Bollywood Highlights: 'द केरल स्टोरी' के सपोर्ट में आई स्मृति ईरानी, 'आदिपुरुष' को लेकर ओम राउत हुए भावुक

Bollywood Live Highlights

Bollywood Live Updates:, 10 may: इस दिनों बॉलीवुड में कई सारी फिल्मों को लेकर हलचल देखने को मिल रही है। सबसे पहले तो बात करते हैं द करेल स्टोरी को लेकर, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी पूरे देश में चर्चा और बहस दोनों का मुद्दा बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर राजनेताओं से लेकर सेलेब्स और आम इंसान तक हर कोई अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। अब इस फिल्म पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपना बयान देते हुए फिल्म का सपोर्ट किया और आतंकी संगठनों को खरी खोटी सुना दी है।

रामयाण पर आधरित कृति सेनन और प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है, फैंस को इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। शानदार तरीके ट्रेलर लॉन्च करने के दौरान फिल्म के मुख्य कलाकारों ने अपनी अपनी भवानाएं साझा की तो ऐसे में फिल्म निर्देशक ओम राउत ने भी इस दौरान अपनी बात रखी और कहा, हमे रहें ना रहें रामकथा तो जारी रहना जरुरी हैं।

तो इस तरह की मनोरंजन जगत से जुड़ी कई सारी अच्छी बुरी चटपटी खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए फिल्मीबीट हिंदी...

LIVE Feed
  • May 10, 2023 8:15 PM

    Khatron Ke Khiladi शुरू होने से पहले ही ये कंटेस्टेंट पड़ी बीमार, बेचैनी और बुखार ने की हालत खराब

    Anjum Fakih In Khatron Ke Khiladi: लोकप्रिय अभिनेत्री अंजुम फकीह टेली उद्योग में सबसे प्रसिद्ध हस्तियों में से एक हैं और उनकी बड़ी संख्या में फैंस भी हैं। डीवा हाल ही में अपनी प्रोफेशनल लाइफ के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। अंजुम खतरों के खिलाड़ी 13 की कंफर्म कंटेस्टेंट में से एक हैं। लेकिन शो शुरू होने से पहले ही वो बीमार पड़ गई हैं।

    Khatron Ke Khiladi शुरू होने से पहले ही ये कंटेस्टेंट पड़ी बीमार, बेचैनी और बुखार ने की हालत खराब
  • May 10, 2023 8:14 PM

    'द केरल स्टोरी' टीम ने सीएम योगी से की मुलाकात

    'द केरल स्टोरी' फिल्म के निर्माता विपुल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन, अभिनेत्री अदा शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। टीम ने फिल्म को लेकर चर्चा की। निर्माता विपुल शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फिल्म देखने का आग्रह किया। इस दौरान वीर कपूर भी मौजूद रहे। केरल में बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण और उन्हें आतंकी गतिविधियों में लिप्त किए जाने पर आधारित 'द केरल स्टोरी' की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा भी की और योगी सरकार के लव जेहाद व धर्मांतरण को रोकने को लेकर बने कानून (विधि विरूद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020) व कार्रवाईयों की सराहना की। सीएम योगी मंत्रिमंडल के साथ इस फिल्म का अवलोकन भी करेंगे। सीएम ऑफिस से दो दिन पहले किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि सीएम योगी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ 12 मई 2023 को लखनऊ में 'द केरल स्टोरी' फिल्म देखेंगे।

  • May 10, 2023 7:35 PM

    पंड्या स्टोर जैसा शो का मोह त्याग कर ये एक्टर निकला धार्मिक यात्रा पर, 108 मंदिरों के करेगा दर्शन

    अभिनेता अक्षय खरोडिया पंड्या स्टोर में अपने प्रदर्शन से दिल जीत रहे हैं। वह वर्तमान में स्टार प्लस के शो में देव पांड्या की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्टर ने हाल ही में फैसला किया है कि अब पूरे भारत में वो 108 मंदिरों का दौरा करने जा रहे हैं, अक्षय ने बताया, "मुझे बचपन से पौराणिक कथाओं में दिलचस्पी रही है क्योंकि मेरी दादी मुझे कहानियां सुनाया करती थीं और मेरी मां और पिताजी मुझे भजन, हवन आदि के लिए ले जाते थे, इसलिए इन सब चीजों ने मुझे हमारी संस्कृति के बारे में बहुत सी बातें सिखा दीं और ये बातें बचपन से ही मेरे दिमाग में बैठ गईं।

    पंड्या स्टोर जैसा शो का मोह त्याग कर ये एक्टर निकला धार्मिक यात्रा पर, 108 मंदिरों के करेगा दर्शन
  • May 10, 2023 5:57 PM

    सुबह उठते ही बिना कपड़ों के घर से बाहर निकली पूनम पांडे, ये वीडियो देख लोगों ने...

