Bollywood Live- छावा ने तोड़ा पुष्पा 2 और स्त्री का घमंड, डिप्रेशन में हैं सिंगर अमाल मलिक!

Bollywood live updates chhaava

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं विक्की कौशल की फिल्म छावा की जोकि रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस वक्त फिल्म उस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को हासिल कर रही है जिसने पुष्पा 2 और स्त्री 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खबरें हैं कि फिल्म ने 35वें दिन 2.35 करोड़ का बिजनेस किया है। स्त्री 2 ने 35वें दिन 2 करोड़ का कलेक्शन किया था पुष्पा 2 ने 1.65 करोड़ ही कमाए थे।

इसके अलावा सिंगर अरमान मलिक के भाई अमाल मलिक को लेकर खबरें हैं। पता चला है कि वो डिप्रेशन में हैं और अपने परिवार से नाता तोड़ चुके हैं। उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी थी और सिर्फ भाई अरमान मलिक के साथ रिश्ता होने की बात कही थी। बता दें कि इसकी मुख्य वजह अपनी तक सामने नहीं आ पाई है।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप पूरे दिन बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Mar 21, 2025 5:11 PM

    शादी के कुछ महीनों बाद ही सोभिता के अंदर कमियां निकालने लगे नागा चैतन्य

    Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर, 2024 को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गईं। काफी समय से, फैंस इस कपल, उनकी प्रेम कहानी और अपनी शादी में वे एक-दूसरे को कैसे प्यार करते हैं, के बारे में अधिक जानने का इंतजार कर रहे थे।

    शादी के कुछ महीनों बाद ही सोभिता के अंदर कमियां निकालने लगे नागा चैतन्य
  • Mar 21, 2025 5:09 PM

    वैष्णौ देवी में ओरी ने जमकर पी शराब तो भड़के Sameer Soni

    Samir Soni Slammed Orry: ओरहान अवतरमणि, जिन्हें ओरी के नाम से जाना जाता है और सात दूसरे लोगों पर, जिनमें एक रूसी नागरिक भी शामिल है, जम्मू के कटरा में स्थानीय कानूनों का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है।

    वैष्णौ देवी में ओरी ने जमकर पी शराब तो भड़के Sameer Soni
  • Mar 21, 2025 3:51 PM

    आमिर खान ने IMDb पर 7.8 या उससे अधिक रेटिंग वाली सबसे ज्यादा फिल्मों की लिस्ट

    आमिर खान को सही मायनों में "सिनेमा का जादूगर" कहा जाता है। उनकी फिल्मों में मनोरंजन के साथ-साथ समाज को एक संदेश भी होता है। चाहे वह रोमांस हो, एक्शन हो, कॉमेडी हो या फिर सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में—आमिर खान ने हर शैली में दर्शकों का दिल जीता है। उनकी फिल्मों ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी एक खास जगह बनाई है। ये है आमिर खान की फिल्मों की लिस्ट। 3 इडियट्स – 8.3, तारे ज़मीन पर – 8.3, दंगल – 8.3, पीके – 8.1, लगान – 8.1, रंग दे बसंती – 8.1, सरफ़रोश – 8.1, जो जीता वही सिकंदर – 8.1, दिल चाहता है – 8.0, अंदाज़ अपना अपना – 8.0, सीक्रेट सुपरस्टार – 7.8

  • Mar 21, 2025 3:13 PM

    'पहले पति और अब ड्रेस भी...' शोभिता धुलिपाला ने सामंथा रुथ प्रभु की कॉपी की ड्रेस तो लोगों ने उड़ाया मजाक

    दरअसल वायरल हो रहे इस फोटोशूट में देखा जा सकता है कि शोभिता धुलिपाला नागा चैतन्य के साथ मिलकर खूबसूरत और रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ ही एक वीडियो भी है। जिसमें नागा शोभिता के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। शोभिता की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों की निगाहें शोभिता और नागा पर नहीं बल्कि शोभिता की ड्रेस पर अटक गईं। दरअसल लगभग ऐसी ही ड्रेस कुछ समय पहले नागा चैतन्य की एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु ने कैरी की थी। अब दोनों की ड्रेस एक जैसी होने के बाद सामंथा के फैन्स ने शोभिता को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

    'पहले पति और अब ड्रेस भी...' शोभिता धुलिपाला ने सामंथा रुथ प्रभु की कॉपी की ड्रेस तो लोगों ने उड़ाया मजाक
  • Mar 21, 2025 1:56 PM

    मिल रही धमकियों से परेशान हुए पुनीत सुपरस्टार, रोते-रोते ले लिया ये फैसला

    Puneet Superstar Viral Video: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत फूट-फूटकर रोते हैं और ये बड़ा फैसला ले लेते हैं।

  • Mar 21, 2025 12:42 PM

    पांचवे बच्चे के बाद ऐसी हो गई सीमा हैदर की हालत?

