..................... Bollywood Live News- Sidharth Malhotra shines on ramp, Kriti Sanon calls Varun Dhawan a 'cheater' - Hindi Filmibeat

Bollywood Live News- रैंप पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का जलवा, वरुण धवन को कृति सैनन ने कहा 'धोखेबाज'

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

स्त्री को लेकर इस वक्त चर्चा है और सरप्राइज देते हुए नया गाना खूबसूरत रिलीज किया है जिसमें वरुण धवन श्रद्धा के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। खैर, गाने पर कृति सैनन की दिलचस्प प्रतिक्रिया आई है। कृति ने लिखा, "हाहाहाहा..देखो, वह हवेली है जहां मुझे काटा गया था! लेकिन मुझे लगता है कि तुम भूल गए हो कि किसने तुम्हारे नितंब पर काटा था!" "धोखेबाज़! आपके जीवन में स्त्री नंबर 2, है ना?"

इसके अलावा एक वीडियो सिद्धार्थ मल्होत्रा का वायरल हो रहा है जिसको देखकर लोग चौंक गए हैँ। रैंप पर मॉडल के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा को देखकर लोग उनको हॉट कहे बिना नहीं रह पाए। इस दौरान वो काफी अट्रैक्टिव लग रहे थे। वीडियो के वायरल होते ही लोग कियारा आडवाणी को लेकर कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे थे।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Aug 10, 2024 6:44 PM

    फ्रॉड केस में बुरे फंसे Abhishek Malhan

    डिजिटल इंडस्ट्री में लोकप्रिय नाम अभिषेक मल्हान उस समय विवादों में घिर गए, जब यूट्यूबर के फैंस ने उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर उनसे 'हाईबॉक्स' नामक ऐप से अपने पैसे वापस लेने की रिक्वेस्ट की, जिसको वह जाहिर तौर पर सपोर्ट करते हैं।

    फ्रॉड केस में बुरे फंसे Abhishek Malhan
  • Aug 10, 2024 6:43 PM

    मॉडल ने Kiara Advani से मांगी माफी

    इस रैंप वॉक में सिद्धार्थ और एलिशिया की नजदीकियों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। दोनों ने अपनी वॉक के लिए काफी बोल्ड अंदाज अपनाया और उनकी केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर काफी चर्चा बटोरी। इस वीडियो को देखकर कियारा के फैंस थोड़े परेशान हो रहे हैं। इस रैंप वॉक का वीडियो सामने आने के बाद शनिवार को मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने इ काम का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "#SorryKiara।"

    मॉडल ने Kiara Advani से मांगी माफी
  • Aug 10, 2024 6:42 PM

    'कंगुवा' के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान

    शनिवार को मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म कंगुवा का पोस्टर शेयर किया, जिसमें सूर्या का नया अवतार देखने को मिला। इसे शेयर करते हुए यह भी बताया गया कि फिल्म का ट्रेलर दो दिन बाद यानी 12 अगस्त को जारी किया जाएगा।

    'कंगुवा' के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान
  • Aug 10, 2024 6:40 PM

    43 की उम्र में सैफ अली खान की बेगम ने दिखाई अदाएं

    सैफ अली खान की इस बेगम ने हाल ही में चूड़ीदार सूट में कुछ दिलकश फोटोशूट कराए। आंखों में मोटा काजल और न्यूड शेड लिपस्टिक लगाए एक्ट्रेस किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं। एक्ट्रेस का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। लोग करीना की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे।

  • Aug 10, 2024 6:39 PM

    कुछ बदलाव के साथ रिलीज होगी Stree 2

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, स्त्री 2 फिल्म में एक जगह किसी सेलिब्रिटी का नाम बोला गया है। सीबीएफसी को लगा कि इसकी जरूरत नहीं। इसलिए इस सीन को रिप्लेस करने के लिए कहा गया है। वहीं, दूसरा बदलाव ऑडियो को लेकर हुआ है। मूवी में एक मॉन्युमेंट के बारे में बताया गया है, जिस पर हिंसा भड़कने की आशंका जताते हुए उस सीन को म्यूट करवा दिया गया है।

    कुछ बदलाव के साथ रिलीज होगी Stree 2
  • Aug 10, 2024 1:14 PM

    Haryanvi Song: सपना चौधरी ने अनजान शख्स के साथ किया नागिन डांस, खूबी मारे ठुमके, देखें वीडियो

    सपना चौधरी को हरियाणवी इंडस्ट्री की एक मशहूर डांसर और सिंगर कहा जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दे की स्टेज डांस परफॉर्मेंस भी उनके जमकर वायरस होते हुए नजर आ जाते हैं। लोग तो उनका हर एक डांस वीडियो देखने के लिए बेकरार बने रहते हैं। साथ ही साथ उनका स्टेज डांस परफॉर्मेंस भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

  • Aug 10, 2024 12:52 PM

    नीरज-अरशद की माओं ने प्यार से लांघी नफरत की सरहद

    अरशद नदीम की मां ने नीरज के लिए कहा है, ''हार जीत अपनी किस्मत की होती है, वो भी मेरे बेटे की तरह है।'' इसके बाद उनकी तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान पाकिस्तान के अरशद नदीम की संघर्ष की कहानी भी खबरों का हिस्सा है जो कि यकीन करने से परे है। उन्होने किस तरह से ये ओलंपिक्स गोल्ड मेडल जीता है वो अपने आप में काफी इंसपायरिंग स्टोरी है।

  • Aug 10, 2024 11:53 AM

    संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने पूरे किए रिलीज के 28 साल!

    संजय लीला भंसाली की पहली निर्देशित फिल्म खामोशी: द म्यूजिकल 1996 में रिलीज हुई थी और पिछले कुछ सालों में इसने लोगों का दिल जीत लिया है। इसे हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म के रिलीज होने के 28 साल पूरे होने पर, निर्माताओं ने इस अमर कहानी को याद करके इस मौके का जश्न मनाया। भंसाली प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया पर खामोशी: द म्यूजिकल की खूबसूरत झलकियों को समेटे हुए एक छोटा वीडियो शेयर किया है।

  • Aug 10, 2024 11:10 AM

    Imane Khelif- पुरुष कहकर जिस महिला को चैंपियनशिप से किया था बाहर, ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतकर दिया मुंहतोड़ जवाब!

    जेंडर विवादों को झेलने के बाद अल्जीरियाई मुक्केबाज इमान खलीफ ने अपने आपको साबित करते हुए लोगों के मुंह बंद कर दिए हैं। उन्होने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 66 किग्रा फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उनको लेकर चर्चा हो रही है और उनके समर्थन सोशल मीडिया पर उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं जो कि इस तरह के आरोप लगा रहे थे। इमान ने चीन की यांग लियू को हराकर जीत हासिल की।

  • Aug 10, 2024 10:21 AM

    होटल से घसीटकर गाड़ी में बांध के ले गई पुलिस

    खबरें हैं कि उनका विवाद खुद के बॉडीगार्ड से हो गया था और ये इतना बढ़ गया था कि पुलिस ने उनको पेरिस के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 5 बजे जॉर्ज वी होटल में हुई, जो फ्रांस की राजधानी में स्थित है और प्रसिद्ध चैंप्स-एलिसीस के निकट है।

  • Aug 10, 2024 9:55 AM

    रैंप पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का जलवा कायम

    विदेशी मॉडल के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप यकीनन सिड की हॉटनेस के दीवाने हो जाएंगे। इस दौरान लोगों की नजरें उनपर से बिल्कुल नहीं हट रही हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X