Bollywood Live- केसरी 2 को लिए नेशनल अवॉर्ड की मांग, ओटीटी पर रिलीज होते ही छावा की हुई किरकिरी

Bollywood live

Bollywood News In Hindi Live Updates, 18 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सुपरस्टार अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म केसरी 2 को लेकर चर्चा में हैं और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आर माधवन नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रीमियर के अलावा इसके स्पेशल स्क्रीनिंग को लेकर चर्चा है और कई सितारों ने फिल्म देखी है।

इस फिल्म को देखकर एक्ट्रेस असिन के पति राहुल शर्मा ने नेशनल अवॉर्ड तक की मांग कर दी है। उन्होने फिल्म देखकर लिखा, ''हम सभी ने इतिहास की किताबों में जलियांवाला बाग के बारे में पढ़ा है, लेकिन आज #केसरी2 की विशेष स्क्रीनिंग में मैंने जो सच्चाई देखी, उसके लिए कुछ भी आपको तैयार नहीं करता है। मैं कितना गहराई से प्रभावित हूं, यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। यह राष्ट्रीय पुरस्कार के योग्य कंटेंट है।' द्वारा शानदार प्रदर्शन।''

इसके अलावा बात करें विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म छावा की तो बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाने के बाद इसको ओटीटी पर रिलीज किया गया है। हालांकि ओटीटी रिलीज होते ही ये फिल्म मुंह के बल गिरी है।

जी हां, ओटीटी पर रिलीज के बाद लोग विक्की कौशल के अभिनय की बुराई कर रहे हैं और जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। ये वही फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड 806 करोड़ की कमाई की है और भारत में 600 करोड़ की कमाई की है। विक्की कौशल के फैंस रिएक्शन से हैरान हैं।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप पूरे दिन बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 18, 2025 6:24 PM

    बिग बॉस जीतने के बाद Karan Veer Mehra लोगों से मांग रहे पैसे

    Karan Veer Mehra On Vibhu Raghave Cancer: बिग बॉस 18 के विजेता करण वीर मेहरा ने शुक्रवार को सभी से टेलीविजन एक्टर विभु राघवे को अपना सपोर्ट देने की रिक्वेस्ट की है, जो इस वक्त स्टेज चार कोलन कैंसर से जूझ रहे हैं और मुंबई के टाटा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

    बिग बॉस जीतने के बाद Karan Veer Mehra लोगों से मांग रहे पैसे
  • Apr 18, 2025 6:23 PM

    Kesari 2 कई वेबसाइट्स पर हो गई लीक

    Kesari 2 Leak: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म केसरी: चैप्टर 2 आखिरकार 18 अप्रैल को रिलीज हो गई। यह फिल्म बड़ी उम्मीदों के साथ रिलीज हुई और इस फिल्म को लोगों से पॉजिटिव रिव्यूज भी मिल रहे हैं। हालांकि, केसरी 2 भी पायरेसी से बच नहीं पाई।

    Kesari 2 कई वेबसाइट्स पर हो गई लीक
  • Apr 18, 2025 4:34 PM

    मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में आमिर खान को मिला ग्लोबल सम्मान, इन फिल्मों ने चीन में की थी ताबड़तोड़ कमाई

    बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान हाल ही में मकाऊ गए थे जहां उन्हें सम्मान मिला है। बता दें कि आमिर अपने सोच-समझकर चुने गए कंटेंट और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, और इसी वजह से वो क्वालिटी सिनेमा के ग्लोबल आइकॉन बन चुके हैं। हाल ही में उनकी इस इंटरनेशनल अपील को मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में भी सम्मानित किया गया, जहां उन्हें खासतौर पर सराहा गया।

  • Apr 18, 2025 3:28 PM

    हसीन जहां ने शेयर किया बेटी का पूल में स्विम करते हुए VIDEO, भड़के लोग

    हसीन जहां ने अपना और अपनी बेटी का एक और वीडियो शेयर कर दिया है। और हर बार की तरह ही इस बार भी हसीन जहां को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। क्योंकि इस वीडियो में देखा जा सकता है की हसीन जहां और उनकी बेटी स्विमसूट पहनी नजर आ रही हैं। हसीन जहां अपनी बेटी की स्विमिंग की प्रैक्टिस करवाती दिख रही हैं। बेटी का आउटफिट काफी लूज होता है जिसमें वह अनकंफर्टेबल नजर आ रही है। बता दें कि हसीन जहां ने यह वीडियो हाल ही में शेयर किया है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

  • Apr 18, 2025 2:37 PM

    KL Rahul और अथिया शेट्टी ने बेटी की तस्वीर के साथ रिवील किया नाम

    अथिया शेट्टी और के एल राहुल ने अपने इंस्टा हैंडल पर बेटी की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि नन्ही बच्ची को केएल राहुल गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। वहीं अथिया बेटी को दुलार करती दिख रही हैं। इस फैमिली फोटो में बच्ची तो नजर आ रही है, लेकिन कपल ने अपनी बच्ची का चेहरा रिवील नहीं किया है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही दोनों बच्चे के नाम का भी खुलासा करते हैं। कैप्शन में लिखा गया है कि 'हमारी बेटी हमारी सबकुछ है। Evaarah/इवारा'

  • Apr 18, 2025 1:51 PM

    सनी देलोल की फिल्म JAAT पड़ी मुश्किलों में, एक्टर समेत डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर दर्ज हुआ केस, जानें क्या है मामला

    जाट फिल्म को लेकर एक्टर और टीम मेंबर्स की मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। बता दें कि फिल्म के लीड एक्टर सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और फिल्म के डायरेक्टर गोपीचंद फिल्म के प्रोड्यूसर नवीन के खिसाफ केस दर्ज हो गया है। इन सभी एक्टर्स डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर जाट फिल्म के एक सीन में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

  • Apr 18, 2025 12:55 PM

    Monalisa अचानक कैसे हो गई् हैं इतनी सुंदर? वीडियो वायरल होते ही खुली पोल, भड़क रहे हैं लोग!

