..................... Bollywood Live News- Tripti seen on bike with boyfriend, Allu Arjun in trouble before Pushpa 2.. - Hindi Filmibeat

Bollywood Live News- बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर दिखी तृप्ति, पुष्पा 2 से पहले अल्लू अर्जुन पड़े मुसीबत में..

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की जो कि अब अपनी फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मुंह पर मास्क लगाकर रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ बाइक राइडिंग पर निकली हैं। बाइक की बैक सीट पर बैठीं तृप्ति को देखकर लोग हैरान हैं और कई तरह बातें कर रहे हैं। तृप्ति इस वक्त सैम मर्चेंट को डेट कर रही हैं।

इसके अलावा अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को लेकर खबर आ रही है कि उनपर भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। दरअसल प्रमोशन के दौरान अल्लू अर्जुन ने अपने फैन बेस को "आर्मी" कहकर संबोधित किया था। इसके बाद से बवाल मचा हुआ है। श्रीनिवास नाम के एक शख्स का कहना है कि ये आर्मी शब्द एक सम्मानित शब्द है जिसका इस्तेमाल आप ऐसे नहीं कर सकते हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिन भर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Dec 2, 2024 8:20 PM

    Nargis Fakhri की बहन ने की बॉयफ्रेंड की हत्या, US में हुईं गिरफ्तार

    Nargis Fakhri's sister arrested in US: रॉकस्टार फिल्म से अपना करियर बनाने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाखरी भले ही इन दिनों अपने काम को लेकर सुर्खियो में ना हों, लेकिन उनकी बहन जरूर चर्चाओं में आ गई हैं। जी हां, उनकी छोटी बहन आलिया फाखरी की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुन लोगों के होश उड़ गए हैं।

    Nargis Fakhri की बहन ने की बॉयफ्रेंड की हत्या, US में हुईं गिरफ्तार
  • Dec 2, 2024 5:50 PM

    Puspha 2 Ticket Booking: जानें कहां से कर सकते हैं 'पुष्पा 2' के सस्ते टिकट बुक, 100 रुपये में देख पाएंगे फिल्म

    Puspha 2 Ticket Booking: जिस फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था आखिरकार वह समय आ ही गया है। जी हां, पुष्पा 2 सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप बनी हुई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी 30 नवंबर से होनी शुरू हो चुकी है। बता दें कि फिल्म अब तक 32 करोड़ से भी ज्यादा के टिकट सेल कर चुकी है। अगर आप भी टिकट आसानी से और सस्ती खरीदना चाहते हैं तो टैप कर पढ़ें पूरी खबर...

    Puspha 2 Ticket Booking: जानें कहां से कर सकते हैं 'पुष्पा 2' के सस्ते टिकट बुक, 100 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
  • Dec 2, 2024 4:01 PM

    Pushpa 2 Advance Booking: इतिहास रचने को तैयार है 'पुष्पा 2', रिलीज से पहले ही की बंपर कमाई

    पुष्पा 2: द रूल सुपरहिट फिल्म - पुष्पा: द राइज़ का मोस्ट अवेटेड सीक्वल है। इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म रिलीज से पहले ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। फिल्म ने ने ओशिनिया में 0K (सात लाख अमेरिकन डॉलर) की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह किसी भारतीय फिल्म के लिए इस क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत और सुकुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म रिलीज़ से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ रही है और दुनियाभर में दर्शकों को आकर्षित कर रही है। वहीं Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने भारत में 31.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है

    Pushpa 2 Advance Booking: इतिहास रचने को तैयार है 'पुष्पा 2', रिलीज से पहले ही की बंपर कमाई
  • Dec 2, 2024 3:59 PM

    Vanvaas Trailer Out: उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर की फिल्म 'वनवास' का ट्रेलर हुआ रिलीज, कहानी जीत लेगी दिल

    Vanvaas Trailer Out: वनवास का इंतजार किया गया ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, जो इंसानी रिश्तों की उलझनों में गहरी डुबकी लगाने वाला एक इमोशन से भरा सफर पेश करता है। अनील शर्मा के निर्देशन, निर्माण और लेखन में बनी इस फिल्म में परिवार के सच्चे अर्थ को फिर से दिखाया गया है, जिसमें यह पेश किया गया है कि रिश्ते खून से नहीं, बल्कि प्यार और स्वीकार्यता से बनते हैं। ट्रेलर में दिग्गज नाना पाटेकर के साथ ही उभरते हुए स्टार उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर अपने सबसे नेचुरल होने के साथ बदलते हुए किरदारों में नजर आ रहे हैं। यह ट्रेलर एक ऐसी कहानी का झलक दिखाता है, जिसमें भावनाओं, ताकत और अपनापन पाने की तलाश भरी हुई है।

    Vanvaas Trailer Out: उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर की फिल्म 'वनवास' का ट्रेलर हुआ रिलीज, कहानी जीत लेगी दिल
  • Dec 2, 2024 2:05 PM

    दिल्ली-एनसीआर में Pushpa 2 की टिकट के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड, लोग बोले- पैसे वाले...

