कौन हैं Harsha Richariya? जिन्होंने ग्लैमरस भरी जिंदगी को त्यागकर ले लिया संन्यास और अब...

Harsha Richhariya

Who Is Harsha Richariya: महाकुंभ मेला 2025 शुरू हो चुका है और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया भी इस मौके पर मौजूद थीं। हर्षा ने अपने सोशल मीडिया पर इस मेले से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। पोस्ट में उन्होंने साड़ी और सूट जैसे ट्रेडिशनल आउटफिट पहने हुए हैं और माथे पर टीका लगाया हुआ है।

साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया

हर्षा रिछारिया के फॉलोअर्स उनके इस देसी अवतार को देखकर हैरान हैं। हर्षा ने अपने फॉलोअर्स को बताया कि अब वह 'साध्वी' बन गई हैं। एक वीडियो में हर्षा रिछारिया ने खुलासा किया कि वह पिछले 2 सालों से साध्वी हैं। जहां कुछ लोग उनके चुने गए नए रास्ते के बारे में जानकर खुश हैं, वहीं कई लोगों ने उनको ट्रोल भी किया है। उनके कुछ फॉलोअर्स ने बताया कि कैसे उनके पास वेस्टर्न आउटफिट में तस्वीरें हैं।

हर्षा रिछारिया कौन हैं?

हर्सिया एक सोशल एक्टिविस्ट और इंफ्लुएंसर हैं और निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंद गिरि जी महाराज की शिष्या हैं। रिछारिया उत्तराखंड से हैं और खुद को 'हिंदू सनातनी शेरनी' कहती हैं। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से साध्वी बनीं हर्षा का जन्म 26 मार्च को हुआ था। इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं।

हर्षा रिछारिया का कैप्शन

महाकुंभ मेला 2025 से उनके हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "मैं खुदको बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं जो महादेव और परम् पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से 144 सालों में लगने वाले इस पूर्ण महाकुंभ का हिस्सा बन पायी और पहले शाही स्नान में डुबकी लगाकर खुद को तृप्त कर सकी हर हर महादेव।"

More from Filmibeat

Read more about: harsha richhariya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X