Bollywood Live: सोनू कक्कड़ ने तोड़ा भाई-बहन से रिश्ता, हार्दिक से तलाक के बाद रैंप पर उतरीं नताशा

Bollywood Live 13 April

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं कक्कड़ फैमिली की। बताया जा रहा है कि सोनू कक्कड़ ने बहन नेहा कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ से रिश्ता तोड़ लिया है। सोनू कक्कड़ ने अपने पोस्ट में लिखा कि- आप सभी को यह बताते हुए मुझे दुख हो रहा है कि मैं अब दो टैलेंटेड सुपरस्टार्स टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की बहन नहीं हूं। बता दें कि सोनू कक्कड़ के इस पोस्ट को जहां कुछ लोग काफी गंभीरता से लेकर रहे हैं तो किसी ने कहा कि ये सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है।

वहीं दूसरी खबर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की है। बता दें कि सनी देओल की फिल्म जाट रिलीज हो गई है। आपको बता दें कि यह जाट फिल्म निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी की हिंदी डेब्यू फिल्म है। पुष्पा द रूल (पुष्पा 2) को फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले माइथ्री मूवी मेकर्स ही जाट फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में सनी देओल ने गजब की एक्टिंग के साथ ही शानदार डायलॉग्स भी बोले हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस केलक्शन की बात करें तो सनी देओल की फिल्म ने तीसरे दिन अनुमानित 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये कमाए थे और पहले दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।

LIVE Feed
  • Apr 13, 2025 10:12 PM

    सुनीता एक बार फिर पति को छोड़ बेटे के साथ हुईं स्पॉट

    Sunita Ahuja Viral Video: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा(Govinda wife Sunita Ahuja) और उनके बच्चे टीना आहूजा (Tina Ahuja) और यशवर्धन(Yashvardhan Ahuja) हाल ही में मुंबई में एक फैशन इवेंट में शामिल हुए। टीना ने रैंप वॉक किया और फैशन इवेंट में NIF ग्लोबल नवी मुंबई के लिए शो ओपनर थीं, जबकि सुनीता और यशवर्धन भी फैशन इवेंट के दौरान स्टेज पर पोज देते हुए देखे गए।

    सुनीता एक बार फिर पति को छोड़ बेटे के साथ हुईं स्पॉट
  • Apr 13, 2025 10:11 PM

    इस लड़की के आगे तो Urfi Javed भी हुई फेल

    Viral Video: ऊर्फी जावेद अक्सर अपनी अनोखे आउटफिट के कारण चर्चा में रहती हैं। लेकिन लगता है कि उनका असर पूरे देश भर में फैल रहा है। बीच में, कई इफ्लुएंसर अजीबोगरीब कपड़े पहने नजर आए और हाल ही में एक इंफ्लुंसर ने तो हद ही पार कर दी।

    इस लड़की के आगे तो Urfi Javed भी हुई फेल
  • Apr 13, 2025 10:08 PM

    Salman Khan के बॉडीगार्ड शेरा का पैपराजी पर फूटा गुस्सा

    Salman Khan Bodyguard Shera Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान रविवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकले, उनके चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। ऐसा लग रहा था कि वह तस्वीरें खिंचवाने के मूड में नहीं थे। उनके वफादार बॉडीगार्ड शेरा ने फिर कुछ ऐसा काम किया कि उनका वीडियो वायरल हो गया।

    Salman Khan के बॉडीगार्ड शेरा का पैपराजी पर फूटा गुस्सा
  • Apr 13, 2025 5:41 PM

    अनुपमा ने को-एक्टर को जी-भरकर किया किस

    Anupama Kissing Photo: मलयालम फिल्म 'प्रेमम' से फेमस हुईं एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने एक्टर ध्रुव विक्रम को चूमते हुए एक तस्वीर ऑनलाइन लीक होने के बाद सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। कुछ ही समय में, दोनों की लिप लॉकिंग वाली तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई और नेटिजन्स को हैरानी हुई कि क्या दोनों डेटिंग कर रहे हैं।

    अनुपमा ने को-एक्टर को जी-भरकर किया किस
  • Apr 13, 2025 4:38 PM

    आमिर से इतने साल छोटी हैं उनकी नई गर्लफ्रेंड गौरी

    गौरी, जो अब 46 साल की हैं, कथित तौर पर अपनी पिछली शादी से जुड़वां बच्चों की मां हैं। आमिर और गौरी की उम्र में 14 साल का अंतर है। एक्टर पिछले एक साल से गौरी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

    आमिर से इतने साल छोटी हैं उनकी नई गर्लफ्रेंड गौरी
  • Apr 13, 2025 3:03 PM

    श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी को एलिमनी में दिया 93 लाख रुपये का फ्लैट

