..................... Bollywood Live News- Ramcharan's game changer released, Varun Dhawan's Baby John beaten at BO! - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: रामचरण की गेम चेंजर हुई रिलीज, BO पर पिटी वरुण धवन की बेबी जॉन!

Bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं रामचरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म गेम चेंजर के बारे में जो कि आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं जो कि बेहद सुंदर हैं।

बता दें कि कियारा आडवाणी के साथ रामचरण इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर होने वाली है। इस फिल्म के लिए राम ने काफी मेहनत की है।

इसके अलावा बात करें वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन की तो उसका रिजल्ट काफी खराब आया है। हालिया बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स से पता चला है कि वरुण धवन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है। इस फिल्म ने अपना बजट भी नहीं निकाला है। हाल ही में राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म अगर रीमेक ना होती तो शानदार कमाई करती हुई नजर आती।

इस तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप पूरे दिन बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Jan 10, 2025 8:12 PM

    तलाक की खबरों के बीच पब्लिक एरिया में स्पॉट हुए युजवेंद्र चहल

    हाल ही में युजवेंद्र चहल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चहल कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहने चहल पैपराजी को रिस्पांस करते दिख रहे हैं। बता दें कि चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। चहल और धनाश्री के तलाक की खबरें तेज हैं।

  • Jan 10, 2025 6:37 PM

    एयरपोर्ट पर नजर आए विराट कोहली, छिपाया बेटी वामिका और बेटे का चेहरा

    हाल ही में विराट कोहली को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उनका पूरा परिवार था। बता दें कि विराट अपने बच्चों को प्रोटेक्ट करते दिखे। कई छातों की मदद से उन्होंने अनुष्का वामिका और अकाय का चेहरा कवर कर कार में सुरक्षा की निगरानी में बैठाया। सोशल मीडिया पर विराट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Jan 10, 2025 4:04 PM

    युजवेंद्र चहल के साथ नजर आई RJ Mahvash ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं 2-3 दिन से धैर्य रखी हुई हूं लेकिन...

    RJ Mahvash break silence: युजवेंद्र चहल और RJ Mahvash की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वहीं अब RJ Mahvash ने अपने इंस्टा हैंडल पर स्टोरी शेयर कर गुस्सा निकाला है।

    युजवेंद्र चहल के साथ नजर आई RJ Mahvash ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं 2-3 दिन से धैर्य रखी हुई हूं लेकिन...
  • Jan 10, 2025 3:18 PM

    VIDEO: संन्यास की खबरों के बीच प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे विराट-अनुष्का- पूछा ये सवाल...

    Virat Kohli and Anushka sharma came to see Parmanand Maharaj ask these questions: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को हाल ही में वृंदावन में देखा गया। इस दौरान दोनों प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते देखे गए। दोनों ने महाराज जी से कई सवाल भी किए।

    VIDEO: संन्यास की खबरों के बीच प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे विराट-अनुष्का- पूछा ये सवाल...
  • Jan 10, 2025 1:46 PM

    बेटी आराध्या की पार्टी में बच्चों की तरह डांस करते दिखे अभिषेक बच्चन, फैन्स बोले- बस पिता ही ये कर सकता है...

    बता दें कि अभिषेक बच्चन अपने परिवार का खास ख्याल रखते हैं वह अपनी इकलौती बेटी आराध्या से बेहद प्यार करते हैं। वह बेटी आराध्या की हर ख्वाहिश पूरी करते हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या की पार्टी में ना सिर्फ बच्चों को इंजॉय करवाते नजर आ रहे हैं बल्कि वह बेटी के दोस्तों के साथ बच्चों की तरह डांस करते भी दिख रहे हैं।

  • Jan 10, 2025 1:07 PM

    पब्लिक में बहू के पिता महेश भट्ट के गले लगाती दिखीं नीतू कपूर, तो नाराज हुए फैन्स बोले- समधी को कौन...

    बता दें कि नीतू कपूर आए दिनों किसी ना किसी इवेंट में नजर आती हैं। वहीं बीते दिन भी नीतू कपूर को पब्लिक एरिया में देखा गया, लेकिन वह अकेली नहीं थीं उनके साथ थे बहू आलिया भट्ट के पिता और जाने माने फिल्ममेकर मेहश भट्ट भी नजर आए। दोनों ने एक दूसरे को देखा ही नहीं दोनों एक दूसरे को देख इतना खुश हो गए कि दिनों ने पहले तो एक दोनों को गले लगाया और फिर दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए।

  • Jan 10, 2025 12:42 PM

    Viral Video- कार में बैठकर रो रहीं थीं आलिया भट्ट? गुस्से में रणबीर कपूर ने पैपराजी को दिया धक्का!

