25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह, गायब होने की वजह जान उड़ जाएंगे होश...

Taarak mehta ka ooltah chashmah's Sodhi aka Gurucharan Singh returned home after 25 days: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) ने इस शो से खूब वाहवाही बटोरी है। वहीं घर घर में अपनी पहचान बना चुके गुरुचरण पिछले कुछ दिनों से लापता थे। जिसके बाद से हर एक को उनकी फिक्र सताने लगी। उनके पिता ने पुलिस ने कंप्लेंट भी दर्ज करवाई थी। वहीं गुमशुदगी की FIR पर पुलिस गुरुचरण की दिन रात खोज कर रही थी, लेकिन अब एक्टर 25 दिनों बाद खुद ही घर लौट आए हैं। जी हां, उनके आने के बाद उन्होंने खुलासा किया है कि आखिर वह क्यों इतने दिनों तक गायब रहे थे।
पहले अमृतसर और फिर...
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुचरण सिंह अब घर लौट आए हैं। पुलिस की अभी उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस को बताते हुए एक्टर ने कहा कि वह धार्मिक यात्रा पर गए थे। वह दुनियादारी छोड़कर चले गए थे। इन 25 दिनों में वह कभी अमृतसर तो कभी लुधियाना में रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इन दिनों कई गुरुद्वारों में रुके। जब उन्हें इस बात का एहसास हुई कि अब घर लौट जाना चाहिए तब उन्होंने घर जाने का फैसला किया।
आर्थिक तंगी से गुजर रहे गुरुचरण सिंह
आपको बताते चलें कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए थे, लेकिन दिल्ली एयपपोर्ट के बाद उन्हें कहीं नहीं देखा गया। जिसके बाद उनके पिता ने पुलिस में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस की जांच पड़ताल के बाद भी गुरुचरण सिंह का कुछ पता नहीं चल पाया था। आर्थिक तंगी से गुजर रहे गुरुचरण सिंह ने इस दौरान 14 हजार का ट्रांजैक्शन किया था। और सीसीटीवी में भी उनकी फुटेज आई थी। पुलिस ने इसे आधार माना और वहीं से पूछताछ शुरू की थी।


Click it and Unblock the Notifications











