Bollywood Live: अशनीर ग्रोवर ने कसा सलमान खान पर तंज, स्काई फोर्स ने भरी उड़ान 9वें दिन कमाई पर पड़ा असर

Bollywood Live 2 Feb

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। वहीं टीवी और बॉलीवुड की ताजा खबरों को जानने के लिए जुड़े रहें फिल्मीबीट के साथ।

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। बता दें कि स्काई फोर्स अच्छा कलेक्शन कर रही है। बता दें कि फिल्म 9वें दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। हाल ही में मेकर्स ने ऑफिशियल पोस्टर शेयर कर बताया है कि फिल्म ने 104.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह अक्षय कुमार के लिए काफी खास है क्योंकि लंबे समय से उनकी फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर पा रही थी। वहीं 6 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है जब अक्षय की फिल्म ने 9 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया हो।

अशनीर ग्रोवर को पिछले साल बिग बॉस ओटीटी में बतौर गेस्ट नजर आए, लेकिन इस दौरान सलमान खान ने अशनीर ग्रोवर की जमकर क्लास लगाई थी। सेट पर दोनों के बीच तीखी नोकझोक भी देखी गई थी। सलमान की बातें सुन अशनीर ग्रोवर के होश उड़ गए थे और वह वहां चुप ही रहे थे, लेकिन अब लंबे समय के बाद अशनीर ग्रोवर ने अपना पक्ष रखा है। अशनीर ग्रोवर ने सलमान खान पर तंज कसते हुए कहा-बुलाया क्यों था अगर मुझे नहीं जानते थे तो, इतना ही नहीं अशनीर ग्रोवर ने आगे कहा कि वह मेरी कंपनी के ब्रैंड एम्बेस्डर बने थे वो भी मुझसे बिना मिले। बता दें कि अशनीर ग्रोवर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

LIVE Feed
  • Feb 2, 2025 8:02 PM

    रैंप वॉक करते वक्त बुरी तरह से रोने लगीं Sonam Kapoor

    Sonam Kapoor Trolled: एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में दिल्ली के गुड़गांव में ब्लेंडर्स प्राइड एक्स एफडीसीआई फैशन टूर 2025 में रैंप वॉक किया, जहां उन्होंने दिवंगत फैशन डिजाइनर और अपने करीबी दोस्त रोहित बल को श्रद्धांजलि दी, जिनका 1 नवंबर, 2024 को 63 साल की उम्र में दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया था।

    रैंप वॉक करते वक्त बुरी तरह से रोने लगीं Sonam Kapoor
  • Feb 2, 2025 7:32 PM

    बागेश्वर बाबा ने महाकुंभ भगदड़ को लेकर दिया विवादास्पद बयान

    Dhirendra Kumar Shastri On Mahakumbh Stampede: मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में एक भयंकर हादसा हुआ था। मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ मची थी और इस भगदड़ में 30 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। अब इस भगदड़ को लेकर धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

    बागेश्वर बाबा ने महाकुंभ भगदड़ को लेकर दिया विवादास्पद बयान
  • Feb 2, 2025 7:31 PM

    Udit Narayan ने किसिंग वीडियो को लेकर कहा- 'मैंने कुछ गलत नहीं किया

    Udit Narayan On Kissing Fan: सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसने हलचल मचा दी, जिसमें वे टिप टिप बरसा पानी के लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सेल्फी लेने के लिए अपने फैन के होंठों को चूमते हुए दिखाई दिए। हालांकि, अब उदित ने खुद का बचाव करते हुए कहा कि वे इस घटना से "शर्मिंदा" नहीं हैं और इसके बजाय इसे उनके और उनके फैंस के बीच प्यार का एक्सप्रेशन कहते हैं।

    Udit Narayan ने किसिंग वीडियो को लेकर कहा- 'मैंने कुछ गलत नहीं किया
  • Feb 2, 2025 2:05 PM

