर संदीप रेड्डी वांगा ने खुलासा किया है। उनका कहना है कि रणबीर कपूर मेरे साथ काम करना चाहते थे लेकिन वो पहले ही ये बात कह चुके थे कि वो किसी रीमेक का हिस्सा नहीं बनेंगे। यही कारण है कि वो शाहिद कपूर के साथ आए। हालांकि इस वक्त एनिमल के साथ उन्होने एक बड़ा धमाका किया है।

इस तरह की तमाम खबरों के लिए आप बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Feb 5, 2024 8:05 PM

    सचेत-परंपरा का गाना 'प्यार बन गए' इस वेलेंटाइन डे के लिए बेेहतर पसंद

    इस वेलेंटाइन डे से पहले म्यूजिक कंपोजर सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने एक रोमांटिक गाना 'प्यार बन गए' जारी किया है। रोहित जि‍न्जुर्के और करिश्मा शर्मा पर फिल्‍माया गया यह मंत्रमुग्ध कर देने वाला रोमांटिक गाना वेलेंटाइन डे के लिए बेहतर पसंद है। सचेत और परंपरा ने ट्रैक को गाने के साथ संगीतबद्ध भी किया है। इसके बोल सईद क़ादरी ने लिखे हैं।

  • Feb 5, 2024 7:14 PM

    मौत के नाटक से बाद मिल रही नफरत से भड़की पूनम पांडे

    सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुक करने के लिए अपनी 'मौत' की फर्जी खबर फैलाने को लेकर आलोचना का शिकार हो रही मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और कहा, "मुझे मार डालो, मुझे सूली पर चढ़ा दो, मुझसे नफरत करो, लेकिन, जिसे तुम प्यार करते हो, उसे बचाओ।"

  • Feb 5, 2024 6:57 PM

    पर किलर माइक के तीन अवॉर्ड जीतते ही मौके पर पहुंची पुलिस, गिरफ्तार

    मशहूर रैपर किलर माइक की गिरफ्तार होने की खबर सबसे पहले द हॉलीवुड रिपोर्टर के क्रिस गार्डनर ने दी। उन्होंने ट्विटर पर रैपर को हथकड़ी लगाकर ले जाने के वीडियो शेयर किया। बड़ी बात ये हैं कि किलर माइक को ग्रैमी अवॉर्ड्स से गिरफ्तार किया गया है।

  • Feb 5, 2024 6:12 PM

    अपने बच्चों के साथ मैंने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं : सुष्मिता सेन

    एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने एक मां और बच्चे के बीच के बॉन्ड को बनाए रखने के संघर्ष पर विचार किया और अपने बच्चों के साथ उतार-चढ़ाव के बारे में खुलासा किया।

  • Feb 5, 2024 5:38 PM

    रुद्राक्ष, आध्या स्टारर 'क्रश्ड सीजन 4' का ट्रेलर जारी, स्कूल लाइफ की उतार-चढ़ाव भरी दिखी जर्नी

    रुद्राक्ष जयसवाल, आध्या आनंद, नमन जैन, अर्जुन देशवाल-स्टारर 'क्रश्ड' के निर्माताओं ने सोमवार को टीनएजर ड्रामा सीरीज के चौथे और फाइनल सीजन के ट्रेलर का अनावरण किया, जो भावनाओं और मूल्यवान जीवन सबक प्रदान करेगा। पिछले तीन सीजन की सफल यात्रा के बाद, सीजन 4 इस यात्रा के समापन का प्रतीक होगा।

  • Feb 5, 2024 5:07 PM

    अभिषेक बच्चन के लिए अमिताभ बच्चन ने भेजी खास विशेज

    अभिषेक बच्चन के 48वें जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने उनके लिए एक प्यारी सी शुभकामनाएं साझा कीं और अपने ट्विटर हैंडल पर एक फैन क्लब वीडियो साझा किया। वीडियो में अभिषेक को एक पारिवारिक व्यक्ति, एक महान पिता, एक अच्छे अभिनेता, एक महान खिलाड़ी और और भी बहुत कुछ दिखाया गया है और दिखाया गया है कि कैसे वह हर भूमिका में चमकते हैं। उसी को पुनः साझा करते हुए, अमिताभ बच्चन ने लिखा, "अभिषेक .. "भय्यू" .. आप सर्वश्रेष्ठ हैं .. आपकी विविधता, आप जो भी करते हैं उसमें आपकी ईमानदारी .. कभी भी पुरस्कृत नहीं होगी .. कभी नहीं !! मेरा शाश्वत प्यार .. वर्ष नव , हर्ष नव; जीवन उत्कर्ष नव"।

