आज का जमाना बहुत स्ट्रेस वाला है: जूही चावला
जूही ने मीडिया में कहा कि वर्तमान पीढ़ी के कलाकारों पर अपना अस्तित्व और पहचान कायम करने और उसे बनाए रखने का काफी दबाव होता है। "मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हूं कि मेरा दौर कुछ और था। मुझे लगता है कि इस समय कलाकारों पर बहुत दबाव होता है।"
पहले का जमाना कुछ और था, यदि आप एक बार अपनी पहचान कायम करने में कामयाब हो जाते थे, तो आपके पास आगे बढ़ने का अवसर होता था। मुझे लगता है कि आज यहां बने रहने के लिए मजबूती से टिकना पड़ता है।"
उन्होंने आगे कहा, "आजकल जीरो फिगर, पब्लिकरिलेशन और मार्केटिंग जैसी बातों का हल्ला है। मैं उम्मीद करती हूं कि आज की पीढ़ी अपने समय का लुत्फ उठा रही होगी।"
सलमान की प्रेमिका बनना चाहती हैं शाहरूख कि कि.कि किरन..
फिल्मकार सौमिक सेन निर्देशित 'गुलाब गैंग' सात मार्च को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म में पहली बार जूही चावला निगेटिव रोल में हैं। फिल्म में उनके सामने माधुरी दीक्षित हैं
जो कि कभी उनकी राइवल हुआ करती थीं। फिल्म की पटकथा की तारीफ करते हुए जूही ने माधुरी की भी जमकर तारीफ की औऱ कहा कि मैं लकी हूं जो मुझे माधुरी के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म में जूही चावला राजनेता के किरदार में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