    वायरल हो रहे वीडियो में उनकी शक्ल देखकर काफी अजीब लग रहा है और चेहरे की रंगत पूरी तरह से बदल चुकी है। सीमा हैदर और उनका पूरा परिवार खुश है क्योंकि सीमा ने बेटी तो जन्म दिया है। इस वीडियो में सीमा बेटी को लेकर ही बात कर रही है और ये क्लिप सीधे अस्पताल से सामने आई है।

  • Mar 21, 2025 12:21 PM

    मोहम्मद शमी की बेटी ने साड़ी पहन किया डांस, हसीन जहां ने शेयर किया वीडियो तो लोग बोले- बिगाड़ कर ही मानोगी...

    लेकिन फिलहाल तो होली के बाद से मोहम्मद शमी की बेटी और उनकी एक्स वाइफ हसीन जहां के इंस्टा पोस्ट की वजह से दोनों को ट्रोल किया जा रहा है। बेटी के होली खेलने वाले पोस्ट को लेकर हसीन जहां ने तो मौलानाओं पर निशान साध दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि रंग खेलने से कोई धर्म मना नहीं करेगा। हसीन जहां ने आगे कहा कि अगर ऐसा हो तो पुरुषों को भी होली खेलने की इजाजत नहीं है। इरफान पठान ने भी होली खेली थी, लेकिन उनको तो किसी ने कुछ नहीं कहा।

  • Mar 21, 2025 11:48 AM

    बॉलीवुड समाचार आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड से मिलने के बाद बहन निखत का आया रिएक्शन, कह दी ऐसी बात...

    टाइम अपलॉड से बात करते हुए निखत गौरी के बारे में कई बातें कहती हैं। निखत कहती हैं कि- 'हम आमिर और गौरी के लिए बहुत ही खुश हैं क्योंकि वह बहुत ही अच्छी इंसान है। हम उसे पसंद करते हैं। अब ये दोनों हमेशा खुश रहें बस।' इतना ही नहीं डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने भी गौरी और आमिर के रिश्ते को सुन खुशी जाहिर की है। विक्रम ने कहा कि अगर मैं 50 की उम्र में शादी कर सकता हूं तो आमिर 60 की उम्र में पार्टनर नहीं रख सकता?

  • Mar 21, 2025 10:48 AM

    Elvish Yadav के बिगड़े बोल, अंकिता लोखंडे से कही ऐसी बात, कोई भी महिला हो जाएगी असहज!

    इस वीडियो में एल्विश यादव ने साफ तौर पर कहा, विकीपीडिया आपकी उम्र 40 बताता है, तो क्या इस उम्र में आप आलिया भट्ट के साथ काम करेंगी, उनकी मां का किरदार करेंगी? इसको लेकर अंकिता लोखंडे ने काफी बेबाकी से जवाब दिया था और एल्विश यादव की बोलती बंद कर दी थी।

  • Mar 21, 2025 9:47 AM

    Bhojpuri Video: 'सरसों के तेलवा...', खेसारी लाल यादव ने आकांक्षा पुरी संग लगाए ठुमके, देखें धमाकेदार वीडियो

    अब इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें उनके साथ में आकांक्षा पुरी को देखा जा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का जमकर रोमांस भी देखने के लिए मिल रहा है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब प्यार भी दिया जा रहा है।

  • Mar 21, 2025 9:46 AM

    Esha Deol ने अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- '11 साल की उम्र में मुझे फेंक दिया था'

    ईशा ने अक्सर बताया है कि वह हमेशा एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, जो उनके पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को नापसंद था। हाल ही में ईशा ने बताया कि कैसे उनके पिता ने उन्हें कठिन तरीके से तैराकी सीखने के लिए मजबूर किया।

  • Mar 21, 2025 9:45 AM

    Shoaib Malik की बहनों का खुलासा, क्रिकेटर के अफेयर से तंग थीं Sania Mirza, निकाह में शामिल नहीं था परिवार

    शोएब की बहनों ने सानिया मिर्जा से उनके तलाक के पीछे के कारण का हिंट दिया। पाकिस्तान डेली के अनुसार, उन्होंने उनके अलगाव पर चिंता व्यक्त की और पुष्टि की कि परिवार उनके निकाह में शामिल नहीं हुआ था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सानिया शोएब के कथित एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर से नाखुश थीं।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates chhaava
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X