..................... Bollywood Live- दशहरे पर रावण दहन करेंगी कंगना रनौत Bollywood Live- Kangana Ranaut will burn Ravana on Dussehra, Leo breaks the record of Gadar 2! - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- दशहरे पर रावण दहन करेंगी कंगना रनौत, लियो ने पांचवे दिन ही तोड़ा गदर 2 का रिकॉर्ड!

bollywood live updates

Bollywood Live Updates 24 October- फिल्म दुनिया की ताजा खबरों के साथ हम फिर से हाजिर हैं। सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री कंगना रनौत की जो कि इस वक्त खबरों का हिस्सा है। दशहरे के मौके पर इस बार कंगना रनौत दिल्ली के लव कुश ग्राउंड पर रावण दहन करेंगी।

इस खबर के सामने आने के बाद लोग काफी एक्साइटेट हैं। हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं जो कि इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हैं। लोगों का कहना है कि कंगना रनौत को ये मौका नहीं मिलना चाहिए।

थालापति विजय की फिल्म लियो की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई जारी है। हालिया जानकारी की मानें तो लियो ने सोमवार को करीब 35 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसी के साथ इस फिल्म ने पांचवे दिन ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए सनी देओल की गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि अभी दशहरे की छुट्टी है और फिल्म लंबी उछाल मार सकती है।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप जुड़े रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Oct 24, 2023 7:36 PM

    Parineeti Chopra और Raghav Chadha की हल्दी-चूड़ा सेरेमनी का अनसीन वीडियो

    परिणीति और राघव की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई थीं तो वहीं अब हल्दी और चूड़ा सेरेमनी का वीडियो सामने आ गया है। राघव और परिणीति की शादी को अब एक महीना हो चुका है और शादी के एक महीने बाद उनकी हल्दी और चूड़ा सेरमनी का वीडियो फोर फोल्ड पिक्चर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

  • Oct 24, 2023 7:18 PM

    शिल्पा शेट्टी की तीन साल की बेटी ने गाया मंत्र, मासी शमिता शेट्टी ने शेयर किया वीडियो

    शमिता शेट्टी ने दशहरे के मौके पर अपना वीडियो साझा किया है जिसमें वह हवन करती नजर आ रही हैं और कैप्शन में लिखा है सभी को दशहरा की शुभकामनाएं। मां दुर्गा आपके परिवार और आपको हमेशा खुशियां प्यार और समृद्धि दें। वीडियो का लास्ट पार्ट देखना ना भूलें।

  • Oct 24, 2023 7:12 PM

    Ranbir Kapoor ने Brahamastra 2 को लेकर दिया खास अपडेट

    रणबीर कपूर ने बताया कि अयान मुखर्जी इन दिनों वॉर 2 में बिजी हैं, उन्होंने कहा- 'वॉर 2 को अगले साल के बीच तक खत्म करने की प्लानिंग है और उम्मीद है कि हम अगले साल के आखिर या 2025 की शुरुआत तक शूटिंग शुरू कर देंगे हालांकि फिल्म पर पहले से ही बहुत काम हो रहा है।' पहले पार्ट को क्रिटिसाइज किए जाने को लेकर रणबीर ने कहा, 'हमने फिल्म के लिए किए गए क्रिटिसिजम को समझा, इसके लिए क्या काम कर सकता है और क्या नहीं किया। ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 को लिखना काफी मुश्किल है. हम हर समय इस पर काम कर रहे हैं। अभी पिछले हफ्ते ही अयान ने मुझे फिल्म सुनाई थी और वह भाग 1 से 10 गुना बड़ा होने वाला है।

  • Oct 24, 2023 6:39 PM

    Ishita Dutta और Vatsal Sheth तीन महीने के बेटे Vaayu को लेकर पहुंचे दुर्गा पंडाल

    आज दुर्गा पूजा का आखिरी दिन है। हर बार की तरह इस बार भी मुखर्जी परिवार का नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल सजाया जिसमें कई स्टार्स मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इन्हीं में से एक इशिता दत्ता भी थी जिसकी एक झलक अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

    Ishita Dutta और Vatsal Sheth तीन महीने के बेटे Vaayu को लेकर पहुंचे दुर्गा पंडाल
  • Oct 24, 2023 6:32 PM

    Bigg Boss 17: नोमिनेशन टास्क के दौरान मुनव्वर फारुकी ने कर दिया चौंकाने वाला फैसला, घर वालों को लगा झटका

