Bollywood Live News- थिएटर्स में रिलीज हुई शाहिद कपूर की देवा, आश्रम रिलीज को लेकर बड़ा ऐलान!

Bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं शाहिद कपूर की फिल्म देवा की जो कि इस वक्त खबरों का हिस्सा है। इस फिल्म को थिएटर्स में आज रिलीज किया गया है और काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार किया है। जिस तरह के रोल में वो नजर आ रहे हैं इसके पहले उनको नहीं देखा गया है। शाहिद कपूर की देवा को आप नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

इसके अलावा बात करें बॉबी देओल की मशहूर वेब सीरीज आश्रम सीजन 3 के दूसरे पार्ट की तो आपको अब ज्यादा इंतजार नहीं करन पड़ेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो अमेजन प्राइम वीडियो ने 2025 में धमाके करने का ऐलान कर दिया है। प्रकाश झा की ये वेब सीरीज इसी साल रिलीज होगी। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Jan 31, 2025 9:08 PM

    Gurucharan Singh की सेहत में हुआ सुधार

    Gurucharan Singh Health Update: भारत के जाने-माने एक्टर गुरुचरण सिंह अपनी सेहत की वजह से मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वह मशहूर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार से घर-घर फेमस हुए थे। हाल ही में गुरुचरण की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिससे उनके फैंस और दोस्त उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए।

    Gurucharan Singh की सेहत में हुआ सुधार
  • Jan 31, 2025 9:07 PM

    कुंभ में दिखा अनोखा नजारा, अघोरी के प्यार में पड़कर अपना देश छोड़ आई रूसी महिला

    Mahakumbh Viral Video: प्रयागराज में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम महाकुंभ मेला चल रहा है। इस भव्य आयोजन में कई संतों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं, जिससे ऑनलाइन काफी चर्चा हो रही है। एक खास कहानी जो नेटिजन्स का ध्यान खींच रही है, वह है एक अघोरी और एक रूसी महिला की प्रेम कहानी।

    कुंभ में दिखा अनोखा नजारा, अघोरी के प्यार में पड़कर अपना देश छोड़ आई रूसी महिला
  • Jan 31, 2025 9:06 PM

    Monalisa ने नीली साड़ी पहनकर दिखाया हुस्न का जलवा?

    Monalisa Saree Video: महाकुंभ मेले में अपने परिवार के साथ माला बेचने आई मोनालिसा की किस्मत ऐसी बदली कि वह रातों-रात सोशल मीडिया सनसनी बन गईं। हालांकि, मोनालिसा ने दावा किया कि उनकी माला नहीं बिकी और उनका काफी नुकसान हुआ।

    Monalisa ने नीली साड़ी पहनकर दिखाया हुस्न का जलवा?
  • Jan 31, 2025 7:25 PM

    Mahakumbh में दिखा अनोखा नजारा, अघोरी के प्यार में पड़कर अपना देश छोड़ आई रूसी महिला

    Mahakumbh Viral Video: प्रयागराज में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम महाकुंभ मेला चल रहा है। इस भव्य आयोजन में कई संतों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं, जिससे ऑनलाइन काफी चर्चा हो रही है। एक खास कहानी जो नेटिजन्स का ध्यान खींच रही है, वह है एक अघोरी और एक रूसी महिला की प्रेम कहानी।

    Mahakumbh में दिखा अनोखा नजारा, अघोरी के प्यार में पड़कर अपना देश छोड़ आई रूसी महिला
  • Jan 31, 2025 5:14 PM

    आमिर को फिर मिला प्यार? बेंगलुरू की एक महिला के साथ रिश्ते में हैं एक्टर

    Aamir Khan Relationship: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को कथित तौर पर एक बार फिर प्यार मिल गया है। जी हां, आपने सही पढ़ा। एक खबर के अनुसार एक्टर बेंगलुरू की एक रहस्यमयी महिला के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं।

    आमिर को फिर मिला प्यार? बेंगलुरू की एक महिला के साथ रिश्ते में हैं एक्टर
  • Jan 31, 2025 2:25 PM

    ममता कुलकर्णी को लगा झटका, निकाला गया किन्नर अखाड़े से बाहर

    Mamta kulkarni and Laxni Narayan Tripathi Expelled form kinnar akhara: ममता कुलकर्णी को एक बड़ा झटका लगा है उन्हें किन्नर अखाड़े से बाहर निकाल दिया गया है। आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण को भी अखाड़े के बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

  • Jan 31, 2025 12:57 PM

    'सलमान खान को बार बार इनवाइट किया लेकिन वो नहीं आए..' राकेश रोशन का चौकाने वाला खुलासा!

    राकेश रोशन ने खुलासा करते हुए बताया कि कई बार सलमान खान को आमंत्रित किया गया था लेकिन वो नहीं आ पाए। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि उनकी पर्सनल चीजें थीं। एक इंटरव्यू के दौरान राकेश रोशन ने इसको लेकर खुलासा कर डाला।

  • Jan 31, 2025 12:16 PM

    भुवन बाम ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग को लेकर कही ये बात?