    Shweta Tiwari Give alimony to first husband: कसौटी जिंदगी की सीरियल से अपना नाम बनाने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें पहला तलाक लेना मुश्किल हो गया था उन्होंने एलिमनी के तौर पर पति राजा को 93 लाख रुपये का फ्लैट दिया था। श्वेता ने आगे बताया कि राजा को सिर्फ प्रॉपर्टी चाहिए थी। वह बेटी की बली दे सकते थे। उन्होंने कहा कि मुझे फ्लैट चाहिए बदले में मैं तुम्हें तलाक दे दूंगा। बता दें कि यह फ्लैट पहले श्वेता तिवारी और राजा चौधरी के नाम पर था, लेकिन बाद में एक्ट्रेस को यह फ्लैट राजा चौधरी के नाम करना पड़ा था।

  • Apr 13, 2025 12:35 PM

    इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का पहला गाना 'सो लेने दे' इस दिन होगा रिलीज, जारी हुआ मोशन पोस्टर

    इमरान हाशमी की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ग्राउंड ज़ीरो' को लेकर धीरे-धीरे एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। दमदार पोस्टर्स और देशभक्ति से लबरेज ट्रेलर ने दर्शकों का दिल पहले ही जीत लिया है। अब मेकर्स फिल्म की भावनात्मक गहराई को और एक लेवल ऊपर ले जाने के लिए पहला गाना 'सो लेने दे' अब रिलीज होने को तैयार है। बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने इस गाने का मोशन पोस्टर शेयर किया है।

  • Apr 13, 2025 11:20 AM

    गौरी को लेकर मकाऊ फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे Aamir Khan, एक सेकंड को नहीं छोड़ा नई गर्लफ्रेंड का हाथ, VIDEO

    हाल ही में आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान मकाऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गए हैं जहां उनके साथ उनकी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी नजर आईं। जहां आमिर खान काले रंग के कुर्ते और गोल्डन ब्लैक दुपट्टा कैरी किए हुए दिखे तो वहीं गौरी व्हाइट प्रिंटेड साड़ी में खुले बालों में नजर आईं। इसी के साथ ही फैन्स ने इस वीडियो में देखा कि आमिर खान और गौरी का बॉन्ड बहुत ही स्ट्रांग है जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गौरी और आमिर के बीच जमकर तालमेल बैठ रही है। आमिर खान ने गौरी का हाथ पूरे इवेंट में एक सेकंड के लिए भी नहीं छोड़ा।

    गौरी को लेकर मकाऊ फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे Aamir Khan, एक सेकंड को नहीं छोड़ा नई गर्लफ्रेंड का हाथ, VIDEO
  • Apr 13, 2025 10:25 AM

    आर्यन से अनाया बने संजय बांगर के बेटे ने किया कमर मटका के डांस, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

    अनाया ने एक और वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनाया अब डांस सीखती नजर आ रही हैं। जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनाया ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और व्हाइट बॉटम पहने नजर आ रही हैं। वह अपनी डांस टीचर के साथ मिलकर प्रैक्टिस करती दिख रही हैं। ऐसे में अनाया की अदाएं और लुक्स की लोग जममकर तारीफ कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा- एक लड़के से लड़की बनने के बाद कई बदलाव होते हैं। ऐसे में इतने सुंदर एक्सप्रेशन देना और अदाएं दिखाना आसान नहीं। तो वहीं दूसरे ने लिखा-अब बस यही रह गया था देखने के लिए।

  • Apr 13, 2025 9:28 AM

    नताशा स्टेनकोविक ने रैंप वॉक करते-करते खोले स्कर्ट के बटन, जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

    हाल ही में नताशा स्टेनकोविक एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल बीते दिन नताशा स्टेनकोविक को रैंप वॉक करते देखा गया। ब्लैक और गोल्डन कलर की ड्रेस नताशा स्टेनकोविक पर चार चांद लगा रही थीं। बता दें कि इस इवेंट में नताशा स्टेनकोविक को सपोर्ट करने के लिए उनका बेटा अगस्त्या और उनका रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स भी आए थे। दोनों ने जमकर नताशा स्टेनकोविक को सपोर्ट किया।

    नताशा स्टेनकोविक ने रैंप वॉक करते-करते खोले स्कर्ट के बटन, जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो
  • Apr 13, 2025 7:24 AM

    सोनू कक्कड़ और नेहा कक्कड़ के रिश्ते में आई दरार ? सिंगर ने पोस्ट कर बताया कि मेरा भाई-बहन से रिश्ता नहीं...

    बताया जा रहा है कि सोनू कक्कड़ ने बहन नेहा कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ से रिश्ता तोड़ लिया है। सोनू कक्कड़ ने अपने पोस्ट में लिखा कि- आप सभी को यह बताते हुए मुझे दुख हो रहा है कि मैं अब दो टैलेंटेड सुपरस्टार्स टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की बहन नहीं हूं। बता दें कि सोनू कक्कड़ के इस पोस्ट को जहां कुछ लोग काफी गंभीरता से लेकर रहे हैं तो किसी ने कहा कि ये सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X