Bollywood Highlights- ट्रोलिंग के बीच सामने आया दीपिका पादुकोण का नया वीडियो, राज कुंद्रा का हैलोवीन लुक वायरल

bollywood live updates

Bollywood Highlights- नई सुबह के साथ हम फिर से हाजिर हैं आपके लिए ताजा खबरें लेकर, सबसे पहले बात करते हैं दीपिका पादुकोण की.. कॉफी विद करण में बुरी तरह से ट्रोल होने के बाद दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया है और इसने सबको हैरान कर दिया है।

दीपिका को इस अंदाज में आपने शायद ही कभी देखा होगा। वायरल वीडियो में वो खुद रिकॉर्ड करती हुई कह रही है, सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट, वॉव... इसके बाद लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। कमेंट्स बॉक्स में रणवीर सिंह और करण जौहर भी हैं।

इसके अलावा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का एक लुक सामने आया है जिसमें वो हैलोवीन लुक में नजर आ रहे हैं। उनका मास्क ऐसा है कि आपको मशहूर हॉलीवुड फिल्म की याद आ जाएगी। उनकी फिल्म यूटी 69 को लेकर चर्चा है और लोग इसको बैन करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि क्या होता है।

इसी तरह की तमाम मनोरंजन की खबरों के लिए आप दिन भर बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Oct 29, 2023 8:24 PM

    Kapil Sharma से उनके ससुर ने पूछी थी एक दिन की सैलर, जवाब सुनकर तुरंत दे दिया अपनी बेटी का हाथ

    Kapil Sharma Love Story: कपिल शर्मा से जब भी उनकी प्रेम कहानी और शादी के बारे में पूछा जाता है, तो उनके पास अपने फैंस के साथ साझा करने के लिए हमेशा मजेदार कहानियां होती हैं। हाल ही में, एक्टर-कॉमेडियन ने अपने चचेरे भाई एंजेली सिदार के पॉडकास्ट फील इट इन योर सोल में बताया कि कैसे गिन्नी चतरथ के पिता ने उनसे उनके प्रति दिन की सैलरी के बारे में सवाल किया था।

    Kapil Sharma से उनके ससुर ने पूछी थी एक दिन की सैलर, जवाब सुनकर तुरंत दे दिया अपनी बेटी का हाथ
  • Oct 29, 2023 7:20 PM

    Bigg Boss 17: पहले तो गर्लफ्रेंड को कहा- झूठी और गधी, फिर उसी से चिपक-चिपककर करने लगे रोमांस

    Bigg Boss 17 Update: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में इन दिनों काफी ज्यादा दिलचस्प मोड़ आ गया है। इस समय अभिषेक, समर्थ और ईशा को लेकर काफी ज्यादा कहानियां गढ़ी जा रही हैं। अभिषेक और ईशा के बीच में चीजें क्या थीं वो लोगों को समझ नहीं आ रही थीं, इस बीच समर्थ की भी एंट्री हो चुकी है।

    Bigg Boss 17: पहले तो गर्लफ्रेंड को कहा- झूठी और गधी, फिर उसी से चिपक-चिपककर करने लगे रोमांस
  • Oct 29, 2023 6:46 PM

    Bigg Boss 17: समर्थ जुरेल ने अपनी गर्लफ्रेंड को कह दिया झूठी, एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक को बरगलाने का लगाया आरोप

    बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीया, अभिषेक कुमार, सनी आर्य, अनुराग धोबाल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, मनारा चोपड़ा, नाविद सोले, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, सना रईस खान इस साल कंटेस्टेंट्स बनकर आए हैं। वीकेंड के वार के दौरान सोनिया बंसल शो से आउट हो चुकी हैं। हाल ही में दो कंटेस्टेंट्स ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की है- समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई।

    Bigg Boss 17: समर्थ जुरेल ने अपनी गर्लफ्रेंड को कह दिया झूठी, एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक को बरगलाने का लगाया आरोप
  • Oct 29, 2023 5:48 PM

    Bigg Boss 17 में पहुंचने बाद भाई सलमान खान की होस्टिंग को लेकर ये क्या बोले अरबाज खान

