..................... Bollywood Hindi News Live- Hardik Pandya react on Natasa's Post? Bad Newz Box Office report! - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live- हार्दिक पांड्या को सताई एक्स वाइफ की याद? बैड न्यूज की कमाई जारी!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मीबीट लाइव पेज से, जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं हार्दिक पांड्या की जो इस वक्त अकेले हैं। शायद उनके अपनी एक्स वाइफ नताशा स्तांकोविक और बेटे की याद सता रही है। यही कारण है कि वो नताशा के पोस्ट पर रिएक्ट किया बिना नहीं रह पाए। तलाक के बाद नताशा ने एक पोस्ट किया था और इसमें वो खुद और बेटा अगस्त्य भी नजर आ रहे है। फोटो देखने पर लग रहा है कि दोनों किसी म्यूजियम में घुमने गए थे। नताशा ने फोटो के साथ कैप्शन में दिल वाली इमोजी लगाई है। इस पर हार्दिक पांड्या ने रिएक्ट किया है और दो हार्ट इमोजी भेजी हैं।

इसके अलावा बात करें फिल्म गुड न्यूज की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो ये लगातार कमाई कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की.. इसके साथ ये फिल्म 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गई है। कहा जा रहा है कि वीकेंड तक फिल्म 50 करोड़ क्लब में एंट्री मारेगी और ये काफी शानदार आंकड़ा होने वाला है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिन पर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Jul 25, 2024 3:55 PM

    बीवी Aishwarya Rai का दिल जीतने के लिए Abhishek Bachchan ने किया ये काम

    तलाक की अटकलें पूरे हफ़्ते खत्म होने का नाम नहीं ले रही थीं। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि ये रिपोर्ट्स बिल्कुल भी सच नहीं हैं, क्योंकि ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए अभिषेक बच्चन के प्यारे हाव-भाव ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हाल ही में अभिषेक एक नई ब्लैक कार चला रहे थे। कार का नंबर 5050 है और यह ऐश्वर्या का पसंदीदा नंबर है।

    बीवी Aishwarya Rai का दिल जीतने के लिए Abhishek Bachchan ने किया ये काम
  • Jul 25, 2024 3:18 PM

    Asim Riaz मिस्ट्री गर्ल के साथ क्वालिटी टाइम बिताते आए नजर

    मॉडल और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट आसिम रियाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ एक तस्वीर शेयर की है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इसने आसिम के फैंस को हैरान कर दिया कि यह लड़की कौन है।

    Asim Riaz मिस्ट्री गर्ल के साथ क्वालिटी टाइम बिताते आए नजर
  • Jul 25, 2024 2:34 PM

    Nora Fatehi की कमरिया के आगे फेल हुआ Tamannaah Bhatia का हुस्न?

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 का पहला गाना बुधवार को रिलीज़ कर दिया गया। 'आज की रात' नाम के इस गाने में तमन्ना भाटिया अपनी सिजलिंग और हॉट अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह गाना लोगों को इंप्रेस करने में नाकामयाब रहा है।

    Nora Fatehi की कमरिया के आगे फेल हुआ Tamannaah Bhatia का हुस्न?
  • Jul 25, 2024 1:54 PM

    Salman Khan को डराने के लिए की गई थी ये प्लानिंग

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को इस साल अप्रैल में उस समय बड़ा झटका लगा था, जब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के कहने पर दो बाइक सवार लोगों ने उनके मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी। और अब, चार्जशीट के कुछ हिस्से ऑनलाइन सामने आए हैं, जिसमें दावा किया गया है कि बिश्नोई ने शूटरों से निडर दिखने के लिए गोलियां चलाते समय स्मोक करने को कहा था।

    Salman Khan को डराने के लिए की गई थी ये प्लानिंग
  • Jul 25, 2024 12:29 PM

    शादीशुदा एक्टर को डेट कर रही हैं साई पल्लवी?

    सिनेजोश की रिपोर्ट के अनुसार, साईं का एक शादीशुदा आदमी के साथ अफेयर ने सभी को चौंका दिया है, खासकर उनके फैंस काफी हैरान हैं और इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन इस बीच साई पल्लवी के फैंस लगातार ने रिएक्ट कर रहे है और उनका कहना है कि ये खबर पूरी तरह से फर्जी है और ये सिर्फ अफवाह है।

  • Jul 25, 2024 11:55 AM

    Akshay Kumar ने फ्लॉप फिल्मों पर आखिरकार तोड़ दी चुप्पी

    हाल ही में फोर्ब्स इंडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "हर फिल्म के पीछे बहुत सारा खून, पसीना और जुनून होता है। किसी भी फिल्म को असफल होते देखना दिल तोड़ने वाला होता है। लेकिन आपको उम्मीद की किरण देखना सीखना होगा। हर असफलता आपको सफलता का कीमत सिखाती है और उसके प्रति भूख को और भी बढ़ा देती है। सौभाग्य से, मैंने अपने करियर की शुरुआत में ही इससे निपटना सीख लिया था।''

  • Jul 25, 2024 10:51 AM

    कंगना रनौत की सांसदी पड़ी मुसीबत में, गंभीर आरोपों के बाद कोर्ट ने जारी किया नोटिस!

    हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद कंगना रनौत को लेकर एक व्यक्ति ने याचिका दायर की है। शख्स का दावा है कि लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए उनका नामांकन पत्र कथित तौर पर गलत तरीके से खारिज किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने कंगना रनौत को नोटिस भेजते हुए उनसे 21 अगस्त तक जवाब मांगा है। इनका नाम लायक राम नेगी है जो कि कंगना रनौत की सीट को लेकर खतरा बन गए हैं।

  • Jul 25, 2024 9:07 AM

    यूट्यूबर ध्रुव राठी को कोर्ट का समन

    दिल्ली की एक अदालत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को मुंबई भाजपा नेता सुरेश करमशी नखुआ द्वारा दायर मानहानि मामले में समन जारी किया है, जब राठी ने कथित तौर पर अपने एक हालिया वीडियो में उन्हें "हिंसक और अपमानजनक" ट्रोल कहा था।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X