Bollywood Live: बिग बॉस 18 की ट्रॉफी की पहली झलक आई सामने, लॉस एंजिल्स में लगी आग पर प्रीति जिंटा परेशान

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने हाल ही में फैन्स को ट्रॉफी की एक झलक दिखाई है जिसके बाद फिनाले को लेकर फैन्स का उत्साह और बढ़ गया। सोशल मीडिया पर नजर आए एक वीडियो क्लिप में सलमान ने कहा, 'इस साल का सबसे बड़ा फिनाले 19 जनवरी की रात। बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले होने वाला है बहुत ही खास।'इसी वीडियो में ट्रॉफी की झलक भी दिख रही है।

लॉस एंजिल्स में आग ने जहां हर तरफ तांडव मचा रखा है वहीं प्रीति जिंटा भी काफी घबराई हुई हैं। उन्होंने इस दौरान बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता है। इस आग में अपना घर-बार गंवा चुके लोगों के लिए उन्होंने संवेदना जताई है और राहत कर्मियों का आभार जताया है।

एक्स पर उन्होंने पोस्ट शेयर किया और लिखा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा देखने को मिलेगा। प्रीति जिंटा ने इस तबाही पर चिंता जताते हुए लिखा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे कभी ऐसा दिन देखना पड़ेगा, जब हम और हमारे आसपास के लोग आग की वजह से खतरे में हों। आसमान में हर तरफ गहरे धुएं के बादल हैं और राख बर्फ की तरह गिर रही है। यह भय और अनिश्चितता का समय है कि अगर हवा थमी नहीं तो हम क्या करेंगे, खासकर जब हमारे साथ छोटे बच्चे और दादा-दादी भी हैं।'

LIVE Feed
  • Jan 14, 2025 9:02 PM

    कौन हैं Harsha Richariya?

    Who Is Harsha Richariya: महाकुंभ मेला 2025 शुरू हो चुका है और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया भी इस मौके पर मौजूद थीं। हर्षा ने अपने सोशल मीडिया पर इस मेले से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। पोस्ट में उन्होंने साड़ी और सूट जैसे ट्रेडिशनल आउटफिट पहने हुए हैं और माथे पर टीका लगाया हुआ है।

    कौन हैं Harsha Richariya?
  • Jan 14, 2025 8:59 PM

    'ऋतिक को सुबह चार बजे अस्पताल में किया भर्ती, मुझे पीठ पर लगी गोली'

    Ameesha Patel On Their Injuries During Kaho Naa Pyaar Hai Shoot: अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो ना…प्यार है' ने मंगलवार (14 जनवरी) को अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर अमीषा ने फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई कुछ 'डरावनी' चीजों को याद किया, जिसमें दोनों एक्टर घायल हो गए थे।

    'ऋतिक को सुबह चार बजे अस्पताल में किया भर्ती, मुझे पीठ पर लगी गोली'
  • Jan 14, 2025 8:57 PM

    Jaideep Ahlawat के पिता का हुआ निधन

    Jaideep Ahlawat Father Passes Away: बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत के पिता का 14 जनवरी, 2025 को निधन हो गया। हालांकि उनके पिता के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है, लेकिन अभिनेता को इस कठिन समय में अपने परिवार के साथ रहने के लिए दिल्ली जाते हुए देखा गया।

    Jaideep Ahlawat के पिता का हुआ निधन
  • Jan 14, 2025 8:56 PM

    तलाक की अफवाहों के बीच Prince Narula और Yuvika Chaudhary आए साथ

    Prince Narula Yuvika Chaudhary Daughter First Lohri: बिग बॉस 9 के कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी हाल ही में अलग होने की अटकलों के बीच सुर्खियों में आए थे। कुछ महीने पहले, प्रिंस ने खुलासा किया था कि युविका ने उन्हें अपनी डिलीवरी की तारीख के बारे में नहीं बताया था।

    तलाक की अफवाहों के बीच Prince Narula और Yuvika Chaudhary आए साथ
  • Jan 14, 2025 4:04 PM

    मकर संक्रांति विश करने के चक्कर में अंकिता लोखंडे से हो गई ये बड़ी भूल, अब हो रही हैं बुरी तरह ट्रोल...

