..................... Sidharth Malhotra naughty and hot rampwalk made model Apologises To Kiara Advani - Hindi Filmibeat

Sidharth Malhotra के साथ शरारती हरकतें करने के बाद, मॉडल ने Kiara Advani से मांगी माफी

Sidharth Malhotra

Sidharth Malhotra Ramp Walk: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने शुक्रवार (9 अगस्त) को दिल्ली में एक फैशन इवेंट में शांतनु और निखिल के लिए रैंप वॉक करके धमाल मचा दिया। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें एक्टर मॉडल एलिशिया कौर के साथ नजर आ रहे हैं।

इस रैंप वॉक में सिद्धार्थ और एलिशिया की नजदीकियों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। दोनों ने अपनी वॉक के लिए काफी बोल्ड अंदाज अपनाया और उनकी केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर काफी चर्चा बटोरी। इस वीडियो को देखकर कियारा के फैंस थोड़े परेशान हो रहे हैं।

विजुअल्स में, सिद्धार्थ रैंप पर एलिशिया के साथ ड्रमैटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, एलिशिया बार-बार सिद्धार्थ को अपने करीब रखती हुई नजर आ रही हैं। जैसे ही वह एक्टर के पास से गुजरीं, उन्होंने मस्ती में उनका कॉलर खींच लिया। रैंप पर पोज देते हुए सिद्धार्थ और मॉडल दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया।

इस रैंप वॉक के दौरान एक्टर ने काले रंग के टक्सीडो और उस पर सुनहरे रंग का काम हो रखा था। ये टक्सीडो सिद्धार्थ मल्होत्रा पर काफी अच्छा लग रहा था। वीडियो सामने आने के तुरंत बाद, नेटिज़ेंस ने सिद्धार्थ की पत्नी कियारा आडवाणी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने कमेंट किया, "सिद्धार्थ भाई आपको घर भी जाना था तो थोड़ा संभल के।" एक और यूजर ने लिखा, "कियारा कोने में रो रही है।" एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, "कियारा छड़ी के साथ घर का इंतजार कर रही है।" एक फैन ने लिखा, "कियारा मन में कह रही है: घर आओ बेटा फिर बताती हूं।"

इस रैंप वॉक का वीडियो सामने आने के बाद शनिवार को मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने इ काम का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "#SorryKiara।"

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, सिद्धार्थ को आखिरी बार सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा की एक्शन थ्रिलर योद्धा में देखा गया था। उन्होंने रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश को प्रोड्यूस और डायरेक्टेड एक्शन थ्रिलर सीरीज़ इंडियन पुलिस फ़ोर्स में भी काम किया।

Read more about: kiara advani sidharth malhotra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X