Aamir Khan से इतने साल छोटी हैं उनकी नई गर्लफ्रेंड Gauri Spratt, दो बच्चों की मां भी हैं एक्टर की लवर

Aamir Khan Gauri Spratt: बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने जब अपनी गर्लफ्रेंड का ऐलान किया तो लोग हैरान रह गए। एक्टर ने जब से अपने तीसरे प्यार का ऐलान किया है और तब से ही वो उनके साथ नजर आ रहे हैं। बीते दिन एक बार फिर आमिर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए।
इवेंट में साथ पोज दिए
आमिर खान ने शनिवार को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ चीन में एक इवेंट में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। मकाऊ इंटरनेशनल कॉमेडी फेस्टिवल में हाथ में हाथ डाले हुए इस कपल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और पैपराजी के लिए पोज दिए।
चीन के एक प्रोग्राम में साथ पहुंचे आमिर-गौरी
आमिर काले रंग के कुर्ता-पायजामा और भारी कढ़ाई वाले शॉल में बेहद हैंडसम लग रहे थे, जबकि गौरी ने सफेद रंग की फूलों वाली साड़ी पहने हुई थी। दोनों ने चीनी एक्टर्स शेन टेंग और मा ली के साथ भी पोज दिए। इस साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर ने अपने फैंस और मीडिया से गौरी को अपनी लवर के रूप में इंट्रोड्यूय कराया था।
आमिर ने गर्लफ्रेंड के बारे में बताया
आमिर ने पब्लिकली तौर से गौरी को इंट्रोडक्शन देते हुए कहा, "मुझे लगा कि आप सभी के लिए उनसे मिलना एक अच्छा मौका होगा, इसके अलावा हमें छिपना भी नहीं पड़ेगा... वह बैंगलोर से हैं और हम एक-दूसरे को 25 सालों से जानते हैं। लेकिन हम डेढ़ वर्ष पहले ही रिलेशनशिप में आए थे। वह मुंबई में थीं और हमारी मुलाकात किस्मत से हुई, हम कॉन्टैक्ट में रहे और फिर यह सब अपने आप हो गया।"
आमिर और गौरी की उम्र का अंतर
गौरी, जो अब 46 साल की हैं, कथित तौर पर अपनी पिछली शादी से जुड़वां बच्चों की मां हैं। आमिर और गौरी की उम्र में 14 साल का अंतर है। एक्टर पिछले एक साल से गौरी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।
आमिर खान की शादी
आमिर ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी और उनके दो बच्चे हुए - आइरा खान और जुनैद खान। 2002 में दोनों का तलाक हो गया। आमिर खान को एक बार फिर प्यार मिला और 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी कर ली। उन्होंने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया और उसका नाम आजाद रखा। हालांकि, 2021 में, आमिर ने शादी के 15 साल बाद तलाक का ऐलान किया, जिससे उनके फैंस हैरान रह गए।


Click it and Unblock the Notifications











