युजवेंद्र चहल के साथ नजर आई RJ Mahvash ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं 2-3 दिन से धैर्य रखी हुई हूं लेकिन...

yuzvendra chahal

RJ Mahvash break silence: युजवेंद्र चहल इन दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टा हैंडल से धनाश्री को अनफॉलो कर उनकी तस्वीरें डिलीट की हैं तब से उनके तलाक की खबरों को हवा मिल रही है।

बता दें कि इस दौरान दोनों के तलाक और रिश्ते को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं। हाल ही में धनाश्री ने चुप्पी तोड़कर अपना पक्ष रखा था वहीं बीते दिन युजवेंद्र चहल ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी थी उन्होंने कहा कि ये दावे जो सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं ये सच भी हो सकते हैं और नहीं भी। यह सुनकर लोगों क होश उड़ गए हैं।

बता दें कि तलाक की खबरों के दौरान युजवेंद्र चहल की भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जहां देखा जा सकता है कि वह किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। जब से युजवेंद्र चहल ने धनाश्री को अनफॉलो किया है तब से युजवेंद्र चहल और मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बता दें कि यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि आर जे महवाश हैं। और हाल ही में RJ Mahvash ने अपना नाम चहल के साथ जुड़ता देखा तो उन्होंने अपनी भड़ास निकाली है।

RJ Mahvash ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट के लिए गुस्सा निकाल है। वह कहती हैं कि- 'इंटरनेट पर कुछ आर्टिकल तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसे देखना बहुत मजेदार है क्योंकि बेबुनियाद अफवाहें फैलाई जा रही हैं। अगर आप किसी और जेंडर के व्यक्ति के साथ बैठे हैं तो इसका मतलब आप डेट कर रहे हैं ? मुझे माफ करें जरा बताएं कि ये कौन सा साल चल रहा है ? इसका मतलब आप लोग भी कितनों को डेट करते होंगे ? मैं दो तीन दिनों से धैर्य रखी हुई हूं, लेकिन मैं किसी भी पीआर टीम को दूसरों की छवी छुपाने के लिए अपना नाम घसीटने नहीं दूंगी। लोगों को मुश्किल समय में अपने परिवार और दोस्तों के साथ शांति से रहने दें।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X