..................... Bollywood actress Amisha Patel conducts road show to support Congress - Hindi Filmibeat

जितिन प्रसाद के लिए 'गदर गर्ल' अमीषा मांगेगी वोट

जी हां आपने सही सुना..आपकी चहेती गदर गर्ल यानी की अमीषा पटेल कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगी।अमीषा आज दिन में एक बजे उत्तर प्रदेश की धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी।

यह जानकारी पीसीसी सदस्य राजीव अग्निहोत्री ने दी। उन्होंने बताया कि अमीषा पटेल जय गुरुदेव आश्रम के पास कस्ता में कांग्रेस प्रत्याशी के साथ जनसभा को सम्बोधित करेंगी।

बॉलीवुड के कुछ सितारों के लिए वोटिंग महत्वपूर्ण नहीं!

वैसे यह कोई पहली बार नहीं है कि अमीषा कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही हैं. इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भी वो कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुकी हैं। कांग्रेसके लिए वोट मांगने के चक्कर ने अमीषा ने 'सिंह साहब द ग्रेट' जैसी फिल्म को छोड़ दिया था।

मालूम हो कि कहो ना प्यार है... जैसी सुपरहिट फिल्म से पर्दे पर दस्तक देने वाली अमीषा के पास इन दिनों काम नहीं हैं इसलिए अमीषा का रूझान राजनीति की ओर हो गया है।

देखते हैं आज की जनसभा में अमीषा क्या कमाल करती हैं? और वो किस तरह से लोगों से वोटरों की अपील करती हैं और लोगों का उनकी बातों का कितना असर होता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X