    इस वीडियो को देखकर लोगों में गुस्सा है और उनका कहना है कि ऐसा करते वो सुंदर नहीं लगती है। उनके चाहने वालों का मानना है कि मोनालिसा सिर्फ इसलिए सुंदर दिखती है क्योंकि वो नेचुरली सुंदर है। मेकअप करके उसको बदलने की कोशिश ना की जाए। इस वीडियो में मोनालिसा के अचानक सुंदर होने का राज खुला है और इसका कारण सिर्फ मेकअप है।

  • Apr 18, 2025 11:34 AM

    नीता अंबानी ने गलती से पकड़ लिया इस शख्स का हाथ, फिर कैमरा देख किया ये काम, जमकर वायरल हो रहा VIDEO

    जी हां, हाल ही में नीता अंबानी और डिजाइनर संदीप खोसला का एक वीडियो सामने आया इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी गलती से संदीप खोसला का हाथ पकड़ लेती हैं, लेकिन जैसे ही नीता अंबानी कैमरों को देखती हैं वह अपना हाथ छुड़वाकर पोज देने लगती हैं। बता दें कि नीता अंबानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

  • Apr 18, 2025 11:04 AM

    शाहरुख खान से ज्यादा बिजी हूं.. इंडस्ट्री छोड़ने की अफवाह पर भड़के अनुराग कश्यप, ऐसे लगाई लताड़

    अनुराग कश्यप ने एक्स पर लिखा, "मैंने शहरों को स्थानांतरित कर दिया है। मैंने फिल्म निर्माण नहीं छोड़ा है। उन सभी लोगों के लिए जो सोचते हैं कि मैं निराश हो गया हूं और चला गया हूं। मैं यहां हूं, और मैं शाहरुख खान से भी ज्यादा बिजी हूं। मेरे पास 2028 तक की तारीखें नहीं हैं। मेरे पास पांच प्रोजेक्ट्स हैं जिसमें मैं निर्देशक हूं जो इस साल या शायद अभी तीन और अगले साल की शुरुआत में आने की उम्मीद है। मेरे पास सबसे लंबा आईएमडीबी है, और मैं ऐसा हूं। इसलिए कृपया अपना खुद का **** चूसें या यदि आप इतने लचीले हैं तो अपना खुद का *** चाटें।'' अनुराग कश्यप ने इस तरह से लोगों के सामने अपनी बात रखी है।

  • Apr 18, 2025 10:31 AM

    Fact Check: RJ महवाश संग डेटिंग की खबरों के बीच इस एक्ट्रेस के हाथ से खाना खाते दिखे चहल? चौंका देगा ये वीडियो

    युजवेंद्र चहल और प्रीति जिंदा का वायरल हो रहा यह वीडियो AI द्वारा जनरेट किया या है। इस वीडियो में जरा भी सच्चाई नहीं है, लेकिन इस वीडियो को जिस तरह से एडिट किया गया है उसे देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। वीडियो में इतनी रियलिटी है कि वीडियो में अंतर पर पाना भी मुश्किल है, लेकिन इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये रिश्ता क्या कहलाता है तो वहीं दूसरे ने लिखा- शुक्र है कि AI एडिट है वरना हम तो डर ही गए थे।

  • Apr 18, 2025 9:43 AM

    अली फज़ल और सोनाली बेंद्रे की आने वाली वेब सीरीज़ का हुआ खुलासा

    शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "टीम पिछले कई महीनों से इस केस पर रिसर्च कर रही है। दिल्ली में इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह सीरीज़ इस बात पर फोकस करेगी कि मर्डर केस के बाद क्या-क्या हुआ। इसे बहुत संवेदनशील तरीके से दिखाया जा रहा है और इसका मकसद यह दिखाना है कि इस केस ने दिल्ली को कितना प्रभावित किया था। फिलहाल इसकी शूटिंग दिल्ली शहर के कई इलाकों में चल रही है।"

  • Apr 18, 2025 9:01 AM

    आंखों के ऑपरेशन के बाद फिर अस्पताल पहुंचे Dharmendra, इलाज कर रहे डॉक्टर का वीडियो आया सामने

    आपको बता दें, कुछ दिन पहले दिग्गज एक्टर मनोज कुमार के निधन पर धर्मेंद्र उनके घर पहुंचे। उस वक्त धर्मेंद्र की आंख पर पट्टी लगी थी, जिससे उनके फैंस परेशान हो गए थे। हालांकि, उनके बेटे सनी देओल ने साफ किया कि उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था, जिसकी वजह से उनकी आंख पर पट्टी बंधी हुई थी।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X