    बी बी की वाइंस यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले भुवन बाम लंबे समय से KBC के प्रशंसक रहे हैं। यह शो पिछले 25 सालों से भारत का सबसे बड़ा क्विज शो बना हुआ है। हाल ही में उनके लिए गर्व का एक और पल तब आया जब बी बी की वाइंस से जुड़ा एक सवाल KBC में एक कंटेस्टेंट से पूछा गया। इस भावुक पल को भुवन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और अपनी यात्रा को याद किया।

  • Jan 31, 2025 11:54 AM

    रैपर रफ्तार ने साउथ इंडियन स्टाइल में रचाई दूसरी शादी, पत्नी संग लगाए इस गाने पर ठुमके

    हाल ही में रफ्तार की शादी की तस्वीर वायरल हुई है जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने आज 31 जनवरी को फैशन स्टाइलिश और एक्ट्रेस मनराज जवंदा से शादी कर ली है। बता दें कि इस शादी में चंद मेहमान खास दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। वायरल हो रही रफ्तार की वेडिंग फोटोज़ में देख सकते हैं कि रफ्तार और उनकी दुल्हनिया साउथ इडियन आउटफिट में नजर आ रहे हैं। क्रीम कलर के कुर्ते पायजामे में दिख रहे हैं वहीं उनकी पत्नी ट्यूनिंग सेट की नजर आ रही हैं।

  • Jan 31, 2025 11:07 AM

    Aamir Khan ने रूप बदलकर सड़क पर काटा हंगामा, पहचान पाना हुआ मुश्किल, Video!

    इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि ये कोई और नहीं बल्कि आमिर खान हैं। आमिर खान इस तरह से लुक लेकर निकले थे और अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। कोई नहीं पहचान सका कि वो आमिर खान है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आमिर खान इसका सुबूत तब मिला जब मेकअप रूम से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आमिर खान एक गेटअप लेते हुए दिख रहे हैं जो कि हूबहू ऐसा ही है। वीडियो के सामने आते ही लोग उनकी तारीफें कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि किसी फिल्म के लिए आमिर खान ने ऐसा कुछ किया है। गौरतलब है कि लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Jan 31, 2025 10:32 AM

    महाकुंभ की मोनालिसा की फिल्मों की शूटिंग हुई शुरू ? नीली साड़ी में समंदर किनारे बिखेरीं अदाएं, VIDEO VIRAL

    अपनी आंखों की वजह से खास चर्चाओं में रहने वाली मोनालिसा आज सोशल मीडिया सनसेशन बन चुकी हैं। हर कोई मोनालिसा की ही बात कर रहा है। बता दें कि महाकुंभ में मोनालिसा को फिल्मों का ऑफर भी मिली था। वहीं लगता है कि अब मोनालिसा ने फिल्मों में काम करना भी शुरू कर दिया है।

  • Jan 31, 2025 9:27 AM

    Ashish Chanchlani ने इस एक्ट्रेस को कहा 'नकचढ़ी', बोले- बहुत हंबल बनती है बाहर लेकिन..

    आशीष चंचलानी इस दौरान द ठगेश शो में थे और उन्होने खुलासा करते हुए कहा कि उस अभिनेत्री ने सेट पर उनके भाई के साथ अभद्र व्यवहार किया था। आशीष ने कहा, "एक एक्ट्रेस के साथ एक प्रमोशनल वीडियो को लेकर काम किया था। नाम नहीं लूंगा लेकिन वो बड़ी नकचढ़ी थी यार। इतना फातलू का एटीट्यूड था। बहुत नाटक...मेरे भाई को डांट दिया था। मेरा भाई तनी वो बेचारा मेरे बीटीएस वीडियो निकल रहा था, बहुत एक्साइटेड था। ऐसे करके बोलती है, 'आप एक सीन के बीच में शूटिंग कर रहे हैं हुह?' बड़ी बकवास है यार और बड़ी हंबल बनती है बाहर या उनका पीआर बनता है...पर थी बिल्कुल भी नहीं। वो ही एक हमारा खराब एक्सपीरिएंस रहा है वरना बाकी तो बढ़िया ही रहा है सब।'' इसके बाद से आशीष के इस बयान को लेकर चर्चा हो रही है।

  • Jan 31, 2025 8:38 AM

    Deva Box Office Day 1 Prediction- बॉक्स ऑफिस पर मचेगा हंगामा, हो सकती है इतनी कमाई?

    फिल्मीबीट के साथ बात करते हुए देवा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर व्यवसाय विशेषज्ञ रोहित जायसवाल ने काफी ब़ड़ी बात कही है। उनका कहना है कि शाहिद कपूर की फिल्म देवा को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिलने की उम्मीद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले ही दिन करीब 6-8 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। जबकि वीकेंड पर ये आंकड़ा बढ़ेगा। देखने वाली बात होगी कि ये कलेक्शन और कितना बढ़ता है। शाहिद कपूर को लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर उनको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X