  • Feb 5, 2024 5:05 PM

    फिल्म 'फाइटर' ने 11वें दिन कितनी कमाई की है

    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई की थी लेकिन वीकडेज में इसकी कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली। फिलहाल, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरा वीकेंड पूरा कर लिया है। फिल्म 'फाइटर' ने दूसरे वीकेंड पर अच्छी कमाई की है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' ने 11वें दिन 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और अब तक फिल्म की कुल कमाई 166.50 करोड़ रुपये हो चुकी है।

  • Feb 5, 2024 4:30 PM

    शाहिद कपूर-कृति सेनॉन का मजेदार वीडियो हुआ वायरल

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' इसी महीने बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। फिल्म की रिलीज से पहले शाहिद कपूर और कृति सेनॉन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहिद कपूर और कृति सेनॉन एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहिद कपूर कृति सेनॉन को एक पोल से टकराने के बचाते हुए नजर आए। जिसे देखने के बाद पैप्स ने कहना शुरू कर दिया आपने तो रोबोट को बचा लिया। इस सनने के बाद कृति सेनॉन और शाहिद कपूर दोनों की हंसी छूट गई। कृति सेनॉन और शाहिद कपूर का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

  • Feb 5, 2024 4:28 PM

    वरुण धवन की 'बेबी जॉन' की रिलीज डेट आउट

    वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का टीजर शेयर किया है और टाइटल का अनाउंसमेंट भी कर दिया है। वरुण धवन की फिल्म का नाम 'बेबी जॉन' होगा। फिल्म 'बेबी जॉन' के टीजर में वरुण धवन काफी खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वरुण धवन का ये अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। फिल्म 'बेबी जॉन' की रिलीज डेट भी आउट हो गई है।

  • Feb 5, 2024 3:20 PM

    अंकिता के घर में हुई इस करीबी की मौत, एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल खो दी सुशांत के प्यार की आखिरी निशानी

    'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाली अंकिता लोखंडे के घर में मातम पसर गया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक दुखदायी खबर शेयर की है, जिसके बारे में जानकर लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और इस मुश्किल की घड़ी में संभलने की सलाह दे रहे हैं।

    अंकिता के घर में हुई इस करीबी की मौत, एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल खो दी सुशांत के प्यार की आखिरी निशानी
  • Feb 5, 2024 2:22 PM

    कैजुअल लुक में घर के बाहर स्पॉट हुईं करीना कपूर

    बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। करीना कपूर के एक के बाद एक नए लुक सामने आते रहते हैं। इसी बीच करीना कपूर ने अपने घर के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान करीना कपूर ने अपने हाथ में एक कप लिया हुआ था। करीना कपूर के नए लुक पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

  • Feb 5, 2024 2:13 PM

    मर्डर मुबारक: सारा, करिश्मा, पंकज की थ्रिलर कॉमेडी मार्च में रिलीज होगी

    सारा अली खान, करिश्मा कपूर, पंकज त्रिपाठी और संजय कपूर की मर्डर मुबारक, नेटफ्लिक्स पर 15 मार्च को रिलीज होगी। निर्माताओं ने एक टीज़र जारी किया और लिखा, "इतने सारे रंगीन किरदार और ये सब आपको बधाई देने आए हैं।" - मर्डर मुबारक! #MurderMubarak 15 मार्च को आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर!"

