..................... Ankita Lokhande lost her pet dog Scotch which was related to ex boyfriend Sushant Singh Rajput - Hindi Filmibeat

Ankita Lokhande के घर में हुई इस करीबी की मौत, एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, खो दी सुशांत के प्यार की आखिरी निशानी

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande Post: 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाली अंकिता लोखंडे के घर में मातम पसर गया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक दुखदायी खबर शेयर की है, जिसके बारे में जानकर लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और इस मुश्किल की घड़ी में संभलने की सलाह दे रहे हैं।

आज, 5 फरवरी को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, अंकिता लोखंडे ने अपने प्यारे पालतू कुत्ते के निधन की घोषणा की। इस खबर ने उनके फॉलोवर्स को हैरान कर दिया और वे एक्ट्रेस के इस दुख पर संवेदना व्यक्त करने लगे। अंकिता ने अपने प्यारे दोस्त की एक फोटो शेयर की और लिखा कि वह उसे याद करेगी। अंकिता ने अपने पेट डॉग के लिए लिखा- 'मम्मा तुमको बहुत मिस करेगी, रेस्ट इन पीस स्कॉच'।

आपको बता दें,अंकिता लोखंडे का ये पेट डॉग इसलिए भी खास था क्योंकि वो उनके एक्स बॉयफ्रेंड और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के भी काफी करीब था। जब सुशांत सिंह राजपूत अंकिता लोखंडे के साथ रिश्ते में थे, तभी उन्होंने एक पेट डॉग लिया था और उसी का नाम स्कॉच रखा था। ब्रेकअप के बाद स्कॉच अंकिता के पास ही रहने लगा था। कई वीडियोज में सुशांत को स्कॉच के साथ खेलते हुए भी देखा गया था।

अंकिता लोखंडे अब बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों ने हाल ही में बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया था। विक्की और अंकिता का रिलेशनशिप काफी चर्चा में आया था। खबरें यह भी आ रही थीं कि बिग बॉस से बाहर जाने के बाद ये दोनों तलाक ले लेंगे। लेकिन इस बात पर विक्की ने अपना रिएक्शन दिया है और कहा है कि एक रिश्ता खूबसूरत होता है और लंबे समय तक चलता है जब आपको अपनी बात कहने की आजादी हो, एक-दूसरे के साथ मजे करें, दोस्त बन सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X