    'बिग बॉस' सीजन 17 के स्टेज पर एक्टर अरबाज खान कहेंगे कि उनके भाई सलमान खान 'होस्ट' के रूप में सबसे बेस्ट हैं। 'बिग बॉस' सीजन 17 के दर्शकों को एक तोहफा मिलने वाला है। अरबाज और सोहेल खान 'वीकेंड का वार' एपिसोड में होस्ट और सुपरस्टार सलमान खान के साथ शामिल होंगे। खान अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन के बारे में कुछ फिल्मी सामान्य बातें और खुलासे करेंगे। अपने कॉमिक स्टाइल में, दोनों भाई कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करेंगे और मजेदार गेम खिलाएंगे। इस बारे में बात करते हुए अरबाज ने आईएएनएस से कहा, "बिग बॉस' का हिस्सा बनना एक बड़ा सम्मान और अवसर है। अगर आपके पास होस्ट करने या किसी सेगमेंट का हिस्सा बनने का अवसर है, तो यह बहुत अच्छी बात है।

  • Oct 29, 2023 5:08 PM

    सफेद साड़ी पहने हर खुले ब्लाउज में रेड कार्पेट पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा इस बार देसी गर्ल वाले स्वैग में रेड कार्पेट पर दिखाई दी हैं। इसके साथ ही हसीना ने अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए वेस्टर्स लुक का तड़का दिया है। प्रियंका चोपड़ा का ब्लाउज काफी स्टाइलिश है जो कि हर तरफ से खुला हुआ है। जहां रेड कार्पेट पर पहुंचते ही हर किसी की नजर प्रियंका पर थम गई तो वहीं पीसी ने जिस स्वैग में अपना चश्मा निकाला वो मूमेंट कैमरों में कैद हो गया और अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

    सफेद साड़ी पहने हर खुले ब्लाउज में रेड कार्पेट पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा
  • Oct 29, 2023 4:14 PM

    लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची सीमा हैदर! चोरी-छीपे जासूसों की तरह निकली पाकिस्तान?

    इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में एक महिला साड़ी पहने हुए सड़क पर दौड़ रही है। महिला बिलकुल सीमा हैदर जैसी दिख रही है। हालांकि वीडियो में यह साफ नहीं हो पा रहा है कि वो सीमा ही है या कोई और क्योंकि महिला ने अपना चेहरा ढक रखा है। वीडियो में बताया जा रहा है कि 'सचिन को छोड़कर सीमा हैदर पहुंची लखनऊ एयरपोर्ट... सीमा वहां अपने पति गुलाम हैदर से मिलने जा रही है। गुलाम हैदर सऊदी अरब से सीधे लखनऊ एयरपोर्ट आ पहुंचा है। सीमा अब अपने पति गुलाम हैदर के साथ वापस पाकिस्तान चली जाएगी। वायरल हो रहे इस वीडियो का फैक्ट चेक किया। यह वीडियो फेक।

  • Oct 29, 2023 2:55 PM

    'जापान' के ट्रेलर में तमिल स्टार कार्ती का बिल्कुल नया अंदाज आया सामने

    तमिल स्टार कार्ती की अपकमिंग फिल्म 'जापान' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्‍म के ट्रेलर में अभिनेता को एक सनकी, जानलेवा, रोमांच चाहने वाला और अहंकारी के एक नए अवतार में दिखाया गया है। टीजर में कार्ती को रोमांच चाहने वाले के रूप में दिखाया गया है। ट्रेलर उनके नए व्यक्तित्व का विस्तार करता है।

  • Oct 29, 2023 1:34 PM

    कमल हासन अभिनीत फिल्म 'इंडियन 2' का फर्स्ट लुक 3 नवंबर को होगा रिलीज

    तमिल सुपरस्टार कमल हासन की आगामी फिल्म 'इंडियन 2' को लेकर फिल्म के निर्माताओं ने कहा कि फिल्‍म का फर्स्ट लुक 3 नवंबर को जारी किया जाएगा। राजनीतिक-एक्शन-थ्रिलर-विजिलेंट-ड्रामा वाली यह फिल्‍म एस. शंकर द्वारा निर्देशित है। फिल्म के घोषणा पोस्टर का अनावरण लाइका प्रोडक्शंस ने अपने एक्स हैंडल पर किया, जहां उन्होंने लिखा था, 'इंडियन-2 एन इंट्रो' के लिए तैयार हो जाइए, 'इंडियन2' का फर्स्ट लुक 3 नवंबर को रिलीज होगा।''

