Bollywood Hindi News Live: यूट्यूबर अरमान मलिक की कमाई उड़ा देगी होश, जॉर्जिया ने मनाया ग्रैंड बर्थडे

Bollywood Hindi News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करते हैं अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी की। जी हां, बात दें कि जॉर्जिया एंड्रियानी ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर कई नामी सितारों को भी न्योता दिया है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यूट्यूबर अरमान मलिक की कमाई भी आपके होश उड़ा देगी। वहीं बॉक्स ऑफिस की बात करें तो राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत की कमाई फुस्स हो गई है।

यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिनों में चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इसी के साथ ही यूट्यूबर अरमान मलिक का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह अपनी नेटवर्थ बताते नजर आ रहे हैं। जी हां, यूट्यूबर अरमान मलिक कहते हैं कि उनके पास 10 फ्लैट की बिल्डिंग है साथ ही में वह बताते हैं कि उनकी 100-200 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है।

वहीं दूसरी ओर जॉर्जिया एंड्रियानी की बर्थडे फोटोज जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि इस खास मौके पर जॉर्जिया एंड्रियानी गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी नजर आईं। उनके लुक ने सभी की ध्यान अपनी ओर खींच किया है। बता दें कि जॉर्जिया एंड्रियानी के जन्मदिन के मौके पर कई नामी बॉलीवुड सितारे शामिल हुए हैं।

LIVE Feed
  • May 22, 2024 8:22 PM

    डेटिंग रिएलिटी शो में इस यूट्यूबर ने Urvashi Rautela को बताया अपनी एक्स गर्लफ्रेंड

    उर्वशी रौतेला इस समय कान्स 2024 में अपने शानदार आउटफिट से सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपने लुक या अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में, उर्वशी ने फिर से नेटिज़न्स का ध्यान आकर्षित किया जब एक वायरल वीडियो में YouTuber अदित मिनोचा और MTV स्प्लिट्सविला 15 कंटेस्टेंट्स ने खुलासा किया कि एक्ट्रेस संग उनका पुराना रिश्ता था।

    डेटिंग रिएलिटी शो में इस यूट्यूबर ने Urvashi Rautela को बताया अपनी एक्स गर्लफ्रेंड
  • May 22, 2024 8:21 PM

    अब Sharmin Segal के नीरस हाव-भाव पर को-एक्टर ने साधा निशाना

    एंटरटेनमेंट लाइव के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जेसन शाह ने कहा कि शर्मिन को चेहरे के अलग-अलग भाव लाने चाहिए थे। अभिनेता ने कहा, "मुझे लगता है कि अलग-अलग जगहों पर इमोशन का लेवल ज्यादा बढ़ना चाहिए था। मुझे याद है कि संजय सर भी सेट पर शर्मिन और उनके साथ दूसरे कलाकार (ताहा शाह) से कहते थे कि यहां (दिमाग से) नहीं बल्कि यहां (दिल) से एक्टिंग करो।"

    अब Sharmin Segal के नीरस हाव-भाव पर को-एक्टर ने साधा निशाना
  • May 22, 2024 8:19 PM

    अहमदाबाद में गर्मी से बिगड़ी Shah Rukh Khan की तबीयत

    शाहरुख खान पिछले दो दिनों से अहमदाबाद में हैं। कल कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद शाहरुख खान देर रात आईटीसी नर्मदा होटल लौट आए। सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उन्हें केडी अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उन्हें डिहाइड्रेशन है। अस्पताल में इलाज कराने के बाद वह दोपहर करीब 1 बजे होटल लौटे।

    अहमदाबाद में गर्मी से बिगड़ी Shah Rukh Khan की तबीयत
  • May 22, 2024 8:14 PM

    अनुपमा फेम पारस कलनावत को हुआ प्यार

    पारस कलनावत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Paras Kalnawat) पर कश्मीर ट्रिप की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में पारस अपनी मिस्ट्री गर्ल संग काफी क्लोज नजर आ रहे हैं। पहली फोटो में लड़की ने पारस के दोनों हाथ पकड़ रखा है और वह आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। पारस की दूसरी फोटो काफी दूर से ली गई है, जिसमें नेचर साफ दिख रहा है। पारस ने इन फोटोज के साथ अपनी लेडीलव की फोटो नहीं दिखाई है, जिससे साफ कि अभी एक्टर अपनी लेडीलव का चेहरा दिखाने में इंट्रस्टेड नहीं हैं।