    Bigg Boss 17: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 को शुरु हुए एक हफ्ता हो गया है। शो में बहुत कुछ अभी से देखने को मिल रहा है। लड़ाई, झगड़े, प्यार और रोमांस सारी चीजें दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इसी बीच नॉमिनेशन टास्क के दौरान बहुत ज्यादा उथल-पुथल देखने को मिली जब मुनव्वर फारुकी ने शायराना अंदाज में दो सदस्यों को नॉमिनेट कर दिया।

  • Oct 24, 2023 5:55 PM

    बेडरूम में रोमांस की आधी रात अंकिता पर बुरी तरह भड़के पति विक्की

    Ankita Lokhande Vicky Jain Bigg Boss 17 Fight: रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 17वें सीजन में टीवी इंडस्ट्री के दो पॉपुलर कपल्स को भी शामिल किया गया है। इनमें से एक अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन हैं। हालांकि, शो में आने के बाद उनके बीच में सब सही नहीं चल रहा है। दरअसल, अंकिता को शिकायत है कि बीबी हाउस में विक्की उनके साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता रहे हैं। अब इसी बात को लेकर दोनों में एक बार फिर झगड़ा हो गया।

  • Oct 24, 2023 5:04 PM

    पिता बिशन सिंह बेदी के निधन पर बुरी तरह टूटे अंगद बेदी, तस्वीर शेयर कर लिखा- हम सदमे में हैं

    Angad Bedi Emotional Post For Father: पूर्व भारतीय कप्तान और महान बाएं हाथ के स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर अभिनेता अंगद बेदी, पत्नी नेहा धूपिया और उनके परिवार ने अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्‍होंने कहा कि उन्हें अपने जीवन में कई पीढ़ियों को प्रेरित करते हुए देखना हृदयस्पर्शी था। बेदी का सोमवार को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी अंजू और दो बच्चे नेहा और अभिनेता अंगद हैं। सोशल मीडिया पर अंगद ने एक नोट साझा करके लिखा, ''हम सदमे में हैं और दुःख से उबर रहे हैं, हमें यह जानकर सांत्वना मिलती है कि उन्होंने एक समृद्ध, निडर और पूर्ण जीवन जीया, जिसने कई लोगों को प्रेरित किया। हम सार्वजनिक और व्यक्तिगत रूप से प्राप्त प्रत्येक संदेश से प्रभावित हैं।''

  • Oct 24, 2023 4:40 PM

    शोएब दीपिका के नन्हे से रूहान को भूतनाथ बताकर लोगों ने किया ट्रोल, भड़का कपल

    दीपिका और शोएब के बेटे पर नेटिजंस ने ऐसी ऐसी टिप्पणियां की जिनके कारण इस स्टार कपल का खून खौल उठा है। दीपिका और शोएब के इस नन्हे से बच्चे के लुक्स को लेकर लोगों ने बेहद भद्दे भद्दे कमेंट किया हैं। किसी ने लिखा "ये क्या पैदा हो गया" तो वहीं किसी ने इस बच्चे को भूतनाथ तक कह दिया है। ऐसे में राी बर्दाश्त करने के बाद इस कपल ने ट्रोल्स पर अपना गुस्सा निकाला है। और काफी चेतावनी भरे लहजे में धमकी तक दे डाली है।

  • Oct 24, 2023 3:21 PM

    पवित्र रिश्ता फेम करण वीर का शादी के 2 साल बाद ही निधि सेठ से हुआ तलाक

    टीवी एक्टर करण सिंह मेहरा और निधि सेठ का तलाक हो गया है। इनकी शादी 24 जनवरी 2024 को गुरुद्वारे में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही कपल के बीच अनबन होने लगी और आखिरकार करणवीर सिंह मेहरा और निधि सेठ अलग हो गए हैं। इस बात का खुलासा निधि सेठ ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान की है। निधि ने बताया है कि उनका तीन महीने पहले ही तलाक हो गया था। वह और करण बीते एक साल से अलग-अलग रह रहे थे।

