Akshay Kharodia: पंड्या स्टोर जैसा फेमस शो छोड़कर ये एक्टर निकला धार्मिक यात्रा पर, 108 मंदिरों के करेगा दर्शन

Akshay Kharodia Religious Journey: अभिनेता अक्षय खरोडिया पंड्या स्टोर में अपने प्रदर्शन से दिल जीत रहे हैं। वह वर्तमान में स्टार प्लस के शो में देव पांड्या की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर को उनके हैंडसम लुक की वजह से काफी तारीफें भी मिलती हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया है जिसकी वजह से फैंस उनके बारे में जानने के लिए और उत्सुक हो गए हैं।
संस्कृति से जुड़े अक्षय
अक्षय अपने एक्टिंग स्किल से लोगों का दिल जीतते आए हैं, लेकिन एक्टिंग के अलावा उन्हें धार्मिक जगहों पर जाना और पूजा-अर्चना करना भी काफी पसंद है और उनके इस मोह की झलक तब देखने को मिली जब उन्होंने अपनी प्यारी बेटी रूही का बर्थडे बद्रीनाथ में 5000 साल पुराने गोपेश्वर मंदिर में मनाया। उनके इस तरह के कदम से फैंस को पता चला कि वे किस तरह से अपनी संस्कृति की जड़ों से जुड़े हुए हैं। अब हाल ही में एक्टर ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो सकता है।
108 मंदिरों के करेंगे दर्शन
एक्टर ने हाल ही में फैसला किया है कि अब पूरे भारत में वो 108 मंदिरों का दौरा करने जा रहे हैं, अक्षय ने बताया, "मुझे बचपन से पौराणिक कथाओं में दिलचस्पी रही है क्योंकि मेरी दादी मुझे कहानियां सुनाया करती थीं और मेरी मां और पिताजी मुझे भजन, हवन आदि के लिए ले जाते थे, इसलिए इन सब चीजों ने मुझे हमारी संस्कृति के बारे में बहुत सी बातें सिखा दीं और ये बातें बचपन से ही मेरे दिमाग में बैठ गईं, और अचानक मेरे शो के दौरान, मुझे एहसास हुआ कि जीवन बहुत छोटा है, और मैं रामायण और महाभारत जैसी कहानियों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहता था, जिसके कारण मैंने यह कदम उठाया है जिससे मुझे हमारी संस्कृति के बारे में ज्यादा से ज्यादा चीजें सीखने को मिलेगी।"
कई मंदिरों के अस्तित्व की देंगे जानकारी
अक्षय खारोडिया ने भारत भर में इन कई मंदिरों की यात्रा करने के अपने मकसद के बारे में बताया, "जैसा कि मैं कई जगहों की यात्रा कर रहा हूं, मैंने कुछ जगहों पर रावण के अस्तित्व को देखा। इसलिए अगर रावण था, तो यह निश्चित है कि राम भी थे। बचपन में सुनी-सुनाई कहानियों और उन कहानियों के पीछे की सच्चाई से रूबरू होना है तो मैं बस उन बिंदुओं को जोड़ रहा हूं जो कि एक कमाल का एहसास है। कुछ ऐसे मंदिर हैं जिनके बारे में लोगों को पता भी नहीं है, जैसे तुंगनाथ मंदिर, जो बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मैं उन मंदिरों को लोगों के सामने लाने जा रहा हूं ताकि वे इन मंदिरों के अस्तित्व के बारे में भी जान सकें।"


Click it and Unblock the Notifications