    बोल्डनेस क्वीन पूनम पांडे हर दिन अपने नित नए लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। अब एक बार फिर से पूनम पांडे का नया लुक सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, पूनम पांडे ने अपना ये नया वीडियो इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। पूनम पांडे के इस लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो वो घर के बाहर आती दिखाई दे रही हैं और वो इस दौरान कुछ ज्यादा ही सेक्सी अंदाज में नजर आ रही हैं। पूनम पांडे के इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग वीडियो को झट से बंद कर रहे हैं तो कुछ अपनी आंखें मूंदते हैं।

  • May 10, 2023 5:40 PM

    EXCLUSIVE: बिग बजट फिल्में और सुपरस्टार्स की फीस पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिया रिएक्शन

    बीते काफी समय से बोला जा रहा है कि अब ग्रैंड- बिग स्केल फिल्मों का जमाना है और दर्शक सिर्फ उन्हीं फिल्मों को देखने के लिए थियेटर आएगी। जिसका नतीजा है कि आजकल एक के बाद एक 100 करोड़, 200 करोड़, 500 करोड़ की फिल्में बन रही हैं। फिल्मों के बढ़ते बजट पर अब अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

  • May 10, 2023 5:06 PM

    ट्रेलर लॉन्च में कृति सैनन को नहीं मिली बैठने की जगह, एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा- वायरल वीडियो

    आदिपुरुष ट्रेलर लॉन्च का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें कृति को थिएटर हॉल में सीट नहीं मिलने के बाद जमीन पर बैठी हुई देखा जा सकता है। वीडियो के कैप्शन में यह भी दावा किया गया है कि कृति पहले से बैठे लोगों को डिस्टर्ब नहीं करना चाहती थीं, इसीलिए वो जमीन पर ही बैठ गईं। कृति के हाव-भाव से वीडियो ने नेटिज़न्स को चकित कर दिया और उन्होंने एक्ट्रेस की सादगी के लिए एक बार फिर उनकी तारीफ की।

  • May 10, 2023 5:05 PM

    केदारनाथ पहुंची सारा अली खान

    सारा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत केदारनाथ से की थी और इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। हालांकि उस दौरान भी वो केदारनाथ मंदिर पहुंची थीं लेकिन उनके साथ अपना कोई पर्सनल कैमरामैन नहीं था। इसको लेकर सारा अली खान ने एक पोस्ट किया है क्योंकि एक बार फिर से वो केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची हैं और उनकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैँ।

  • May 10, 2023 4:01 PM

    एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं भूमि पेडनेकर

    अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सीधे एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होने कैजुअल लुक में धमाका किया है और उनके फैंस लगातार इस लुक पर रिएक्ट कर रहे हैं। मीडिया के सामने आने के बाद उन्होने मुस्कुराकर सभी से बात की और पोज दिए।

  • May 10, 2023 3:32 PM

    दामाद जी केएल राहुल की चोट और फॉर्म को लेकर बोले सुनील शेट्टी

    अभिनेता का कहना था कि, ''वो केएल राहुल को तब भी पसंद करते थे जब वह अपनी बेटी को डेट नहीं कर रहे थे। वह अपनी खराब फॉर्म का कुछ नहीं कर सकते। सुनील शेट्टी ने कहा कि केएल राहुल 11 साल से खेल रहे हैं और मजबूत लड़के हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें रन बनाने होंगे और उन्हें ट्रोल करने वाले लोगों का मुंह बंद करना होगा'' सुनील शेट्टी ये भी चाहते हैं कि क्रिकेटर काफी जल्दी ठीक हों और वो वापस क्रिकेट के मैदान में नजर आएं।

