..................... Tamannaah Bhatia Fails To Impress With Aaj Ki Raat In Stree 2, Fans Demand Kamariya Remix with Nora Fatehi - Hindi Filmibeat

Nora Fatehi की कमरिया के आगे फेल हुआ Tamannaah Bhatia का हुस्न? Stree 2 के पहले गाने ने किया निराश!

Stree 2

Nora Fatehi Beats Tamannaah Bhatia: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 का पहला गाना बुधवार को रिलीज़ कर दिया गया। 'आज की रात' नाम के इस गाने में तमन्ना भाटिया अपनी सिजलिंग और हॉट अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह गाना लोगों को इंप्रेस करने में नाकामयाब रहा है।

जैसे ही यह गाना ऑनलाइन आया, नेटिजंस के मिक्स कमेंट आने लगे। जहां एक तरफ इंटरनेट पर तमन्ना की खूबसूरती और मॉडर्न टच के साथ रेट्रो गाने के रीमेक की तारीफ की गई, वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की तुलना नोरा फतेही और स्त्री के पहले पार्ट में उनके चार्टबस्टर गाने 'कमरिया' से की।

नोरा के फैंस ने उन्हें याद किया, इस हद तक कि उन्होंने स्त्री 2 में कमरिया के रीमिक्स वर्जन की भी मांग की। एक यूजर ने कमेंट किया कि, "नोरा कमरिया में बेहतर थीं! कमरिया की वजह से स्त्री को इतनी पब्लिसिटी मिली .. लोग 6 साल बाद भी इसे पसंद करते हैं।" एक और यूजर ने लिखा- "अरे नोरा को फिर से लिया जा सकता था! वह स्त्री के पहले पार्ट में कमरिया में बहुत अच्छी लग रही थीं।"

2018 में रिलीज़ हुई स्त्री को भारत की सबसे सफल हॉरर कॉमेडी फ़िल्मों में से एक माना जाता है और छह साल के लंबे इंटरवल के बाद आखिरकार इस फ़िल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। जहां पहला पार्ट कुछ अनसॉल्व्ड मिस्ट्री के साथ ख्तम हुआ, वहीं स्त्री 2 का मुद्दा उन सवालों के जवाब देना और साथ ही कहानी में कुछ नए मोड़ लाना है।

स्त्री 2 में अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X