    दरअसल आपको बता दें कि दिलवालों की दिल्ली में खबरों के अनुसार एक थिएटर में 'पुष्पा 2' फिल्म के टिकट के दाम 1800 रुपए कर दिए गए हैं। साथ ही माया नगरी कहे जाने वाले मुंबई में भी ₹1600 तक की टिकट बेची गई है। बेंगलुरु में 1000 रुपए तो वही तेलंगाना में भी सरकार द्वारा फिल्म के कई शोज के प्राइस में बदलाव किया गया है।

  • Dec 2, 2024 1:18 PM

    मशहूर मॉडल संग राजस्थान घूम रहीं Sara Ali Khan? तस्वीरें वायरल होते ही फैन्स को मिला बड़ा हिंट

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि सारा अली खान ने सनसेट एंजॉय करते हुए तस्वीर को शेयर किया है और इसी के साथ में वह होटल के स्टाफ के साथ पोज़ देते हुए भी नजर आई। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के अनुसार आपको बता दें कि सारा अली खान और अर्जुन प्रताप बाजवा दोनों ही एक ही लोकेशन पर है। इसी के चलते दोनों की लिंक अप की खबरें तेज हो गई है।

  • Dec 2, 2024 12:45 PM

    67 की उम्र में हो जाएगी सलमान खान और शाहरुख खान की मौत? वायरल हुआ भविष्यवाणी का वीडियो!

    इस वीडियो में एक शख्स है जो कि पॉडकास्ट में बात करता दिख रहा है। वो कहता है, ''एक भविष्यवाणी और है, दो खान हैं, वैसे तो तीन हैं लेकिन आमिर खान को छोड़ दीजिए। बाकी जो दो खान हैं उनकी 67 या 68 साल की उम्र में मौत है, धरती छोड़ देंगे। दोनों का एक साल वो होगा, एक ही उम्र में। एक तो गंभीर बीमारी से और दूसरे का भी लगभग यही रहेगा।'' इसके बाद इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। लोगों ने जमकर के लताड़ लगाई है।

  • Dec 2, 2024 10:53 AM

    तलाक की खबरों के बीच Aishwarya Rai हुईं बेफिक्र, फिर शुरु किया काम, सेट से सामने आई तस्वीर!

    जी हां, अभिषेक बच्चन से अनबन की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय फिर से काम करना शुरु कर चुकी हैं और देखने वाली बात होगी कि वो कब फिल्मों में नजर आती हैं। दरअसल ऐश्वर्या राय की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके साथ सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट एड्रियन जैकब्स हैं। उन्होने ही ऐश्वर्या राय के साथ इस तस्वीर को साझा किया था।

  • Dec 2, 2024 10:10 AM

    37 की उम्र में Vikrant Massey ने छोड़ा फैंस का साथ, करियर को लेकर ले लिया इतना बड़ा फैसला!

    विक्रांत ने लिखा, "नमस्कार, पिछले कुछ वर्ष और उसके बाद के वर्ष शानदार रहे हैं। मैं आपके कभी ना मिटने वाले समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं। लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि अब फिर चेक करने और घर वापस जाने का समय आ गया है। एक पति, पिता और एक पुत्र के रूप में। और एक अभिनेता के तौर पर भी. तो, आने वाले 2025 में हम आखिरी बार एक-दूसरे से मिलेंगे। जब तक समय सही न समझे। पिछली 2 फिल्में और कई सालों की यादें। फिर से धन्यवाद। हर चीज़ के लिए और बीच में मौजूद हर चीज़ के लिए। हमेशा आभारी रहूंगा।"

  • Dec 2, 2024 9:11 AM

    टीवी एक्ट्रेस का छत लटका मिला शव, इतनी सी उम्र में कर ली खुदकुशी, फैंस को लगा गहरा सदमा!

    कथित तौर पर, पुलिस ने उन्हें छत से लटका हुआ पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल ले जाया गया है। इस खबर की पुष्टि एएनआई ने की। ट्वीट में लिखा गया- "रंगारेड्डी, तेलंगाना: कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। उन्होंने कथित तौर पर पीएस गाचीबोवली की सीमा के अंदर कोंडापुर में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल ले जाया गया है: इंस्पेक्टर, पीएस गाचीबोवली।"

  • Dec 2, 2024 9:07 AM

    Filmfare OTT 2024 Awards की पूरी लिस्ट आई सामने, इन सितारों ने मारी बाजी...

    Filmfare OTT 2024 Awards- साल 2024 कई मायनों में शानदार रहा है। इस साल ना सिर्फ बड़े पर्दे पर बल्कि ओटीटी में कुछ ऐसे धमाके हुए जिसकी गूंज सुनाई दी। इस वक्त फिल्मफेयर ओटीटी को लेकर खबरें हैं। जिन जिन फिल्मों ने बाजी मारी है वो काफी अच्छा है। कोविड के बाद से ओटीटी ने घर घर जाकर ऐसा धमाका किया है जिसकी उम्मीद कर पाना कुछ समय तक मुश्किल था..

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X