    बता दें कि ये वीडियो काफी पुराना है और इसमें आलिया भट्ट भी नॉर्मल नहीं लग रही हैं। कार में बैठकर वो काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। किसी किसी को तो लगा है कि वो शायद रो रही हैं।

  • Jan 10, 2025 12:10 PM

    युजवेंद्र चहल के बाद अब इस क्रिकेटर की उड़ीं तलाक की खबरें, डिलीट कीं वाइफ की तस्वीरें

    बीते दिन युजवेंद्र चहल का रिएक्शन भी आया था जिसमें वह कहते हैं कि फैन्स के प्यार के आभारी हैं, लेकिन सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। मैं एक बेटा, दोस्त, खिलाड़ी और भाई होने के लिए गर्व महसूस करता हूं। हाल ही में चल रहीं खबरों को मैं समझ सकता हूं। सोशल मीडिया पर कुछ दावे भी किए जा रहे हैं। जो सच हो सकते हैं और नहीं भी।

  • Jan 10, 2025 11:45 AM

    दुबई में 'भसड़' मचाएंगे शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े, ILT20 में होगा धमाका!

    Bhasad Song- शाहिद कपूर एक साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं, ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स की धमाकेदार एक्शन थ्रिलर 'देवा' के साथ। फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, खासकर जब दो पोस्टर रिलीज़ हुए, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'भसड़ मचा' रिलीज़ किया है, जिसने पहले ही काफी हलचल मचा दी है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े दुबई के ILT20 मंच पर इस गाने की लाइव परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं।

  • Jan 10, 2025 11:00 AM

    सचिन-सीमा के रिश्ते में आई दरार ? सचिन मीणा ने मारा पत्नी के मुंह पर तमाचा, VIDEO देख गुस्साए लोग

    जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा छत पर खड़े होते हैं, लेकिन इतने में ही सचिन सीमा के मुंह पर तमाचा जड़ देते हैं। यह देख सीमा चिल्लाने लगती हैं। इसके बाद सचिन कहते हैं हल्के से लग ही गई मुझे आता नहीं है...वहीं एडिट वीडियो में आगे देखा जाता है कि सीमा हैदर नागिन डांस करती हैं और कहती हैं कि मुझे नागिन बनने पर मजबूर मत करो हां...सीमा का यह रूप देख सचिन मीणा भी नागिन डांस करना शुरू कर देते हैं।

  • Jan 10, 2025 10:02 AM

    'हमने लड़की शेयर कर ली..' ईशा मालवीय का नाम लिए बिना समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार ने कीं ऐसी बातें?

    समर्थ और अभिषेक इस वीडियो में एक साथ पनीर खाते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा वो बातें कर रहे हैं जो कि काफी अलग है। वो अकेले नहीं थे बल्कि कई और लोग भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। एक महिला वहां हैं जो कहती है, ''गाइज यहां पर पनीर शेयर की जा रही है।'' समर्थ कहते हैं, ''लड़की शेयर कर ली तुम पनीर की बात कर रही हो।'' इसके बाद लोग हंसने लगते हैं। महिला फिर पूछती है, ''कैसा था पनीर।'' इस बार अभिषेक कुमार जवाब देते हुए कहते हैं, ''खाता पहले मैं ही हूं।''

  • Jan 10, 2025 9:16 AM

    Game Changer Twitter Review- 'गेम चेंजर नहीं, गेम ओवर' Ramcharan की फिल्म को लेकर क्या बोले लोग?

    इस फिल्म के रिलीज होते ही फैंस के द्वारा ट्विटर (एक्स) पर रिव्यू देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''फर्स्ट हाफ शानदार, सोशल मीडिया पर ध्यान ना दें।'' एक ने लिखा, ''#GameChanger एक अच्छी देखने लायक फिल्म है।'' एक ने लिखा, ''इस फिल्म में स्क्रीन पर सबसे अच्छा गाना #DhopSong है।''

  • Jan 10, 2025 8:43 AM

    तो क्या Yuzvendra Chahal ने Dhanashree Verma के साथ अपना तलाक किया कन्फर्म? कहा हो भी सकता है और...

    अब एक लंबे मैसेज में चहल ने कहा कि इन खबरों से उन्हें और उनके परिवार को बहुत दुख पहुंचा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- "मैं अपने सभी फैंस के अटूट प्यार और सपोर्ट के लिए उनका आभारी हूं, जिसके बिना मैं यहां तक​​नहीं पहुंच पाता। लेकिन यह जर्नी अभी खत्म नहीं हुई है!!! क्योंकि मेरे देश, मेरी टीम और मेरे फैंस के लिए अभी भी कई ओवर बाकी हैं!!! मुझे एक खिलाड़ी होने पर गर्व है, मैं एक बेटा, एक भाई और एक दोस्त भी हूं। मैं हाल की घटनाओं, खासकर मेरी पर्सनल जिंदगी के बारे में लोगों की जिज्ञासा को समझता हूं। हालांकि, मैंने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स पर उन मामलों पर अटकलें लगाई हैं जो सच हो भी सकती हैं और नहीं भी।"

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X