Bigg Boss 17: पहले तो गर्लफ्रेंड को कहा- झूठी और गधी, फिर उसी से चिपक-चिपककर करने लगे रोमांस

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 Update: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में इन दिनों काफी ज्यादा दिलचस्प मोड़ आ गया है। इस समय अभिषेक, समर्थ और ईशा को लेकर काफी ज्यादा कहानियां गढ़ी जा रही हैं। अभिषेक और ईशा के बीच में चीजें क्या थीं वो लोगों को समझ नहीं आ रही थीं, इस बीच समर्थ की भी एंट्री हो चुकी है।

बिग बॉस ने समर्थ जुरेल की एंट्री ईशा के बॉयफ्रेंड के तौर पर करवाई। ईशा और अभिषेक ने जैसे ही समर्थ को देखा वैसे ही दोनों के हलक सूख गए। एक तरफ अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था तो दूसरी तरफ ईशा ने समर्थ के साथ अपने रिश्ते को झुठला दिया था। समर्थ ने भी गु्स्से में आकर ईशा को काफी खरी-खोटी सुनाई। यहां तक कि समर्थ ने ईशा को झूठी और गधी तक कह दिया था।

एक तरफ समर्थ ईशा पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे थे तो दूसरी तरफ ईशा अभिषेक को गले लगाकर चुप करवा रही थी। जब समर्थ अभिषेक को लेकर कुछ बोलते हैं तो अभिषेक उस पर चिल्ला पड़ते हैं। इस बीच ईशा इस बात को एक्सेप्ट करती हैं कि वो अचानक इस बात को एक्सेप्ट नहीं कर पाईं कि समर्थ उनके सामने हैं।

बिग बॉस के प्रोमो को देखकर फैंस को लगा कि अब ईशा और समर्थ के बीच सबकुछ बिगड़ जाएगा। लेकिन यहां तो उल्टा ही हुआ। लड़ाई खत्म होने के बाद समर्थ और ईशा एक-दूसरे के करीब आ गए और तब से एक-दूजे के संग चिपके ही नजर आ रहे थे। इन दोनों का रोमांस देखकर फैंस भी हैरान हैं कि भला इतनी जल्दी कोई कैसे नॉर्मल हो सकता है।

समर्थ जुरेल ने घर में घुसने से पहले कुछ धमाकेदार दावे किए हैं। उन्होंने कहा है कि अभिषेक कुमार शारीरिक रूप से हिंसक प्रेमी था। बॉलीवुड बबल के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि अभिषेक कुमार ने ईशा मालवीया को थप्पड़ मार दिया था क्योंकि उन्होंने उसे नए साल की पार्टी में किसी दूसरे आदमी के साथ डांस करते देखा था।

समर्थ ने आगे बताया कि अभिषेक ने ईशा से उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बैकलेस तस्वीर हटाने के लिए मजबूर किया। वे एक कार में थे और अभिषेक ने तस्वीर हटाने को कहा नहीं तो कार से बाहर फेंकने की धमकी दी। यही नहीं, समर्थ ने यह भी दावा किया कि अभिषेक ने ईशा मालवीया के चेहरे पर गर्म चाय फेंकी जिससे एक्ट्रेस की आंख को नुकसान पहुंचा था।

Read more about: bigg boss bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X