Bollywood Live News- सिकंदर का टीजर आज होगा रिलीज, सलमान खान मना रहे हैं 59वां जन्मदिन!

Bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं सलमान खान की फिल्म सिकंदर की जिसका फर्स्ट लुक 26 दिसंबर को रिलीज हो चुका है। सिकंदर के पोस्टर के सामने आते ही लोग सोशल मीडिया पर इसको लेकर बातें कर रहे हैं।ॉ

भाईजान के फैंस को लेकर आज का दिन भी काफी खास है क्योंकि सिकंदर का टीजर आज रिलीज होगा। फैंस इस वीडियो के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और इंतजार कर रहे हैं।

इसके अलावा सलमान खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। 27 दिसंबर के शुरु होते ही सलमान खान के फैंस ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का सैलाब ला दिया है।

हर जगह पर बस सलमान खान के जन्मदिन को लेकर ट्रेंड चल रहा है। सलमान खान रात को स्पॉट किए गए थे और कल वो टाइट सिक्योरिटी के बीच सभी से मिले थे। उनके कई वीडियोज घर के पास से वायरल हो रहे हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप पूरे दिन बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Dec 27, 2024 9:29 PM

    इस टीवी एक्टर को यौन उत्पीड़न मामले में किया गया गिरफ्तार

    Actor Arrested: पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कन्नड़ टेलीविजन एक्टर चरित बलप्पा को एक एक्ट्रेस की दर्ज कराई गई शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न, मारपीट और आपराधिक धमकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कथित घटना 1 नवंबर, 2023 और 13 दिसंबर, 2024 के बीच हुई।

    इस टीवी एक्टर को यौन उत्पीड़न मामले में किया गया गिरफ्तार
  • Dec 27, 2024 7:35 PM

    KRK को बुरी तरह से पीटना चाहते थे Kapil Sharma

    Mika Singh On KRK: मीका सिंह ने खुलासा किया है कि कपिल शर्मा एक बार सोशल मीडिया पर्सनैलिटी कमाल आर खान, जिन्हें केआरके के नाम से जाना जाता है, उनसे इतने ज्यादा परेशान हो गए थे कि वह उन्हें पीटना चाहते थे।

    KRK को बुरी तरह से पीटना चाहते थे Kapil Sharma
  • Dec 27, 2024 7:10 PM

    Shah Rukh Khan की लाडली चली बॉयफ्रेंड संग न्यू ईयर मनाने?

    Suhana Khan Vacation With Agastya Nanda: शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान इन दिनों चर्चा में हैं। डीवा अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सभी को इंप्रेस करती रही हैं। उन्होंने 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था। उनके साथ अगस्त्य नंदा ने भी द आर्चीज से डेब्यू किया था। वे एक-दूसरे के साथ काफी अच्छे दोस्त हैं और ऐसी अफवाहें हैं कि वे डेटिंग कर रहे हैं।

    Shah Rukh Khan की लाडली चली बॉयफ्रेंड संग न्यू ईयर मनाने?
  • Dec 27, 2024 6:34 PM

    Hania Aamir संग अमेरिका में हुई बदतमीजी

    Pakistani Actress Hania Aamir Assault: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने एक इवेंट के लिए अमेरिका में होने का चौंकाने वाला एक्सपीरिएंस शेयर किया है। हानिया ने पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया था कि कैसे उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उन्हें डलास में अचानक अपनी मुलाकात खत्म करनी पड़ी।

    Hania Aamir संग अमेरिका में हुई बदतमीजी
  • Dec 27, 2024 4:46 PM

    Honey Singh ने फिर Badshah को लेकर उगला जहर

    Honey Singh On Badshah: यो यो हनी सिंह और बादशाह के बीच चल रही जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। लग रहा है, हनी और बादशाह के बीच की दुश्मनी कभी खत्म नहीं होगी क्योंकि कलाकार कई मौकों पर इस मामले को पब्लिकली उजागर करते रहते हैं।

    Honey Singh ने फिर Badshah को लेकर उगला जहर
  • Dec 27, 2024 4:08 PM

    Sridevi की मौत के बाद बहके Boney Kapoor?

    Boney Kapoor On Sridevi: फिल्ममेकर बोनी कपूर, जो हाल ही में 69 साल के हुए, उन्होंने अपनी पत्नी और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के प्रति अपने प्यार इजहार किया। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसी बात भी बोली जिसे जानकर लोग अब हैरान हो रहे हैं।

    Sridevi की मौत के बाद बहके Boney Kapoor?
  • Dec 27, 2024 1:58 PM

    'मेरे पास लड़के आए हैं...' जब निजी जिंदगी को लेकर ऐश्वर्या राय की हमशक्ल ने खोले राज, बोली- मैं कभी भी...

