..................... Kannada Television Actor Pavitra Jayaram Dies In Road Accident - Hindi Filmibeat

फेमस टीवी एक्ट्रेस का हुआ भयंकर कार एक्सीडेंट, पहले खोया कंट्रोल, फिर डिवाइडर से टकराई और फिर...

Pavitra Jayaram

Pavitra Jayaram Dies: रविवार को मनोरंजन जगत से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस का हाल ही में देहांत हो गया है। इस खबर ने एक्ट्रेस के फैंस को बुरी तरह से प्रभावित किया है और वो उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं।

हिट तेलुगु टेलीविजन सीरीज 'त्रिनयानी' में तिलोत्तमा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री पवित्रा जयराम का रविवार को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। आंध्र प्रदेश के महबूब नगर के पास एक भयंकर कार एक्सीडेंट में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाद में हैदराबाद से वानापर्थी आ रही बस कार के दाहिने हिस्से से टकरा गई। हादसे में पवित्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कर्नाटक के मांड्या जिले के हनाकेरे लौटते समय हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में पवित्रा की चचेरी बहन अपेक्षा, ड्राइवर श्रीकांत और एक्टर चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। एक्टर समीप आचार्य ने एक्ट्रेस के निधन पर शोक व्यक्त किया और अपना दुख व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, "इस खबर से जागा कि अब आप नहीं रहीं। मुझे यकीन नहीं हो रहा है। मेरी पहली ऑन-स्क्रीन मां, आप हमेशा खास रहेंगी।"

पवित्रा जयराम को टीवी सीरियल 'तिलोत्तमा' से घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी-खासी थी। उनके जाने से फैंस को गहरा झटका लगा है। वह 'तिल्लोत्तमा' के अलावा तेलुगु सीरियल 'त्रिनयानी' को लेकर भी चर्चा में रहीं।

Read more about: pavitra jayaram
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X