    पिता बनने वाले हैं मिलिंद गाबा, बेहद खास अंदाज में किया गुड न्यूज का ऐलान

    Milind Gaba is going to become a father: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर मिलिंद गाबा पिता बनने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए इस खुशखबरी को शेयर किया है। मिलिंद गाबा ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह खास अंदाज में इस गुड न्यूज का ऐलान करते हैं।

    पिता बनने वाले हैं मिलिंद गाबा, बेहद खास अंदाज में किया गुड न्यूज का ऐलान
  • Feb 2, 2025 12:18 PM

    फिल्म मिलने के बाद मोनालिसा ने शुरू की शादी की तैयारियां ? दुल्हन के जोड़े में सजा देख हैरान रह गए लोग

    Mahakumbh Monalisa is going to marry: महाकुंभ की मोनालिसा जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा गोल्डन कलर के लहंगे में सजी धजी नजर आ रही हैं। जी हां, मोनालिसा एक दम दुल्हन की तरह सजी हैं। उनके इस नए लुक को देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं।

    फिल्म मिलने के बाद मोनालिसा ने शुरू की शादी की तैयारियां ? दुल्हन के जोड़े में सजा देख हैरान रह गए लोग
  • Feb 2, 2025 11:12 AM

    बेटी के साथ वेकेशन पर निकले राहुल वैद्य और दिशा परमार

    राहुल वैद्य और दिशा परमार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों की बेटी भी साथ नजर आई। बता दें कि कपल विदेश वेकेशन पर जा रहा है।

  • Feb 2, 2025 9:57 AM

    अशनीर ग्रोवर के फिर बदले सुर, सलमान खान पर भड़के बोले- फालतू का पंगा लेकर कॉम्पिटिशन खड़ा किया उसने...

    अशनीर ग्रोवर को पिछले साल बिग बॉस ओटीटी में बतौर गेस्ट नजर आए, लेकिन इस दौरान सलमान खान ने अशनीर ग्रोवर की जमकर क्लास लगाई थी। सेट पर दोनों के बीच तीखी नोकझोक भी देखी गई थी। सलमान की बातें सुन अशनीर ग्रोवर के होश उड़ गए थे और वह वहां चुप ही रहे थे, लेकिन अब लंबे समय के बाद अशनीर ग्रोवर ने अपना पक्ष रखा है। अशनीर ग्रोवर ने सलमान खान पर तंज कसते हुए कहा-बुलाया क्यों था अगर मुझे नहीं जानते थे तो, इतना ही नहीं अशनीर ग्रोवर ने आगे कहा कि वह मेरी कंपनी के ब्रैंड एम्बेस्डर बने थे वो भी मुझसे बिना मिले। बता दें कि अशनीर ग्रोवर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    अशनीर ग्रोवर के फिर बदले सुर, सलमान खान पर भड़के बोले- फालतू का पंगा लेकर कॉम्पिटिशन खड़ा किया उसने...
  • Feb 2, 2025 8:38 AM

    Deva BO Collection: शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' ने दूसरे दिन की बंपर कमाई

    शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिल फिल्म देवा को रिलीज हुए 2 दिन हो चुके हैं। और फिल्म के दूसरे दिन का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ने ओपनिंग डे पर जहां 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म ने शनिवार को 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। यह आंकड़े Sacnilk.Com के मुताबिक हैं।

  • Feb 2, 2025 7:46 AM

    अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

    अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। बता दें कि स्काई फोर्स अच्छा कलेक्शन कर रही है। बता दें कि फिल्म 9वें दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। हाल ही में मेकर्स ने ऑफिशियल पोस्टर शेयर कर बताया है कि फिल्म ने 104.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह अक्षय कुमार के लिए काफी खास है क्योंकि लंबे समय से उनकी फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर पा रही थी। वहीं 6 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है जब अक्षय की फिल्म ने 9 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया हो।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X