  • May 10, 2023 2:42 PM

    किच्चा सुदीप ने भी डाला वोट, चर्चा में कर्नाटक चुनाव

    कर्नाटक चुनाव चल रहे हैं और आज किच्चा सुदीप ने भी वोट डाला है। अभिनेता ने वोट डालने के बाद कहा, "मुद्दे व्यक्तिगत होते हैं और लोगों को अपने मुद्दों को ध्यान में रखना चाहिए और उसी के अनुसार मतदान करना चाहिए। मैं यहां एक सेलिब्रिटी के रूप में नहीं आया हूं, मैं यहां एक भारतीय के रूप में आया हूं और यह मेरी जिम्मेदारी है।"

  • May 10, 2023 2:42 PM

    फैमली संग सिद्धिविनायक दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, साथ में नजर आएं पृथ्वी और आकाश और श्लोका अंबानी

    Mukesh Ambani: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी हमेशा ही अपने परिवार संग कहीं ना कहीं धूमते जाते रहते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी अपने परिवार मतलब बहु श्लोका मेहता और बेटे आकाश अंबानी के साथ साथ पोते पृथ्वी अंबानी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर अंबानी फैमली की इस मंदिर में पूजा करते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

    फैमली संग सिद्धिविनायक दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, साथ में नजर आएं पृथ्वी और आकाश और श्लोका अंबानी
  • May 10, 2023 2:15 PM

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी ने डाला वोट

    कांतारा फेम स्टार ऋषभ शेट्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। 10 मई, 2023 को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर, शाम छह बजे समाप्त होगा। ऋषभ शेट्टी ने वोट देने के बाद, इंस्टा पर लिखा- हमें एक लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने पर गर्व है। वैसे ही मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, हमारी जिम्मेदारी भी है.. एक बेहतर समाज के निर्माण और लोगों के एक सक्षम प्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए बिना चूके मतदान करें। मैंने हमारे कर्नाटक के बेहतर भविष्य के लिए मतदान किया है। क्या आपने अभी तक मतदान किया है?

  • May 10, 2023 2:09 PM

    Robert De Niro- 79 साल की उम्र में सातवीं बार पिता बना ये हॉलीवुड सुपरस्टार, जानें कौन है पार्टनर!

    अक्सर देखा जाता है कि कुछ ऐसा खबरें आती हैं जिनपर आप भरोसा करना तो नहीं चाहते लेकिन ये सच होता है। ऐसी एक खबर इस वक्त हॉलीवुड से सामने आ रही है जो कि काफी चौकाने वाली है। दरअसल हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रॉबर्ट डी नीरो 79 साल की उम्र में पिता बने हैं और ये खबर तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनके फैंस भी इस बात से हैरान हैं। अभिनेता सातवीं बार पिता बने हैं। इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने किया है और वो ईटी कनाडा के साथ बातचीत कर रहे थे।

  • May 10, 2023 1:25 PM

    Janhvi Kapoor: ऑफ शोल्डर ब्लैक गाउन पहन जब जान्हवी ने दिखाया अपना फिगर, तो इंटरनेट पर मच गया बवाल

    Janhvi Kapoor: कम वक्त में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार पहचान बनाने वाली जान्हवी कपूर हमेशा ही लाइम लाइट में रहती हैं। जान्हवी कभी अपनी फिल्मों के लिए तो कभी अपने स्टाइल के लिए तो कभी भी अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और स्टालिश फोटोज शेयर करने की वजह से जान्हवी खबरों में आ गई हैं।

  • May 10, 2023 1:00 PM

    Nikki Tamboli:स्टाइलिश साड़ी पहन जब निक्की ने दिखाया अपना पूरा बदन, तो लोगों को तस्वीरें देखते हुए आई शर्म

    Nikki Tamboli: टीवी इंडस्टी की जानी मानी एक्ट्रेस निक्की तंबाली आए दिन अपने हुस्न से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं और सुर्खियों में आने की कोई वजह नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर निक्की ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जिसमें निक्की सेक्सी साड़ी में अपना पूरा बदन दिखाती नजर आ रही हैं।

  • May 10, 2023 12:50 PM

    Adipurush- कृति सैनन ने प्रभु श्रीराम से कर दी प्रभास की तुलना, फैंस का रिएक्शन कर देगा हैरान!

