..................... Bollywood Live In Hindi 12 May Kareena Kapoor Khan legal notice Vada Pav girl in bigg boss ott3 - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi Live Update: कानूनी पचड़े में बुरी फंसी करीना कपूर खान, बिग बॉस ओटीटी में बड़ा पाव गर्ल

Kareena kapoor khan

Bollywood News In Hindi Live Updates, 12 May: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ा होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं करीना कपूर खान की जो कि इन दिनों प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस पर लिखी अपनी किताब प्रेग्नेंसी बाइबल को लेकर विवादों में आ गई हैं। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने एक नागरिक की याचिका पर एक्ट्रेस करीना कपूर खान को नोटिस जारी किया है। मामले में प्रेग्नेंसी पर उनकी किताब के टाइटल में 'बाइबिल' शब्द का इस्तेमाल किया गया है। ऐसा करने के लिए उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की गई है। किताब, 'करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल: द अल्टीमेट मैनुअल फॉर मॉम्स-टू-बी', अगस्त 2021 में जारी की गई थी। इसी को लेकर एक्ट्रेस कानूनी पचड़े में फंसी हैं।

वहीं एक और दिलचस्प खबर बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 से जुड़ी सामने आई है। दिल्ली की वायरल गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित इस बार सलमान खान के शो में हंगामा करती दिखाई दे सकती हैं। जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने वायरल वड़ा पाव गर्ल को शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि अभी तक उनका नाम शो के लिए फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन अगर वड़ा पाव गर्ल शो में आती हैं तो शो में काफी धमाका देखने को मिलेगा। चंद्रिका अपने पंगों की वजह से काफी पॉपुलर हैं।

LIVE Feed
  • May 12, 2024 8:36 PM

    सरेआम सैफ अली खान और करीना कपूर ने कर दी ऐसी हरकत

    रविवार 12 मई को करीना और सैफ को बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया गया। इस मौके पर इस कपल ने कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में सामने आई एक वीडियो में दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।

  • May 12, 2024 8:34 PM

    Shah Rukh Khan की मां के नाम पर मुंबई में बनी है ये खास चीज

    शाह रुख खान ने एक इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि वह मुंबई के एक निजी अस्पताल में एक बार अपने कलीग के बच्चे से मिलने के लिए गए थे। वहां अस्पताल के दौरे के दौरान उन्होंने पैसों की कमी की वजह से घटिया स्थिति देखी। इसके बाद एक्टर ने अस्पताल को डोनेशन दिया, जिससे अस्पताल के अधिकारियों ने वार्ड का नाम उनकी मां के नाम पर रखकर उनका सम्मान किया।

  • May 12, 2024 8:31 PM

    परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकलीं शिल्पा शेट्टी

    शिल्पा शेट्टी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं और भगवान की पूजा-पाठ करती हैं। इन दिनों वह परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकली हुई हैं। दो पहने दिन शिल्पा कामाख्या मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। वहीं शनिवार को उन्होंने माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लिया था और अब बाबा केदारनाथ के दर्शन किए।

  • May 12, 2024 7:03 PM

    रोज का गुजारा करने के लिए भी खूब टोपी फिराते थे Gurucharan Singh

    एक्टर के ठिकाने पर कई अपडेट आए हैं। हाल ही में, निगरानी से बचने के लिए 27 ईमेल अकाउंट्स का इस्तेमाल करने वाले एक्टर के बारे में एक हालिया रिपोर्ट ने कई सवालों और अटकलों को जन्म दिया है। न्यूज 18 शो शा की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुचरण सिंह 27 ईमेल अकाउंट का इस्तेमाल करते थे और उन्हें बदलते रहते थे। वह 'कोई उन्हें देख लेगा' के डर से ऐसा करते थे।

    रोज का गुजारा करने के लिए भी खूब टोपी फिराते थे Gurucharan Singh
  • May 12, 2024 7:02 PM

    फेमस टीवी एक्ट्रेस का हुआ भयंकर कार एक्सीडेंट

    विवार को मनोरंजन जगत से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस का हाल ही में देहांत हो गया है। इस खबर ने एक्ट्रेस के फैंस को बुरी तरह से प्रभावित किया है और वो उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं।

    फेमस टीवी एक्ट्रेस का हुआ भयंकर कार एक्सीडेंट
  • May 12, 2024 6:11 PM

    विराट कोहली संग डिनर डेट पर गईं अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा बेटे अकाय को जन्म देने के बाद काफी कम नजर आ रही हैं। अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैन पेज से इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की गई हैं जिनमें ये कपल नजर आ रहा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ये तस्वीरें बेंगलुरु के रेस्टोरेंट की हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ कुछ अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, विराट कोहली के साथ उनकी बहन भावना कोहली ढींगरा भी नजर आईं।

  • May 12, 2024 6:09 PM

    क्रिकेट-रोमांस से भरपूर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का ट्रेलर रिलीज

