Bigg Boss 17: अपने ही पति से चिढ़ीं अंकिता? विक्की की फेमस होता देख, बार-बार उड़ा रहीं कैरेक्टर की धज्जियां

Bigg Boss 17 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 अब अपने दूसरे हफ्ते में है। एक तरफ जहां मुनव्वर मनारा करीब आ रहे हैं तो वहीं दूसरी अंकिता और विक्की के बीच अनबन बनी हुई है और अब विक्की भी अंकिता को मुंह खोलकर जवाब देने लगे हैं।
अंकिता लोखंडे जब से बिग बॉस में आई हैं, उनकी यही शिकायत है कि विक्की जैन उन्हें टाइम नहीं दे रहे हैं और वो बस अपना गेम खेलने में लगे हुए हैं। उन्होंने पहले कई बार विक्की को टोका, विक्की ने कहा भी कि वो अपने अंदर सुधार करेंगे। लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है विक्की को मजा आने लगा है और वो बिग बॉस के गेम में और भी ज्यादा दिलचस्पी लेने लगे हैं।
इस बीच अंकिता बार-बार विक्की से कहती हुई नजर आ रही हैं कि विक्की उन्हें समय नहीं दे रहे हैं। वो उनकी ताकत नहीं कमजोरी बन रहे हैं। लेकिन अब विक्की ने भी अंकिता को जवाब देना शुरू कर दिया है। पति-पत्नी में कई दिनों से झगड़ा हो रहा है और ऐसा लग रहा है कि यह दर्शकों पर भारी पड़ रहा है। विक्की और अंकिता एक अद्भुत जोड़ी हैं। हालांकि, उनके मतभेद खूब सामने आ रहे हैं।
आए दिन अंकिता से कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें अकेलापन महसूस हो रहा है। विक्की उनसे समाधान के बारे में पूछते हैं लेकिन अंकिता इसका उचित जवाब देने में असमर्थ होती हैं। बिग बॉस के घर में विक्की सबके चहेते बनते जा रहे हैं और शो में अब तक फैंस भी उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उसे खुश होना चाहिए लेकिन वह खुश नहीं है। यहां तक कि काम्या पंजाबी ने भी अंकिता के व्यवहार को लेकर चिंता जताई है। नेटिजन्स को लगता है कि अंकिता विक्की से इनसिक्योर हैं और अपने ही पति से जलन रख रही हैं।
बता दें, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 में शादी रचाई थी। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने मुंबई में ग्रैंड वेडिंग की थी। सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद ही अंकिता लोखंडे़ विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप में आई थीं। विक्की ने हर मोड़ पर अंकिता का साथ दिया। सुशांत की मौत के बाद भी विक्की ने अंकिता को खूब सपोर्ट किया था।


Click it and Unblock the Notifications