  • Oct 29, 2023 12:52 PM

    मुंह पर सिंदूर... कानों में अगरबत्ती.. छोटा पंडित बनी उर्फी जावेद

    फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद जो कि हर दिन अपने नित नए अतरंगी लुक्स को लेकर छाई रहती हैं अब एक बार फिर से हैरान करने वाले अवतार में सामने आ गई हैं। इस बार उर्फी जावेद ने इस बार भूल भुलैया से राजपाल यादव का लुक रीक्रिएट किया है। उर्फी जावेद ने ऑरेन्ज कलर की धोती पहनी हुई है जिसके साथ ऊपर रेड कलर का फुल स्लीव टॉप पहना है। उन्होंने अपने चेहरे और अपने बालों को भी रेड कलर किया है। उर्फी जावेद ने अपने बालों को पीछे की तरफ जूड़ा बनाकर बांधा है और गले में गेंदा के फूलों की माला पहनी है। एक्ट्रेस ने कानों के पीछे दो अगरबत्ती लगाई हुई है।

  • Oct 29, 2023 12:08 PM

    नेहा भसीन हुईं ऊप्स मोमेंट का शिकार

    नेहा भसीन ना चाहते हुए भी ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई हैं। वायरल वीडियो की बात करें तो आप देखेंगे कि टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई मीडिया को पोज दे रही हैं। ऐसे में उनकी ड्रेस कुछ गड़बड़ थीं तो नेहा भसीन बिना बुलाए ही उनके पास चली गईं। उन्होने रश्मि देसाई की ड्रेस ठीक की। इस दौरान जैसे ही वो नीचे की ओर झुकीं तो उनकी बैक मीडिया की तरफ हो गई। पैपराजी ने तुरंत तस्वीरें क्लिक करना शुरु कर दी।

  • Oct 29, 2023 11:21 AM

    गर्भवती मॉडल का मर्डर करके फ्रिज किया बंद

    इस मॉडल का नाम मालेसा मूनी था। एबीपी न्यूज के मुताबिक इस मॉडल का शव फ्रिज से बरामद किया गया। सामने आ रही है कुछ रिपोर्ट्स ये भी पता चला है कि मॉडल के साथ पहले काफी मारपीट की गई है और फिर उसको जान से मार दिया गया है।

    गर्भवती मॉडल का मर्डर करके फ्रिज किया बंद
  • Oct 29, 2023 10:53 AM

    सलमान खान अपने स्वैग लुक के साथ हुए स्पॉट

    मेगास्टार सलमान खान की झलक सबसे अलग रहती है। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कूल लुक में दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ शेरा भी नजर आ रहे हैं। सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं।

  • Oct 29, 2023 10:16 AM

    सलमान खान की भांजी के साथ चिपक चिपककर पोज दे रहे थे ऑरी

    एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें अलीजेह ऑरी अवंतरमणि के साथ पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में ऑरी काफी क्लोज और चिपककर अलीजेह के साथ पोज दे रहे हैं। हालांकि दोनों दोस्त हैं लेकिन सलमान खान के फैंस और लोग कमेंट्स करते हुए उनको चेतावनी दे रहे हैं।

    सलमान खान की भांजी के साथ चिपक चिपककर पोज दे रहे थे ऑरी
  • Oct 29, 2023 9:26 AM

    बिग बॉस 17 से बाहर होने वाली पहली प्रतियोगी बनीं सोनिया बंसल

    सोनिया बंसल बिग बॉस 17 के घर से बाहर होने वाली पहली प्रतियोगी बनीं हैं। सभी को यह चुनने के लिए कहा गया था कि सोनिया और सना रईस खान के बीच कौन बाहर होगा, ये दो प्रतियोगी हैं जिन्हें इस सप्ताह सबसे कम वोट मिले हैं।

  • Oct 29, 2023 9:03 AM

    Matthew Perry- बाथटब में मिली 'फ्रेंड्स' एक्टर पेरी की लाश

    अमेरिका का मशहूर शो "फ्रेंड्स" जो कि हर जगह पर काफी पसंद किया गया था उसके स्टारकास्ट एक अभिनेता का निधन हो गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेता मैथ्यू पेरी की जो शनिवार को अपने लॉस एंजिल्स वाले घर में एक हॉट टब में मृत पाए गए।

  • Oct 29, 2023 8:14 AM

    बीवी के सामने Rekha ने छुए Shatrughan Sinha के पैर

    इस वक्त जो वीडियो उनका सामने आया है वो काफी चर्चा में है। इस वीडियो ने कुछ लोगों को हैरान किया तो वहीं कुछ लोग तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल रेखा ने हाल ही में एक इवेंट में 77 साल के अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छू लिए।

    बीवी के सामने Rekha ने छुए Shatrughan Sinha के पैर

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X