  • May 22, 2024 8:13 PM

    फिल्म 'ब्लैकआउट' का टीजर हुआ रिलीज

    डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की पॉपुलर फिल्म '12वीं फेल' में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले विक्रांत मेसी की नई फिल्म 'ब्लैकआउट' की टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में विक्रांत मेसी ग्रे शेड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'ब्लैकआउट' में विक्रांत मेसी के अलावा मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। ये फिल्म 7 जून को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।

  • May 22, 2024 8:12 PM

    फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' का गाना आउट

    साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'इश्क विश्क' का सीक्वल 'इश्क विश्क रिबाउंड' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का गाना 'इश्क विश्क प्यार व्यार' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को सोनू निगम, निखिता गांधी और मेलो डी ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स गुरप्रीत सैनी ने लिखे हैं। फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' में रोहित सराफ और पश्मीना रोशन नजर आएंगे। फिल्म 'इश्क विश्क' 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

  • May 22, 2024 8:11 PM

    फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पर आया अपडेट

    सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर' को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म के सीक्वल 'बॉर्डर 2' को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं और इसमें सनी देओल और आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। अब फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म 'बॉर्डर 2' अक्टूबर में फ्लोर पर जाएगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म जनवरी, 2026 में रिलीज होगी।

  • May 22, 2024 8:10 PM

    बच्चों के गुस्से से तंग आ चुके हैं सलमान खान के पिता सलीम खान

    सलीम खान (Salim Khan) ने हाल ही में जूम को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बच्चों की शराब पीने की आदत का जिक्र किया है। इस इंटरव्यू में सलीम खान से पूछा गया कि वह अपनी एक ऐसी क्वालिटी बताएं, जो वह अपने बच्चों में भी देखना चाहते हैं। इसका जवाब देते हुए सलमान खान के पिता ने कहा कि सब्र और गुस्सा संभालना। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है गुस्सा बहुत अच्छा इमोशन है, लेकिन इसे सही जगह ही इस्तेमाल करना चाहिए। ये एक जेनेटिक दिक्कत होती है, जो बच्चों में भी आ ही जाती है, लेकिन ये भी सच है कि गुस्से को कंट्रोल करना भी उन्हें सीखना होगा। इससे चीजें काफी खराब हो सकती हैं और ये शराब पीने के बाद और ज्यादा खराब होती है। अगर वे लोग शराब के बाद कंट्रोल में नहीं रह सकते तो उन्हें रोक देना चाहिए।

  • May 22, 2024 8:09 PM

    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने साड़ी में दिखाई अदाएं

    भोजपुरी इंडस्ट्री की किलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की हर अदा पर लोग फिदा है। अक्षरा सिंह की हर एक फोटो पर लोग अपनी जान छिड़कते हैं। इस बीच अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह ने साड़ी में अपनी अदाएं दिखाई हैं। अक्षरा सिंह का ये रूप देख फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं। इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अक्षरा सिंह क्या खूब लगती हो आप'

  • May 22, 2024 8:08 PM

    'खतरों के खिलाड़ी 14' से पहले ईशा मालवीय ने शेयर किया ऐसा वीडियो

    बिग बॉस फेम ईशा मालवीय इस वीडियो में रेट्रो अंदाज में लटके-झटके दिखा रही हैं। वीडियो में ईशा साड़ी के साथ नॉटेड ब्लाउज कैरी किया हुआ है। ईशा का लुक काफी प्यारा है और उनके हर एक अंदाज से रेट्रो वाली बाइव आ रही है। ईशा ने इस वीडियो में 'आप कैसी लड़की हैं कम्मो जी' वाले ट्रेंड को फॉलो किया है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'तुम बहुत ही घटिया हो।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'धोखेबाज हो तुम।' कमेंटबॉक्स में लोग ईशा को खूब सुना रहे हैं।