  • Oct 24, 2023 2:46 PM

    थमने का नाम नहीं ले रहा इजराइल-हमास बवाल, मशहूर अभिनेत्री हुई गिरफ्तार

    इजराइल में पुलिस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट की एक श्रृंखला में हमास आतंकवादी समूह का समर्थन करने के लिए अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता मैसा अब्द एल्हादी को गिरफ्तार कर लिया। इज़राइली अधिकारियों के अनुसार, एल्हादी ने कई बयान दिए हैं, जिन्हें 7 अक्टूबर को यहूदी राष्ट्र के नागरिकों के खिलाफ हमास द्वारा की गई उग्र हिंसा और तबाही का समर्थन माना जा सकता है।

  • Oct 24, 2023 1:59 PM

    दशहरे पर रावण बनी उर्फी जावेद का 'नंगा नाच'

    दरअसल उन्होने सुबह सुबह एक तस्वीर और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो दशानन रावण बनने के फिराक में हैं। हालांकि वो 10 चेहरों के साथ नहीं बल्कि 10 चश्मों के साथ नजर आ रही हैँ। नीचे बिना कुछ पहने उर्फी जावेद ने एक टीशर्ट पहनी है जिसमें 'नंगा नाच' लिखा हुआ है।

    दशहरे पर रावण बनी उर्फी जावेद का 'नंगा नाच'
  • Oct 24, 2023 12:26 PM

    बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है टाइगर श्रॉफ की गणपत

    कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म, गणपथ: ए हीरो इज़ बॉर्न, जो 20 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी, बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के लिए संघर्ष कर रही है। अपने पहले सोमवार, 23 अक्टूबर को यह गिरकर 1.3 करोड़ रुपये रह गई। फिल्म का चार दिन का कलेक्शन अब 8.3 करोड़ रुपये हो गया है। विकास बहल द्वारा निर्देशित, गणपत में अमिताभ बच्चन भी हैं। शुक्रवार को इसने 2.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग की और शनिवार और रविवार दोनों दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म ने 10.62 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

  • Oct 24, 2023 12:12 PM

    Bigg Boss 17: अपने ही पति से चिढ़ीं अंकिता? विक्की की फेमस होता देख, बार-बार उड़ा रहीं कैरेक्टर की धज्जियां

    Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 अब अपने दूसरे हफ्ते में है। एक तरफ जहां मुनव्वर मनारा करीब आ रहे हैं तो वहीं दूसरी अंकिता और विक्की के बीच अनबन बनी हुई है और अब विक्की भी अंकिता को मुंह खोलकर जवाब देने लगे हैं।

    Bigg Boss 17: अपने ही पति से चिढ़ीं अंकिता? विक्की की फेमस होता देख, बार-बार उड़ा रहीं कैरेक्टर की धज्जियां
  • Oct 24, 2023 9:25 AM

    कैमरे के सामने ईशा गुप्ता एक बार फिर से हुईं बोल्ड

    एक बार फिर से ईशा ने हॉटनेस की पराकाष्ठा को पार करते हुए अपनी ऐसी फोटोज शेयर कर दी हैं कि फैंस उनके हुस्न की तारीफ करते थक नहीं रहे। ईशा गुप्ता ने ब्लैक आउटफिट में अपना शानदार आउटलुक दिया है लेकिन इसके नीचे उन्होंने कुछ भी नहीं पहना है। ईशा गुप्ता ने बस नीचे स्टॉकिंग्स पहनकर अपने लुक को पूरा किया है।

  • Oct 24, 2023 8:57 AM

    Bigg Boss 17: अपने कड़वे बोल से अंकिता लोखंडे ने मनारा चोपड़ा को रुलाया

    'बिग बॉस 17' का शानदार आगाज हो चुका है। इस वक्त बिग बॉस के घर में 17 कंटेस्टेंट तहलका मचा रहे हैं। शो में इस वक्त काफी लड़ाई और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वीकेंड के वार के दौरान अंकिता को भी मनारा पर भड़कते हुए देखा गया, जो कि लोगों को रास नहीं आया।

  • Oct 24, 2023 8:23 AM

    देर रात Urfi Javed ने पहने ऐसे कपड़े

    उर्फी जावेद बीती रात एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं और इस दौरान उन्होंने जो आउटफिट पहना हुआ था, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। उर्फी जावेद सफेद रंग के आउटफिट में थीं और इस आउटफिट से उनके हाथ बाहर नहीं निकल सकते थे। इस आउटफिट को देखकर लग रहा था कि यह कोई स्कर्ट है और जिसे उर्फी ने गले से पहन लिया है और अब हाथ भी बाहर नहीं निकाल पा रही हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X