Sridevi की मौत के बाद बहके Boney Kapoor? कहा- 'मुझे आसपास की महिलाएं आकर्षित करती हैं'

Boney Kapoor On Sridevi: फिल्ममेकर बोनी कपूर, जो हाल ही में 69 साल के हुए, उन्होंने अपनी पत्नी और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के प्रति अपने प्यार इजहार किया। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसी बात भी बोली जिसे जानकर लोग अब हैरान हो रहे हैं।
'Sridevi को कभी धोखा नहीं दिया'
बोनी कपूर ने बताया कि वह अपने आस-पास की महिलाओं से आकर्षित होते हैं, लेकिन श्रीदेवी के लिए उनका जुनून कभी खत्म नहीं होगा। कपूर ने यह भी बताया कि उन्होंने उन सभी सालों में श्रीदेवी को कभी धोखा नहीं दिया, जब वे साथ थे।
अलग-अलग संस्कृति से थे Sridevi और बोनी
बोनी ने एबीपी लाइव से बात करते हुए बताया कि जब वे पहली बार साथ आए थे, तब श्रीदेवी और उन्हें किन-किन मुसीबतों का सामना करना पड़ा था और कैसे अलग-अलग संस्कृतियों से ताल्लुक रखने और अपोजिट पर्सनैलिटी होने के बावजूद, वे आखिरकार एक ही पेज पर आने में कामयाब रहे।
साथी को पहचानने में लगते हैं सात साल
उन्होंने बताया- "शुरू में, सब कुछ बहुत बढ़िया होता है, आप उनके लिए कुछ भी करना चाहते हैं। लेकिन सात साल बाद, आप असल में अपने साथी को जान पाते हैं- उनकी पसंद और नापसंद। पहले सात सालों तक, वे बस सब कुछ सहन करते हैं, लेकिन सात साल बाद, खासकर जब बच्चे बड़े हो जाते हैं और महिलाओं को एहसास होता है कि उनके पास आप पर ज्यादा शक्ति है, तब वे अपनी सच्ची फीलिंग्स का इजहार करती हैं।"
'मैं हमेशा Sridevi से प्यार करता रहूंगा'
उन्होंने आगे कहा, "अपोजिट लोग अट्रैक्ट होते हैं। लेकिन स्वभाव से अलग लोग दिन-ब-दिन करीब आते जाते हैं।" कपूर ने श्रीदेवी के लिए अपने प्यार का भी इजहार किया और कहा कि वे अपनी आखिरी सांस तक उनसे प्यार करेंगे। उन्होंने कहा- "हमें कोई अलग नहीं कर सकता था। मैं उनसे प्यार करता था, मैं उनसे प्यार करता हूं और मैं मरते दम तक उनसे प्यार करता रहूंगा। जब सबसे ज्यादा चाही जाने वाली सुंदरता, जब सबसे ज्यादा चाही जाने वाली शख्सियत आपके साथ अपनी बाकी जिंदगी बिताने के लिए राजी हो जाती है, तो इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है?"
उन्होंने कहा- "मैंने उसे कभी धोखा नहीं दिया, मुझे कभी इधर-उधर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। वह मेरी सबकुछ थी। आज भी, मेरे दोस्त हो सकते हैं, मैं अपने आस-पास की महिलाओं की ओर आकर्षित हो सकता हूं, लेकिन जहां तक उसका सवाल है, जुनून और प्यार कभी खत्म नहीं होगा।"
1996 में की थी शादी
आपको बता दें, श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 1996 में शादी की और दो बच्चों, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के माता-पिता बने। वे 2018 में अपने होटल के कमरे में बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की दुखद मौत तक एक साथ खुश थे।


Click it and Unblock the Notifications