  • May 22, 2024 4:04 PM

    स्टेज पर सपना चौधरी ने काटा गदर

    सपना के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी सफेद सूट में अपने मोस्ट पॉपुलर गाने तेरी आंख्या का यो काजल पर ताबड़तोड़ डांस करती नजर आ रही हैं। सपना इस गाने पर ऐसी कमर मटकाती हैं लोग तो उनके दीवाने हो जाते हैं। सपना के डांस को देखने के लिए हजारों की भीड़ देखी जा सकती है। यहां तक की सपना के साथ-साथ उनका डांस देखने आए लोग भी जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। सपना के इस डांस पर नोटों की भारी बारिश भी देखी जा सकती है। वहीं आपको बता दें कि इस वीडियो पर 125 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हैं।

  • May 22, 2024 3:38 PM

    क्या जॉर्जिया इस स्टारकिड को कर रही हैं डेट?

    सिकंदर खेर के साथ जैसे ही जॉर्जिया का ये वीडियो सामने आया गॉशिप होना शुरु हो गया है। वीडियो को इंस्टंट बॉलीवुड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिस तरह से दोनों पोज दे रहे हैं और जॉर्जिया वो किस करते नजर आ रहे हैं इसने चर्चा शुरु कर दी है। हालांकि इस दौरान लगातार जॉर्जिया अपनी ड्रेस ठीक करती हुई नजर आ रही थीं। वीडियो पर लोगों के कमेंट्स काफी हैरान करने वाले हैँ। लोगों का मानना है कि जॉर्जिया इस दौरान काफी असहज थीं।

  • May 22, 2024 2:55 PM

    तलाक के बाद बदली सानिया मिर्जा के घर की नेम प्लेट

    दरअसल सानिया मिर्जा ने अपनी जिंदगी अपने बेटे के सहारे जीने का फैसला कर लिया है। घर के बाहर लगी नई नेमप्लेट में सानिया मिर्जा के साथ उनके बेटे का नाम लिखा है। इस प्लेट में लिखा है, सानिया और इज़हान।" जैसे ही ये तस्वीर सामने आई सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। "यह और वह," इस इंस्टाग्राम कैप्शन के साथ उन्होने ये पोस्ट साझा किया। कुछ ही देर में इन तस्वीरों पर करीब 1.5 लाख लाइक्स आ चुके हैं। लोगों को सानिया मिर्जा का पोस्ट काफी पसंद आया है। यही नहीं वो लगातार सानिया को लेकर बातें भी कर रहे हैं।

  • May 22, 2024 2:02 PM

    बच्चे ने पूनम पांडे से मांग ली इंस्टाग्राम आईडी, खिलखिलाकर हंसी एक्ट्रेस

    पूनम पांडे कहती हैं, ''क्या करेगा तू मेरी इंस्टाग्राम आईडी लेकर, बताओ पूनम पांडे की इंस्टा आईडी मांग रहा है। अभी तेरी मम्मी को बोलती हूं। आज कल के बच्चे भी ना।'' इसके बाद पूनम का वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको पूनम पांडे का मस्ती वाला अंदाज देखने को मिलेगा।

  • May 22, 2024 1:16 PM

    मां बनने वाली हैं कटरीना कैफ ? अनुष्का शर्मा की तरह लंदन में देंगी बच्चे को जन्म

    रिपोर्ट्स की माने तो कटरीना कैफ मां बनने जा रही है। कटरीना को हाल ही में लंदन में स्पॉट किया गया। इस दौरान विक्की भी उनके साथ थे। बताया जा रहा है कि कटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं। उनका बेबी बंप भी देखा गया है। वह अनुष्का शर्मा की तरह लंदन में अपने बच्चे को जन्म देंगी।

  • May 22, 2024 1:11 PM

    सीमा हैदर मनाएंगी धूमधाम से अपना बर्थडे, उम्र सुनकर लोगों ने उड़ाई खिल्ली...

