आर राजकुमार ने पूरे किये जीवन के 33 बसंत, दीजिये शुभकामनाएं

चंद फिल्मों से ही बॉलीवुड प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले अभिेनेता शाहिद कपूर का आज 34वां जन्मदिन है। आज उन्होंने अपने जीवन के 33 साल पूरे कर लिये हैं। फिल्म 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इसी फिल्म के लिए फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार से नवाजा गया था।।

'विवाह','जब वी मेट' और कमीने जैसी हिट फिल्मों के चलते वो बॉलीवुड के हैंडसम और डैशिंग हीरो बन गये लेकिन पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्सऑफिस पर पानी नहीं मांगा। जिससे पिछले दो-तीन साल कमाई के लिहाज से शाहिद के लिए अच्छे नहीं गुजरे लेकिन साल 2013 में उनकी रिलीज दो फिल्मों 'फटा पोस्टर निकला हीरो' औऱ आर राजकुमार की सफलता ने शाहिद के करियर को एक नया मोड़ दिया है जिससे शाहिद का खोया हुआ आत्मविश्वास वापस आ गया है।

ना बाबा ना..अब किसी हिरोईन से इश्क नहीं करना: शाहिद कपूर

खुद शाहिद ने पिछले दिनों एक इवेंट में यह बात कही थी। शाहिद कपूर ने कहा था कि फिल्म आर राजकुमार की सफलता उनके लिए बड़ी राहत लाई है। शाहिद की अंतिम सफल फिल्म 'कमीने' (2009) थी। उसके बाद उनकी 'चांस पे डांस', 'मौसम', 'तेरी मेरी कहानी' और 'फटा पोस्टर निकला हीरो' जैसी अधिकांश फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

फिल्म में 'साइलेंट हो जा, नहीं तो मैं वाइलेंट हो जाऊंगा' सरीखे संवाद बोलने वाले इस अभिनेता ने कहा, "आर..राजकुमार' की सफलता ने मुझे बहुत राहत दी है। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित हूं। इस पल बेहद खुश हूं।"

फिलहाल इन दिनों शाहिद विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' के शूट में व्यस्त हैं। शाहिद को लगता है कि यह फिल्म उनके करियर की बेस्ट फिल्म साबित होगी।'हैदर' के बारे में बात करते हुए शाहिद ने कहा, "यह बहुत ही अच्छी है। मुझे विशाल सर के साथ काम करना पसंद है, उन्होंने मुझे मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा किरदार दिया है।" गौरतलब है कि 'हैदर' विलियम शेक्सपियर के त्रासदीपूर्ण नाटक 'हेमलेट' का रूपातंरण है।

फिलहाल शाहिद मियां हम भी आज के दिन ऊपरवाले से दुआ करते हैं कि आप की ख्वाहिश पूरी हो और 'हैदर' वाकई में एक बड़ी हिट फिल्म साबित हो यही नहीं अपनी पूरी टीम और आपके चाहने वालों की ओर से हम आपको आपके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।

आप भी अपने चहेते हीरो शाहिद को बर्थडे विश कर सकते हैं। अपनी शुभकामनाएं नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X