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्नेहा ने कुछ वक्त पहले लहरें के साथ में इंटरव्यू किया था। जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू के दौरान वह अपनी जिंदगी को लेकर बात करती हुई नजर आई। उनको साल 2005 में 'लकी: नो टाइम फॉर लव' और साल 2009 में 'काश मेरे होते' जैसी फिल्मों में देखा गया।

  • Dec 27, 2024 1:34 PM

    इन एक्टर्स ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख किया व्यक्त

    भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। इस दुखद घड़ी में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सितारों ने भी दुख व्यक्त किया है। इस लिस्ट में सनी देओल और निम्रत कौर जैसे सितारे शामिल हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनको लेकर कल ही बातें हो रही हैं।

  • Dec 27, 2024 1:07 PM

    रवीना टंडन ने राशा को दिखाईं आंखे

    तस्वीरें क्लिक करवाते वक्त पैपराजी ने राशा थडानी से कहा कि आपकी सोलो तस्वीर चाहिए। इस पर राशा ने कहा, नहीं.. मम्मी के साथ हूं तो सोलो क्यों? इसके बाद रवीना टंडन ने राशा का हाथ पकड़ लिया। राशा से रवीना ने कहा कि, अरे क्यों दे दो सोलो। इसके बाद राशा मानीं लेकिन वो खुश नहीं लग रहीं थीं। वीडियो के सामने आते ही ये वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Dec 27, 2024 12:10 PM

    Singham Again और Bhool Bhulaiyaa 3 में जंग जारी, एक ही दिन पर इन OTT पर होंगी रिलीज

    अब एक बार फिर से सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के बीच टकराव होने वाला है। जी हां, ये दोनों फिल्में एक ही दिन ओटीटी पर प्रीमियर होने वाली हैं। अजय देवगन की फिल्म 27 दिसंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है। दूसरी ओर, भूल भुलैया 3 भी 27 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

  • Dec 27, 2024 11:35 AM

    Sikandar Teaser नहीं होगा रिलीज, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद मेकर्स ने लिया फैसला!

    गौरतलब है कि सिकंदर का ये टीजर आज 11.07 मिनट पर रिलीज होना था लेकिन इसको अब पोस्टपोन करके 28 दिसंबर 11.07 मिनट के लिए शेड्यूल कर दिया गया है। जैसे ही नाडियाडवाला फिल्म्स ने इसका ऐलान किया लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''हमारे सम्मानित पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के दुख में हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि सिकंदर के टीज़र की रिलीज़ को 28 दिसंबर सुबह 11:07 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएँ राष्ट्र के साथ हैं। समझने के लिए धन्यवाद।''

  • Dec 27, 2024 11:05 AM

    यूरोप गई टीवी एक्ट्रेस की हो गई ऐसी हालत, हॉस्पिटल से सामने आईं चौकाने वाली तस्वीरें

    अभिनेत्री सृष्टि रोडे यूरोप में हैं और वो वहां छुट्टियां मनाने के लिए गईं थीं। शोभा सोमनाथ की और पुनर्विवाह जैसे सीरियल्स का हिस्सा बन चुकी इस हसीना की तबियत वहां अचानक खराब हो गई थी। पता चला है कि उनको निमोनिया हो गया है। यही कारण है कि उनको तुरंत वहां अस्पताल में एडमिट होना पड़ा। अब अंदर से वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। खबरों की मानें तो एम्स्टर्डम में हैं।

  • Dec 27, 2024 10:11 AM

    'किक मारता है..' बेबी बंप दिखाते हुए Seema Haider ने कहीं ऐसी बातें, Video हो रहा है वायरल!

    सीमा हैदर काफी खुश नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होने कहा, ''बड़ा परेशान रहने लग गई हूं सच में। बेबी बहुत तंग करने लगा है, किक मारता है। बाबा भी कहते हैं कि ये बड़ा नॉटी होगा, ब़ॉा नॉटी होगा। क्योंकि अभी से मुझे बहुत परेशान कर रखा है।'' इस तरह की बातें वो सोशल मीडिया पर कर रही हैं। वीडियो में सीमा हैदर किसी को धक्का मारती भी दिख रही हैं। ऐसा लग रहा है कि इस वीडियो में सचिन मीणा खुद रिकॉर्ड कर रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

  • Dec 27, 2024 9:36 AM

    Baby John Box Office Day 2: दूसरे दिन औंधे मुंह गिरी वरुण धवन की फिल्म, कमाई सिर्फ इतने करोड़!

    इस फिल्म ने दूसरे दिन 5 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। खबरें हैं कि फिल्म ने दूसरे 4.5 करोड़ की कमाई की है जो कि काफी कम है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म आने वाले वक्त में किस तरह की कमाई करती है। बता दें कि वरुण धवन के साथ इस फिल्म में कई शानदार कलाकार मौजूद हैं।

  • Dec 27, 2024 9:09 AM

    काफिले के साथ सलमान खान ने ऐसे मारी थी एंट्री

    सलमान खान के फैंस आज खुशियां मना रहे हैं क्योंकि सलमान खान का जन्मदिन है। उनके काफिले का वीडियो सामने आया है जिसमें वो कार में नजर आ रहे हैं। लोग उनको जन्मदिन शुभकामनाएँ देने के लिए इंतजार कर रहे थे। सलमान खान 59 साल के हो गए हैं।

  • Dec 27, 2024 8:47 AM

    Anupam Kher के लिए मुश्किल हो गया था Manmohan Singh का रोल निभाना, बताया ये कारण

    बयान में कहा गया कि उम्र से संबंधित बीमारी के कारण उनका इलाज चल रहा था और अचानक उन्हें होश आ गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और 9.51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह एक ऐसा नाम रहे जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था और राजनीति की तस्वीर बदलने में मदद की।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X