Shah Rukh Khan की अचानक तबीयत बिगड़ी, अहमदाबाद के केडी अस्पताल में करवाया गया भर्ती

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Hospitalised: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। हाल ही में एक्टर को बीमार पड़ने के बाद अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहरुख के इस तरह अचानक अस्पताल में भर्ती होने से उनके फैंस में चिंता बढ़ गई है।

रिपोर्ट्स से पता चला है कि शाहरुख खान पहला आईपीएल प्लेऑफ मैच देखने के लिए अहमदाबाद में थे। घटना के दौरान,ज्यादा गर्मी के कारण कथित तौर पर वह हीटस्ट्रोक के शिकार हो गए, जिसके कारण उन्हें अनकंफर्टेबल महसूस होने लगा, दिक्कत बढ़ने के बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शाहरुख खान पिछले दो दिनों से अहमदाबाद में हैं। कल कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद शाहरुख खान देर रात आईटीसी नर्मदा होटल लौट आए। सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उन्हें केडी अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उन्हें डिहाइड्रेशन है। अस्पताल में इलाज कराने के बाद वह दोपहर करीब 1 बजे होटल लौटे।

सूत्रों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य अब स्थिर है, लेकिन उन्होंने आज मुंबई नहीं लौटने का फैसला किया क्योंकि उन्हें कुछ आराम की जरूरत है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। आज, अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए शहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जिसमें तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

इस खबर के सामने आने के बाद फैंस लगातार शाहरुख खान की बेहतर हेल्थ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस घटना ने चरम मौसम की स्थिति के दौरान सावधानी बरतने को लेकर लोगों को मजबूर किया है।

शाहरुख खान के हालिया प्रोजेक्ट्स

शाहरुख खान ने हाल ही में तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं: "पठान," "जवान," और "डंकी।" वह अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ व्यस्त हैं, जो फाइनल की तैयारी कर रही है। इसके अलावा, शाहरुख अपनी अगली फिल्म "किंग" पर काम कर रहे हैं, जहां वह एक डॉन के रूप में एक ग्रे-शेड यानी एक निगेटिव रोल निभाएंगे।

Read more about: shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X