    साल 2024 की मच-अवेटेड फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर काफी बज बना हुआ है। फैंस को एक बार फिर राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की जोड़ी देखने को मिलने वाली है। फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 12 मई यानी रविवार को राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।

  • May 12, 2024 4:26 PM

    अक्षरा सिंह ने दिखाया मॉर्डन लुक

    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वैसे तो अक्षरा सिंह की हर अदा पर लोग फिदा है लेकि उन्हें मॉर्डन लुक में देख फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो जाती है। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। इन फोटोज में अक्षरा सिंह ने अपने टोंड लेग्स फ्लॉन्ट किए हैं। अक्षरा सिंह की इस पर लोग अपनी जान छिड़क रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लुक्स के मामले में बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी एक्टेसेस को टक्कर देती हैं।

  • May 12, 2024 1:07 PM

    'Mother's Day' पर Sanjay Dutt को याद आई मां की एक बड़ी सीख

    'मदर्स डे' पर संजय दत्त ने अपनी मां नरगिस की खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट लिखा, 'उस महिला को मदर्स डे विश कर रहा हूं जिसने मुझे बेहिसाब प्यार करना सीखाया और दयालु बनकर जिंदगी कैसे जीनी है ये सीखाया. आपकी आत्मा हमेशा प्यार बनकर मेरे दिल में जिंदा रहती है, जिसे मैं अपने साथ रखता हूं। मॉम...थैंक्यू फॉर एवरितिंग, लव यू।'

  • May 12, 2024 11:47 AM

    Mother's Day 2024: बेटी को किस करती दिखीं सोहा अली खान

    मदर्स डे के मौके पर सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए पोस्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपनी मां शर्मिला टैगोर और बेटी इनाया के साथ क्यूट फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में सोहा को बेटी इनाया के साथ समय बिताते हुए और किस करते हुए देखा जा सकता है। वहीं मां शर्मिला के साथ भी सोहा ने पोज दिए। फोटोज के कैप्शन में उन्होंने लिखा- मां. हैप्पी मदर्स डे।

  • May 12, 2024 10:48 AM

    शाहरुख खान की केकेआर ने जीता मैच तो स्टेडियम में ही खुशी से उछलने लगीं सुहाना खान

    11 मई, 2024 (शुक्रवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच आईपीएल 2024 का मैच हुआ। इस मैच में केकेआर ने बाजी मार ली और मुंबई इंडियंस को 18 रनों से शिकस्त दे दी। ऐसे में केकेआर की ओनर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पिता की टीम की जीत पर खुशी से झूमती नजर आईं।

  • May 12, 2024 10:07 AM

    थेकली चिपकाए गीला बदन लेकर पूल से निकली उर्फी जावेद

    उर्फी इस दौरान पूल बाथ लेकर बाहर निकलती और सेक्सी पोज देती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद ब्लू कलर की मोनोकिनी में है। इसे और भी ज्यादा सेक्सी नेट के पैच बना रहे हैं। उर्फी के इस लुक को देख कर ऐसा लग रहा है कि मानो जैसे हसीना ने सिर्फ नीले रंग की थेकली बदन पर चिपकाई हुई हैं। या फिर बदन पर नीला पेंट किया हुआ है।

  • May 12, 2024 9:24 AM

    बेटे अकाय के जन्म के बाद पहली बार डिनेर डेट पर स्पॉट हुए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

    पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बीती रात (11 मई, 2024) को बेंगलुरू के एक रेस्टोरेंट में डिनर करते स्पॉट हुए। इस दौरान कपल को ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते देखा गया। अनुष्का और विराट ने तीन महीने पहले ही अपने दूसरे बच्चे अकाय का वेलकम किया है और बेटे के जन्म के बाद कपल पहली बार डिनर डेट पर स्पॉट हुआ है।

  • May 12, 2024 9:07 AM

    Preity Zinta ने लगाई पैपराजी की क्लास! बोलीं- 'आप लोग मुझे डरा रहे हैं'

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा लाइमलाइट से दूर रहकर भी सुर्खियों में रहती हैं। उनकी खूबसूरती के आज भी लोग दीवाने हैं। इन दिनों प्रीति आईपीएल मैच को लेकर चर्चा में हैं। वे अपनी टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने अक्सर स्टेडियम में दिखाई देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कैजुअल लुक में स्पॉट हुईं जहां वे पैपराजी के कैमरे से परेशान नजर आईं और भड़क गईं।

  • May 12, 2024 9:05 AM

    एक्टर की तलाश में TMKOC के सेट पर पहुंची दिल्ली पुलिस

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह के लापता होने के मामले में दिल्ली पुलिस कॉमेडी शो के सेट पहुंचीं. दिल्ली पुलिस गुरुचरण सिंह को जल्द से जल्द ढूंढने के लिए सभी सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर रही है, लेकिन एक्टर ने क्योंकि अपना फोन पालम इलाके में छोड़ दिया था, इसलिए लापता 'सोढ़ी' का पता लगाना पुलिस के लिए एक चुनौती बन रहा है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X