Puspha 2 Ticket Booking: जानें कहां से कर सकते हैं 'पुष्पा 2' के सस्ते टिकट बुक,100 रुपये में देख पाएंगे फिल्म

Puspha 2 Ticket Booking: जिस फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था आखिरकार वह समय आ ही गया है।जी हां, पुष्पा 2 सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप बनी हुई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी 30 नवंबर से होनी शुरू हो चुकी है। बता दें कि फिल्म अब तक 32 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के टिकट सेल कर चुकी है।
बता दें कि फिल्म को देखने का क्रेज इतना ज्यादा है कि हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए उतावला है। कहीं फिल्म का टिकट 1000 के ऊपर निकल गया है तो कहीं टिकट के प्राइज़ और बढ़ा दिए गए हैं। अगर आप भी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 देखना चाहते हैं वो भी कम दामों में तो इस आसान तरीके से पा सकते हैं पुष्पा 2 के टिकट।
हर सिटी में फिल्म के प्राइज अलग-अलग देखने को मिल सकते हैं। यहां हम आपको तीन प्लेटफॉर्म बताने जा रहे हैं जहां से आप आसानी से अपने लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
बुक माई शो (Book My Show)
बुक माई शो आसानी से टिकट बुक करे की सुविधा देता है। इसके लिए बस आपको ऐप डाउनलोड करनी है। अब आपको डेस्कटॉप पर वेबसाइट खोलनी है। पुष्पा: द रूल पार्ट 2 सर्च करना है। इसके बाद आपको 2D,3D, IMAX 2D, 4DX, 4DX 3D, IMAX 3D ऑप्शन मिलेंगे आप अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुक कर सकते हैं।
पे टीएम (Pay-TM)
बुक माई शो की तरह ही आप पे टीम से भी अपनी फेवरेट फिल्म पुष्पा 2 का टिकट बुक कर सकते हैं। फिल्म का टाइटल सर्च करने के बाद आपको टिकट बुक करने के ऑप्शन दिख जाएगा।
पीवीआर (PVR)
पे टीएम और बुक माई शो की तरह ही पीवीआर (PVR) भी टिकट बुक करने का ऑप्शन दे रहा है। पीवीआर से फिल्म का टिकट बुक करने के लिए आप ऐप डाउनलोड करें। आप वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक सकते हैं।
इसके अलावा आप मुंबई के सिनेप्लेक्स में भी फिल्म देख सकते हैं यहां आपको फिल्म के टिकट की कीमत 100 रुपये मिलने वाली है। अगर आप कोलकाता में फिल्म देख रहे हैं तो कोलकाता के सोनाली सिनेमा डनलप में पुष्पा 2 के टिकट मात्र 70 रुपये में पा सकते हैं। वहीं दिल्ली के करोल बाग के सिंगल स्क्रीन थिएटर लिबर्टी पर भी जाकर आप फिल्म देख सकते हैं यहां भी टिकट आपको मात्र 100 रुपये का मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications