Bollywood Hindi Highlights: कांस में दूसरे दिन भी छाईं ऐश्वर्या राय, बढ़ाई गई सलमान खान कि सुरक्षा

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।
सबसे पहले आज बात करते हैं कांस फिल्म फेस्टिवल की जिसपर सभी की नजरें हैं। बता दें कि इस साल कई सितारे रेड कार्पेट पर वॉक करते नजर आ रहे हैं, लेकिन ऐश्वर्या राय इस इवेंट को और भी खास बनाती दिख रही हैं। ऐश्वर्या का दूसरे दिन का लुक भी काफी खूबसूरत है। उनके इस लुक को देख हर एक की निगाहें उनपर टिक गई हैं। वहीं दूसरी ओर जब से सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस हुआ है तब से सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया गया है।
ऐश्वर्या राय को कांस फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन भी देखा गया। इस दौरान ऐश्वर्या राय सिल्वर और ब्लू कलर की शिमरी ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। घुंघराले बाल और ब्राइट मेकअप में वह किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रही हैं। टूटे हाथ के साथ ऐश्वर्या राय की प्रजेंस को देख उनके फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।
आपको बता दें कि सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हमले के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी गई है। हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडिया में देखा जा सकता है कि सलमान खान जैसे ही एयरपोर्ट पर जाते हैं। उनके पीछे सिक्योरिटी की गाड़ियों का लंबा काफिला देखने को मिलता है। सुरक्षा घेरे में ही सलमान खान को निकाला जाता है।
- May 18, 2024 7:07 PM
कैसी हुई Rakhi Sawant की सर्जरी? एक्स हसबैंड रितेश कुमार ने दिया एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट
- May 18, 2024 4:08 PM
कर्ली हेयर के साथ उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी ड्रेस, फिदा हुए लोग
- May 18, 2024 3:40 PM
दुनिया की सबसे छोटी महिला को द ग्रेट खली ने ऐसे उठाया, भडक गए लोग
- May 18, 2024 3:09 PM
वायरल हुआ इस पंजाबी एक्ट्रेस का बाथरूम वीडियो
- May 18, 2024 2:22 PM
'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर लॉन्च के लिए कार्तिक आर्यन हुए अपने होम टाउन ग्वालियर रवाना, सामने आई तस्वीर
- May 18, 2024 1:35 PM
'लंदन ठुमकदा' पर विदेशी लड़की ने किया देसी डांस, क्यूटनेस देख दीवाने हुए लोग!
- May 18, 2024 12:13 PM
हाथ में मटकी पकड़े पहाड़ी डांस करती दिखीं नेहा कक्कड़, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
- May 18, 2024 11:24 AM
Srikanth BO Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत

- May 18, 2024 9:37 AM
एयरपोर्ट पर सलवार सूट में दिखीं उर्फी जावेद, लोग बोले- आज सूरज कहां से निकला है...
- May 18, 2024 9:30 AM
कांस फिल्म फेस्टिवल में कियारा आडवाणी का लुक देख फिदा हुए फैन्स बोले- वाऊ ये है लुक...
- May 18, 2024 7:43 AM
25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह
- May 18, 2024 7:08 AM
सलमान खान की भारी सिक्योरिटी देख कांप जाएगा दुश्मनों का दिल
- May 18, 2024 7:06 AM
Cannes film festival में दूसरे दिन भी छा गईं ऐश्वर्या राय, लुक देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान


Click it and Unblock the Notifications