    Ankita lokhande trolled badly: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता से एक बड़ी भूल हो जाती है। एक्ट्रेस का यह वीडियो देख लोगों के होश उड़ जाते हैं।

    मकर संक्रांति विश करने के चक्कर में अंकिता लोखंडे से हो गई ये बड़ी भूल, अब हो रही हैं बुरी तरह ट्रोल...
  • Jan 14, 2025 3:26 PM

    KL Rahul ने शेयर की वाइफ अथिया शेट्टी के साथ तस्वीर, दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप

    अथिया शेट्टी और केएल राहुल इन दिनों वेकेशन पर गए हुए हैं। बता दें कि दोनों की शादी को दो साल होने जा रहे हैं। साथ ही में दोनों दो से तीन होने जा रहे हैं। जी हां, अथिया प्रेग्नेंट हैं और हाल ही में केएल राहुल ने अथिया के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जहां अथिया बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

  • Jan 14, 2025 2:32 PM

    Mahavatara Narasimha Teaser: नरसिंह भगवान का अवतार करेगा हरिण्यकश्यप का अंत, देखें शानदार टीजर

    महावतार सीरीज़ की शुरुआत है, जो भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतारों की कहानियां पेश करने वाली है। मेकर्स ने पहले ही आज के दिन टीज़र रिलीज़ का ऐलान किया था, और आखिरकार इसे मकर संक्रांति के मौके पर जारी कर दिया गया। यह एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया है।

    Mahavatara Narasimha Teaser: नरसिंह भगवान का अवतार करेगा हरिण्यकश्यप का अंत, देखें शानदार टीजर
  • Jan 14, 2025 1:09 PM

    माथे पर टीका लगा, बप्पा का नाम जपते हिना खान ने किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन

    बीते दिन हिना खान को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया। इस दौरान वह चंकी पांडे के साथ नजर आईं। खुले बाल और नीले रंग का कुर्ता पहने हिना खान काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस दौरान हिना खान ने मंदिर में दर्शन किए माथे पर टीका लगाया और मंदिर की चुनरी को ओढ़े हिना खान फैन्स के साथ तस्वीर खिंचवाती नजर आईं।

    माथे पर टीका लगा, बप्पा का नाम जपते हिना खान ने किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन
  • Jan 14, 2025 12:15 PM

    Madhuri Dixit ने पति संग खरीदी रेड कलर की बेहद एक्सपेंसिव कार

    वीडियो में माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ श्रीराम नेने एक साथ एक बिल्डिंग से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू कलर की ड्रेस में काफी ग्लैम लग रही थीं जबकि उनके पति डॉ नेने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक ब्लेज़र और पैंट में जंच रहे थे. बिल्डिंग से बाह आने के बाद माधुरी और उनके पति अपनी खूबसूरत नई रेड कलर की फेरारी फ्लॉन्ट करते नजर आए। इसके बाद कपल अपनी नई कार में बैठकर फर्राटा भरते दिखे।

  • Jan 14, 2025 11:25 AM

    ईशा पर भड़कीं चाहत पांडे, अविनाश को बताया नौकर

    बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में बस पांच दिन बचे हैं। वहीं फिनाले वीक में पहुंचने से पहले चाहत पांडे हाल ही में कम वोट मिलने के बाद बिग बॉस 18 से एविक्ट हो गई थीं। बिग बॉस के घर में चाहत पांडे की जर्नी काफी ड्रामैटिक रही। उन्होंने शो में बिना किसी सपोर्ट के अकेले खेला। उनकी कई बार अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना के साथ बहस भी हुई। वहीं शो में चाहत की पर्सनल लाइफ भी खूब उछाली गई। अब शो से बाहर निकलने के बाद, चाहत ने अपने को-कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह को आड़े हाथों लिया है।

  • Jan 14, 2025 10:07 AM

    राम कपूर ने राखी सावंत को लेकर किया बड़ा दावा

    राम कपूर, इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने अपना काफी वजन घटा लिया है और वे फैट से बिल्कुल फिट हो चुके हैं। वहीं राम कपूर ने हाल ही में राखी सावंत के बारे में बात की, और बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए उनकी तारीफ की। सिद्धार्थ कन्नन को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राम कपूर ने कहा कि हालांकि वह राखी सावंत की राय से असहमत हो सकते हैं, लेकिन इंडस्ट्री में कोई संबंध नहीं होने के बावजूद सफल होने के लिए वह उनका सम्मान करते हैं।