    बुरी तरह से ट्रोलिंग के बाद जब आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली क्योंकि वो काफी शानदार था। लोग एक बार फिर से आदिपुरुष के साथ हैं और उनका कहना है कि अब ऐसा लग रहा है कि किरदारों को ओम राउत ने सही से प्रजेंट किया है। बता दें कि ट्रेलर लॉन्च के दौरान सभी सितारे मौजूद थे और इस दौरान कृति सैनन ने कुछ ऐसा कह डाला जो कि खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैँ। दरअसल कृति सैनन ने प्रभास की तारीफ करते हुए उनकी तुलना भगवान राम से कर डाली।

  • May 10, 2023 11:57 AM

    Raveena Tandon: बेइज्जती करने के बाद सारेआम जब एक्ट्रेस ने किया कपिल शर्मा को किस

    Raveena Tandon: इस हफ्ते कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में हंसी का तड़का लगाने के लिए रवीना टंडन, गुनीत मोंगा और सुधा मुर्ती मेहमान बनाकर आएंगे। शो के टेलेकास्ट से पहले ही इसका प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन कपिल शर्मा को किस करती हैं।

  • May 10, 2023 11:00 AM

    24 घंटों के अंदर ही 'आदिपुरुष' ने तोड़ दिया RRR का ये रिकॉर्ड

    आदिपुरुष के हिंदी ट्रेलर ने बड़े आराम से RRR (हिंदी) के नंबरों को पछाड़ दिया। अब तक, आदिपुरुष (सभी भाषाओं) के ट्रेलर को 57.2 मिलियन बार देखा जा चुका है। फैंस ने बैकग्राउंड म्यूजिक, शरद केलकर की आवाज, प्रभास को भगवान राम के रूप में, संगीत और अंत में सैफ अली खान की आवाज को पसंद किया है। फिल्म में तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर की तरह एक व्यापक वाइब है। आदिपुरुष ट्रेलर लॉन्च कल मुंबई में कलाकारों की उपस्थिति में किया गया। इस लॉन्च प्रोग्राम में प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह और निर्देशक ओम राउत उपस्थित थे और सैफ अली खान वहां मौजूद नहीं थे।

    24 घंटों के अंदर ही 'आदिपुरुष' ने तोड़ दिया RRR का ये रिकॉर्ड
  • May 10, 2023 10:55 AM

    जान्हवी कपूर की अगली फिल्म 'उलझ' का ऐलान

    जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू जंगली पिक्चर्स की अगली फिल्म 'उलझ' में नजर आएंगे। भारतीय विदेश सेवा (IFS) की पेचीदा दुनिया में स्थापित एक स्टाइलिश अंतर्राष्ट्रीय थ्रिलर होगी ये फिल्म। सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित, ये फिल्म इस महीने के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी।

  • May 10, 2023 10:32 AM

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अभिनेता प्रकाश राज ने डाला वोट

    अभिनेता प्रकाश राज कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए बेंगलुरु के शांति नगर में सेंट जोसेफ स्कूल में मतदान केंद्र पहुंचे। 10 मई, 2023 को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर, शाम छह बजे समाप्त होगा। प्रकाश राज ने वोट देने के बाद, ट्वीट करते हुए लिखा- सुप्रभात कर्नाटक.. मैंने सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ वोट दिया है.. 40% भ्रष्ट सरकार के खिलाफ.. अपने विवेक से वोट करें.. समावेशी कर्नाटक के लिए वोट करें।

  • May 10, 2023 10:12 AM

    Kantara 2 Update: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा 2' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, स्किप्ट हुई फाइनल

    Kantara 2 Update: ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित, लिखित और अभिनीत कांतारा फिल्म ने न केवल देश में बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी देखने-दिखाने लायक गदर मचाया था। अब फिल्म 'कांतारा 2' को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'कांतारा 2' की स्क्रिप्ट फाइनल हो गई है। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा कि जल्द ही इसको लेकर एक आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस बात की पुष्टि निर्देशक ऋषभ शेट्टी के एक करीबी सूत्रों ने की है।

    Kantara 2 Update: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा 2' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, स्किप्ट हुई फाइनल
  • May 10, 2023 9:45 AM

    एक बार फिर से साथ आई एकता कपूर और रिया कपूर, धमाकेदार फिल्म की हुई घोषणा!