  • Feb 5, 2024 1:30 PM

    'कल्कि 2898 एडी' में हुई इन स्टार्स की एंट्री

    प्रभास और दीपिका पादुकोण की साई-फाई मूवी 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज से पहले काफी चर्चा में है। फिल्म को लेकर अब तक मेकर्स कई अपडेट्स दे चुके हैं। इसी बीच फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दो नए स्टार्स की एंट्री की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान की एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक दुलकर सलमान और विजय देवरकोंडा का फिल्म में छोटा सा रोल होने वाला है।

  • Feb 5, 2024 1:29 PM

    अक्षय कुमार की आवाज में गाना 'शंभू' रिलीज

    एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने सिंगिंग में भी हाथ आजमाया है। दरअसल, अक्षय कुमार ने अपना म्यूजिक वीडियो 'शंभू' 5 फरवरी को रिलीज किया है, जिसमें वह महादेव के अवतार में नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार ने अपनी आवाज दी है।

  • Feb 5, 2024 12:29 PM

    श्वेता और नव्या ने अभिषेक को जन्मदिन की बधाई

    आज अभिषेक बच्चन का जन्मदिन है। इस मौके पर सभी उनको जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। अब अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता नंदा और उनकी भांजी नव्या नवेली नंदा की विशेज सामने आई हैं। अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर उन्होने ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

  • Feb 5, 2024 11:44 AM

    47 साल के हुए अभिषेक बच्चन, आज मना रहे हैं जन्मदिन

    अभिषेक बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और अभिनेता ने जिंदगी के 47 साल पूरे कर लिए हैं। बीती रात से ही लगातार उनको लेकर बधाई संदेश सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। अभिषेक बच्चन के फैंस के लिए आज बहुत बड़ा दिन है।

  • Feb 5, 2024 11:04 AM

    एयरपोर्ट पर फैन ने छुए सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर

    इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा एयरपोर्ट पर चलते हुए आ रहे हैं। इस दौरान एक फैन आता है और सिद्धार्थ के पैर छू लेता है। इसके बाद अभिनेता खुद चौंक जाते हैं। वीडियो में देखिए एक्टर का रिएक्शन..

  • Feb 5, 2024 9:58 AM

    पूनम पांडे पर बुरी तरह भड़क गया ये स्टारकिड?

    बाबिल ने लिखा, "मुझे नहीं पता कि पूनम पांडे के निधन के बारे में क्या बकवास थी, लेकिन यह गलत लगता है। मैं परवाह न करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन इससे मुझे सचमुच गुस्सा आ रहा है। जागरूकता फैलाई जा सकती है, मौत के फर्जी बयान कुछ ऐसा नहीं होना चाहिए जिस पर हम सामूहिक समाज में व्यक्तियों के रूप में भरोसा करें।"

  • Feb 5, 2024 9:38 AM

    अनुपमा चोपड़ा पर भड़कीं कंगना रनौत

    कंगना ने लिखा, ''विधु सर की पत्नी अनुपमा चोपड़ा फिल्म पत्रकार के नाम पर कलंक हैं, वह न केवल बाहरी लोगों से नफरत करती हैं, बल्कि युवा और बुद्धिमान महिलाओं से बेहद ईर्ष्यालु और असुरक्षित भी हैं, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि वह अपने ही पति से ईर्ष्या करती हैं। जिनके नाम और संपत्ति के आधार पर उन्होंने अपना घर बनाया है वेबसाइट और अन्य छोटे व्यवसायों के लिए, उन्हें फिल्मी पार्टियों में दिखावा करने के लिए बॉलीवुड पत्नी का कार्ड मिला और वास्तविक प्रतिभा और अच्छी फिल्मों के खिलाफ बॉलीवुड के गॉशिप गिरोह के साथ जुड़ गई।"

  • Feb 5, 2024 8:59 AM

    शंकर महादेवन और तबलावादक जाकिर हुसैन को मिला ग्रैमी अवॉर्ड

    ग्रैमी अवॉर्ड्स को लेकर चर्चा है और शंकर महादेवन के अलावा मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसके अलावा उनके बैंड ‘शक्ति’ के एलबम ‘धिस मॉमेंट’ को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एलबम का खिताब मिला। बता दें कि इस एलबम में कुल 8 गाने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X