    हाल ही में सीमा हैदर ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में सीमा कहती है नजर आ रही हैं कि 10 जून को मेरा जन्मदिन है तो मैं सभी को बता रही हूं कि आप सभी को मुझे विश करना है। जिंदगी में मैंने मतलब 27 साल हो गए 28 साल की हो जाऊंगी इतने सालों में मैंने कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया। कभी भी केक नहीं काटा था तो भारत में सचिन और मैं प्लान कर रहे हैं कि 10 को हम धूमधाम से जन्मदिन मनाएंगे। आपकी भाभी पहली बार जन्मदिन मनाएगी आपको विश करना है। और ढेर सारा प्यार भी देना। हम तब भी वीडियो मनाएंगे।

  • May 22, 2024 11:24 AM

    पैपराजी से बचने के लिए शिल्पा शिंदे ने मारी छलांग, अब खतरों के खिलाड़ी में आएंगी नजर

    भाभी जी घर पर हैं कि अंगूरी भाभी उर्फ शिल्पा शिंदे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शिंदे खतरों के खिलाड़ी में जाने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में पैपराजी उन्हें एयरपोर्ट पर घेर लेते हैं, लेकिन पैपराजी से बचने के लिए वह छलांग लगा देती हैं। और सभी को बाय करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही शो की शूटिंग शुरू की जाएगी।

  • May 22, 2024 9:09 AM

    फैमिली के साथ वेकेशन पर निकले कपिल शर्मा, बेटी ने खोल दी पोल

    कॉमेडियन कपिल शर्मा को हाल ही में फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चे नजर आए। पैपराजी ने जैसे ही फैमिली को देखा कपिल ने पोज देना शुरू कर दिया। इसके बाद कपिल की बेटी कहती है कि पापा आपने को मना किया था फोटो खिंचवाने को इस पर पैपराजी ही क्या खुद कपिल भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

  • May 22, 2024 8:49 AM

    सर्जरी के बाद राखी सावंत की है हालत खराब, रितेश बोले- उसे जान से मारने की मिली है धमकी

    राखी सावंत पिछले कुछ दिनों अपनी पर्सनल लाइफ तो लेकर हेडलाइन में बनी हैं। बता दें कि राखी सावंत पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। बताया गया है कि राखी सावंत के यूट्रस में ट्यूमर है। हाल ही में राखी सावंत की सर्जरी हुई है। जिसके बाद राखी के पूर्व पति रितेश ने एक ऐसा दावा कर दिया है जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए हैं। जी हां, इशारों में ही रितेश सिंह ने आदिल खान दुर्रानी पर निशाना साधा है।

  • May 22, 2024 7:35 AM

    12वें दिन बुरी तरह गिरी फिल्म 'Srikanth' की कमाई

    श्रीकांत के बारहवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो। फिल्म की कमाई धीरे-धीरे कम होती जा रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने 12वें दिन 1.20 करोड़ रुपये (अनुमानित) की कमाई की है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने अब तक 28.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने बेशक तारीफें बटोरी हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फुस्स रही है।

    12वें दिन बुरी तरह गिरी फिल्म 'Srikanth' की कमाई
  • May 22, 2024 7:34 AM

    जॉर्जिया एंड्रियानी ने धूमधाम से मनाया 35वां जन्मदिन, पार्टी में आए सिकंदर खेर

    वहीं दूसरी ओर जॉर्जिया एंड्रियानी की बर्थडे फोटोज जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि इस खास मौके पर जॉर्जिया एंड्रियानी गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी नजर आईं। उनके लुक ने सभी की ध्यान अपनी ओर खींच किया है। बता दें कि जॉर्जिया एंड्रियानी के जन्मदिन के मौके पर कई नामी बॉलीवुड सितारे शामिल हुए हैं।

  • May 22, 2024 7:33 AM

    यूट्यूबर अरमान मलिक की कमाई जान उड़ जाएंगे होश, इतनी है पूरे परिवार की नेटवर्थ

    यूट्यूबर अरमान मलिक आए दिनों में चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इसी के साथ ही यूट्यूबर अरमान मलिक का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह अपनी नेटवर्थ बताते नजर आ रहे हैं। जी हां, यूट्यूबर अरमान मलिक कहते हैं कि उनके पास 10 फ्लैट की बिल्डिंग है साथ ही में वह बताते हैं कि उनकी 100-200 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X