    Ekta Kapoor and Riya Kapoor: हिंदी सिनेमा जगत की दो शानदार फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर एकता कपूर और रिया कपूर अपने दर्शकों का शानदार मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर से साथ आ गई हैं। अब जल्द ही धमाकेदार फिल्म की घोषणा होगी। हालांकि अभी तक इस अपकमिंग फिल्म का नाम नहीं कंफर्म हो पाया है। हां लेकिन, दोनों ने मिलकर एक बार फिर से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करने की पूरी तैयारी कर ली है। नई फिल्म की बात करें तो एकता कपूर और रिया कपूर के इस नए प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू हो गई है।

    एक बार फिर से साथ आई एकता कपूर और रिया कपूर, धमाकेदार फिल्म की हुई घोषणा!
  • May 10, 2023 8:21 AM

    Mohan Maharishi Death: 83 साल की उम्र में निर्देशक और अभिनेता मोहन महर्षि ने दुनिया को कहा अलविदा

    Mohan Maharishi: अजमेर में जन्मे भारतीय रंगमंच के विख्यात निर्देशक, अभिनेता और नाटककार तथा नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली के निदेशक रहे मोहन महर्षि का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसकी जानकारी अभिनेता पंकज झा कश्यप ने सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली।

    Mohan Maharishi Death: 83 साल की उम्र में निर्देशक और अभिनेता मोहन महर्षि ने दुनिया को कहा अलविदा
  • May 10, 2023 7:53 AM

    Mimoh Chakraborty: मिथुन के बेटे ने अपने संघर्ष को लेकर की बात, और अपने पिता को लेकर दिया बयान

    Mimoh Chakraborty:अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे मिमोह चक्रवर्ती की फिल्म 'रोष' इस हफ्ते रिलीज हो रही है। उनकी एक और फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’भी इसी हफ्ते रिलीज होने के लिए तैयार है। अभिनेता मिमोह चक्रवर्ती के पिता मिथुन चक्रवर्ती का फिल्मों में बड़ा लंबा संघर्ष रहा है। लंबे संघर्ष के बाद उनको कामयाबी मिली। ऐसे में मिमोह ने सघर्षों को लेकर बात की और कहा, 'डैडी का संघर्ष रहने और खाने के लिए था और इस सिचुएशन से निकलकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। हमें रहने खाने के लिए कोई संघर्ष नहीं करना पड़ा। हमारा संघर्ष अच्छे काम पाने को लेकर रहा है। डैडी ने हमेशा यही बात सिखाई है, आप एक्टर कैसे भी हो, यह कोई मायने नहीं रखता। अच्छा इंसान बने रहना बहुत जरूरी है, कामयाबी देर सबेर जरूर मिलेगी।'

    Mimoh Chakraborty: मिथुन के बेटे ने अपने संघर्ष को लेकर की बात, और अपने पिता को लेकर दिया बयान
  • May 10, 2023 7:45 AM

    Priyanka Chopra: ‘परफेक्ट मॉर्निंग’ को दिखाते हुए प्रियंका ने शेयर की बेटी मालती की प्यारी फोटो, फैंस हुए फिदा

    Priyanka Chopra: मनोरंजन जगत की जानी मानी स्टार प्रियंका चोपड़ा जो कि दुनिया भर में अपने नाम का सिक्का जमा चुकी हैं, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सुबह सुबह प्रियंका चोपड़ा ने अपनी परफेक्ट मॉर्निग दिखाते हुए बेटी मालती की क्यूट फोटो शेयर की है। इस प्यारी सी फोटो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- ‘परफेक्ट मॉर्निंग।’ जैसे ही प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की तेजी से वायरल हो गई और फैंस इस पर जमकर प्यार लुटाने लगे।

    Priyanka Chopra: ‘परफेक्ट मॉर्निंग’ को दिखाते हुए प्रियंका ने शेयर की बेटी मालती की प्यारी फोटो, फैंस हुए फिदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X