  • Jan 14, 2025 9:21 AM

    महाकुंभ में लाइव शिव तांडव स्तोत्रम् का पाठ करेगी ये एक्ट्रेस

    हजारों-लाखों की मौजूदगी में पहली बार एक्ट्रेस अदा शर्मा शिव तांडव स्तोत्रम का लाइव पाठ करेंगी। खबरें हैं कि कुंभ में अमिताभ बच्चन से लेकर बॉलीवुड के कई कलाकारों को निमंत्रण भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, कुंभ में कई दिनों तक बॉलीवुड के सितारों को लाइव शो होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनिंग डे पर शंकर महादेवन की टीम परफॉर्म करने वाली हैं।

  • Jan 14, 2025 8:44 AM

    नंदमुरारी बालाकृष्ण-उर्वशी रौतेला का डांस देख भड़के केआरके

    फिल्म डाकू महाराज में उर्वशी रौतेला और नंदमुरारी बालकृष्ण के दबिडी दबिडी गाने के वायरल हुक स्टेप के लिए काफ़ी विवाद खड़ा कर दिया है। अब फिल्म के सक्सेस बैश में भी दोनों इसी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उर्वशी रौतेला काफी असहज दिखाई दीं। ऐसे में वीडियो वायरल होते ही दोनों का काफी ट्रोल किया जा रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ साथ बॉलीवुड स्टार केआरके (कमाल राशिद खान) भी ने इसे लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। केआरके ने उर्वशी और नंदमुरारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'साउथ का एक बुड्ढा का एक्टर उर्वशी रौतेला का साथ चीप एक्शन करता हुआ।'

  • Jan 14, 2025 8:03 AM

    जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे प्रभास? करीबी ने खोल दिया राज

    सुपरस्टार प्रभास ने अपना हमसफर चुन लिया है और वे बहुत जल्द शादी करने जा रहे हैं। उनकी होने वाली दुल्हनिया कौन होंगी, इस बारे में उनके करीबी दोस्त ने जानकारी दी है। दरअसल राम चरण ने सबसे पहले टॉक शो 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके सीजन 4' में प्रभास की शादी को लेकर बड़ा हिंट दिया था। राम चरण ने कहा था कि प्रभास की होने वाली वाइफ आंध्र प्रदेश के गणपवरम की रहने वाली हो सकती हैं।

  • Jan 14, 2025 7:40 AM

    साहिल खान ने शादी के 1 साल बाद करवाया पत्नी का धर्म परिवर्तन

    साहिल खान ने इंस्टा पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- 'मुझे यह बताते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि पत्नी मिलेना एलेक्जेंडा ने इस्लाम धर्म अपनाने का फैसला कर लिया है। इस खूबसूरत पल के लिए अल्हम्दुलिल्लाह। अल्लाह हमें माफ करे और हमारी सारी दुआएं कबूल करे आमीन।' वहीं साहिल खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि नजरें झुकाए साहिल के सीने पर हाथ रख पोज देती नजर आ रही हैं।

  • Jan 14, 2025 7:06 AM

    परेश रावल ने गधे और राहुल गांधी की इस तस्वीर शेयर कर उड़ाई खिल्ली

    एक्टर और पूर्व सांसद परेश रावल ने रविवार को X यानी ट्विटर पर एक पोस्ट किया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल इस पोस्ट में एक्टर ने कांग्रेस लीडर राहुल गांधी को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि कई लोगों को ये अच्छा नहीं लग रहा। हुआ यूं कि ज़फ़र नामक एक शख्स ने कांग्रेस पार्टी के लीडर और AI द्वारा बनाए गए गधे की तस्वीर शेयर की और लिखा, 'क्या कोई इस तस्वीर से गधे को हटा सकता है?' अब परेश रावल ने इसे रीशेयर किया और लिखा- क्या आपका मतलब है कि ये फ्रेम खाली करना है?

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X