Aamir Khan को फिर से हुआ प्यार? बेंगलुरू की एक महिला के साथ सीरियस रिश्ते में हैं एक्टर, परिवार से भी मिलवाया!

Aamir Khan Relationship: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को कथित तौर पर एक बार फिर प्यार मिल गया है। जी हां, आपने सही पढ़ा। एक खबर के अनुसार एक्टर बेंगलुरू की एक रहस्यमयी महिला के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं।
आमिर ने महिला को परिवार से मिलवाया
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, 59 साल के एक्टर के बारे में कहा जा रहा है कि वे एक रहस्यमयी महिला के साथ रिश्ते में हैं और मामला गंभीर होता जा रहा है। इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने पोर्टल को बताया- "आमिर की रहस्यमयी पार्टनर बेंगलुरू की रहने वाली है। हमें उनकी प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए और पर्सनल डिटेल नहीं बताना चाहिए। लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि आमिर ने हाल ही में उस महिला को अपने पूरे परिवार से मिलवाया है और मुलाकात बहुत अच्छी रही।"
जल्द नया चैप्टर शुरू करेंगे आमिर?
आमिर ने अपनी प्राइवेट लाइफ को सीक्रेट रखा है, इस खबर ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट जगाई है। एक्टर की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन अगर रिपोर्ट सच है, तो यह उनके जीवन में एक नया चैप्टर शुरू करेगा।
आमिर की पहली शादी
आमिर और रीना दत्ता ने 1986 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं: एक बेटी, इरा खान और एक बेटा, जुनैद खान। 2002 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बावजूद, वे संपर्क में बने रहे और आपसी सम्मान बनाए रखा।
आमिर की दूसरी शादी
आमिर ने बाद में 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की और 2021 में, उन्होंने शादी के 15 साल बाद अलग होने का ऐलान किया। उनका एक बेटा आजाद है, जो सरोगेसी के जरिए पैदा हुआ था।
Aamir Khan की फिल्में
आमिर की अगली फिल्म के बारे में बात करें तो उनकी फिल्म 'सितारे जमीन पर' दिसंबर 2025 में रिलीज होगी। आरएस प्रसन्ना की डायरेक्टेड यह फिल्म स्पेनिश फिल्म चैंपियंस की रीमेक है। कुछ दिन पहले आमिर ने ऐलान किया था कि फिल्म की शूटिंग चल रही है। वह राजकुमार संतोषी की डायरेक्टेड लाहौर 1947 का भी प्रोडक्शन करेंगे, जिसमें प्रीति जिंटा, सनी देओल और दूसरे कलाकार भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications